ग्रीन टी सेहत के लिए है जबरदस्त, जानिए इसके फायदे: Green Tea Benefits 
Green Tea Benefits 

ग्रीन टी सेहत के लिए है जबरदस्त, जानिए इसके फायदे और नुकसान

Green Tea Benefits : ग्रीन टी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे, नुकसान और उपयोग का क्या है तरीका?

Green Tea Benefits : क्या आप भी ग्रीन टी पीने के शौकीन हैं? आप में से कई लोग ग्रीन टी का सेवन अपने वजन को घटाने के लिए या फिर अपने वजन को कंट्रोल रखने के लिए करते हैं।  चाय विश्व स्तर पर उपभोग की जाने वाली लोकप्रिय ड्रिंक है। ग्रीन टी कैमेलिया सिनेंसिस पौधे से प्राप्त होती है, जो थिएसी परिवार से संबंधित है। ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी 17वीं शताब्दी में जापान से भारत लाई गई थी। इसका सेवन मुख्य रूप से एशिया, यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में किया जाता है। दुनिया भर में लगभग 2.5 मिलियन टन चाय का उत्पादन होता है, जिसमें से 20% ग्रीन टी है। ग्रीन टी बनाने के लिए फ्रेश कटी हुई चाय की पत्तियों को भाप में पकाया जाता है और किण्वित होने से रोका जाता है। इस प्रक्रिया से पॉलीफेनोल्स को संरक्षित होती है, जो ग्रीन टी की जैविक गतिविधि के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं ग्रीन टी का सेवन करने से होने वाले फायदे और नुकसान क्या हैं?

परिसंचरण तंत्र के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी

ग्रीन टी परिसंचरण तंत्र के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यह मुख्य रूप एथेरोस्क्लेरोसिस जैसी संचार संबंधी बीमारियों के खतरों को कम कर सकती है। एथेरोस्क्लेरोसिस तब हो सकता है, जब व्हाइट रेड सेल्स धमनियों और नसों की आंतरिक परत में पाई जाने वाली कोशिकाओं से चिपक जाती हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स का यह आसंजन ऑक्सीकृत खराब कोलेस्ट्रॉल (कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) के कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोक सकता है। इस स्थिति में एथेरोस्क्लेरोसिस के खतरे को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

कैंसर से करे बचाव

Green Tea Benefits 
Green Tea Benefits for Cancer

ग्रीन टी में कैटेचिन जैसे बायोएक्टिव यौगिक मौजूद होते हैं। यह गुण कैंसर के खतरों को कम करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। ग्रीन टी कुछ सिग्नलिंग मार्गों को प्रभावित कर सकती है, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोक सकती है और कैंसर सेल्स को डैमेज कर सकती है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि ग्रीन टी पूरी तरह से कैंसर का इलाज नहीं कर सकता है। इसलिए इसका प्रयोग कैंसर के इलाज के रूप में सेवन न करें।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

Green Tea Benefits for Blood Sugar

टाइप-2 डायबिटीज के खतरों को कम करने में ग्रीन टी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मुख्य रूप से मौजूद कैटेचिन ग्लूकोज को कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोक सकता है और ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो इस स्थिति में ग्रीन टी का जरूर सेवन करें। इससे डायबिटीज के लक्षणों में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है।

जीवाणु संक्रमण से करे बचाव

ग्रीन टी का सेवन करने से जीवाणु संक्रमण से सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है। दरअसल, ग्रीन टी में कैटेचिन मौजूद होता है, जो बैक्टीरिया संक्रमण के खिलाफ फायदेमंद हो सकता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन कोशिका झिल्ली में चिपके संक्रमण को नष्ट करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। यह  ई. कोली और स्यूडोमोनस जैसे बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। 

वजन को करता है कंट्रोल

नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद गुण पैंक्रियाज में लाइपेज, एमाइलेज और ग्लूकोसिडेस जैसे पाचन एंजाइमों को रोकने में मदद कर सकती है। इससे चीनी और वसा की अवशोषण दर में कमी आती है। साथ ही ग्रीन टी में कार्ब्स, कैलोरी की मात्रा काफी हद तक कम हो सकती है। अगर आप नियमित रूप से 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक वजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

पाचन तंत्र में सूजन की समस्या करे कम

ग्रीन टी का सेवन करने से पाचन तंत्र में होने वाली सूजन की परेशानी को कम किया जा सकता है। आईबीडी में मुख्य रूप से पेट में दर्द, दस्त, भूख में कमी, थकान इत्यादि लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों को कम करने में ग्रीन टी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइमों को उत्तेजित करके और साइटोकिन्स की वजह से होने वाली सूजन की परेशानी को कम कर सकता है। अगर आप नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन संबंधी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

Green Tea Benefits for Digestive System

एक्ने की परेशानी से छुटकारा

ग्रीन टी के अर्क का नियमित रूप से सेवन करने से मुंहासों की परेशानी को कम किया जा सकता है। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण हो सकते हैं। यह सूजन संबंधी साइटोकिन्स को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम कर सकता है। 

फैटी लिवर की परेशानी को करता है कम

ग्रीन टी का सेवन करने से फैटी लिवर की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसकी मदद से ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाया जा सकता है।  साथ ही यह फैट के स्तर को भी घटा सकता है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने से लिवर की कार्यप्रणाली में सुधार किया जा सकता है। अगर आपको लिवर से जुड़ी किसी तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो ग्रीन टी का सेवन करें। 

ग्रीन टी का उपयोग कैसे करें? – How to Use Green Tea? 

ग्रीन टी का प्रयोग कई तरह से किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग का तरीका क्या है

पानी में उबालकर पिएं

इसके लिए सबसे पहले थोड़ा पानी उबालें, फिर ग्रीन टी पत्तियों को डालकर अच्छे से उबालें। करीब 10 से 15 मिनट जब पानी उबल जाए, तो इसे छलनी से छान लें। अब इस गर्मागर्म चाय का सेवन करें। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी हद तक लाभ मिलेगा। 

इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, अदरक, नींबू, पुदीना, कैमोमाइल इत्यादि चीजों को मिला सकते हैं। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से आपको काफी लाभ हो सकता है। 

Green Tea Benefits for Drink Boil Water

फेस फैक के रूप में

ग्रीन टी का प्रयोग कई लोग अपने चेहरे पर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसका फेस पैक कई तरह से बनाया जा सकता है। सबसे पहले 1 चम्मच ग्रीन टी लें, इसमें 1 चम्मच करीब शहद मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर एप्लाई करें। इससे आपकी स्किन पर काफी हद तक चमक आ सकती है। साथ ही स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है।

Green Tea Benefits for Face Pack

डार्क सर्कल 

आंखों के आसपास होने वाली डार्क सर्कल की परेशानी को कम करने के लिए ग्रीन टी का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल किया हुआ बैग लें। अब इस बैग को गिला कर लें। इसके बाद इसे फ्रिजर में डालें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ग्रीन टी का बैग ठंडा हो जाए, तो इसे आंखों पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आंखों को ठंडक मिलेगी। साथ ही यह डार्क सर्कल की परेशानी को कम कर सकता है।

ग्रीन टी के साइड इफेक्ट्स – Side Effects of Green Tea in Hindi

ग्रीन टी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं ग्रीन टी का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान क्या हैं?

  • ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको घबराहट और चिंता जैसी परेशानी हो सकती है। 
  • यह टी सिरदर्द की परेशानी को बढ़ा सकता है। 
  • कुछ लोगों को ग्रीन टी पीने से अटैक की परेशानी हो सकती है।
  • अगर आप पहले से लो ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में ग्रीन टी नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। 
  • दिन में कई कप ग्रीन टी पीने से पाचन तंत्र में जलन की शिकायत हो सकती है। 
Green Tea Side Effects

ग्रीन टी पीने से पहले बरती जाने वाली सावधानियां – Precautions to Take with Green Tea in Hindi

ग्रीन टी का सेवन करने से पहले आपको निम्नलिखित सावधानियां बरतने की जरूरत होती है, जैसे-

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ग्रीन टी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। ताकि इससे होने वाले साइड-इफेक्ट्स से बचाव किया जा सके। 
  • अगर आपको लिवर की परेशानी है, तो ग्रीन टी का सेवन करते समय सावधानी बरतें। अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन न करें। इससे आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है। 
  • अगर आप पहले से किसी तरह की गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं, तो ग्रीन टी का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से उचित सलाह लें।

FAQ | क्या आप जानते हैं

ग्रीन टी के क्या फायदे हैं?

कई अध्ययन में बताया गया है कि ग्रीन टी का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह मुख्य रूप से  हृदय और लीवर संबंधी परेशानियों को दूर कर सकता है। यह कैंसर, सूजन आंत्र रोग, डायबिटीज, जीवाणु संक्रमण और मुंहासों की परेशानी को दूर कर सकता है।

ग्रीन टी में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

ग्रीन टी में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन हो सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी में मैंगनीज, जस्ता, तांबा इत्यादि पाया मिनरल्स पाया जाता है। इसके अतिरिक्त, ग्रीन टी का सेवन करने से आपके शरीर को विटामिन बी1, बी2, बी3 और बी 6 इत्यादि प्राप्त हो सकते हैं।

क्या ग्रीन टी हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है?

जी हां, ग्रीन टी हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें कैटेचिन जैसे बायोएक्टिव यौगिकों के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं।