वेट लॉस ही नहीं कई समस्याओं से राहत देती हैं ग्रीन टी
कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ग्रीन टी के फायदे जान कर इसे पीने की चाहत तो रखते हैं पर वो इसके पीने का तरीका समय आदि के बारे में सोच कर पीछे हट जाते हैं।
Green Tea Benefits: दिन भर की भागदौड़ और थकान के बाद सुकून की नींद हर किसी की चाहत होती है। रात में भरपूर नींद लेने से सुबह जल्दी उठने में कोई परेशानी नहीं होती और साथ ही शरीर में स्फूर्ति भी बनी रहती है। अगर किसी वजह से हमारी नींद पूरी ना होने पर हमें थकान महसूस होती है तो हम सभी कुछ न कुछ पीना पसंद करते हैं, चाय, कॉफ़ी, गरम दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स आदि। ठीक इसी तरह कई लोग ग्रीन टी पीना भी पसंद करते हैं, हालांकि इसका स्वाद कुछ ही लोगों को पसंद आता है पर इसके शानदार फायदे जान लेने के बाद आप भी इसे पीना पसंद करने लगेंगे। वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ग्रीन टी के फायदे जान कर इसे पीने की चाहत तो रखते हैं पर वो इसके पीने का तरीका समय आदि के बारे में सोच कर पीछे हट जाते हैं।
आइये ये सारी बातें जानने से पहले ये समझें की ग्रीन टी क्या है, और किस तरह ये नार्मल चाय से अलग है।
क्या हैं ग्रीन टी

ग्रीन टी, ये नाम तो हम सभी ने आजकल बहुत सुना हुआ है। हम में से कुछ लोग इसका नियमित रूप से सेवन भी करते हैं। पहले ऐसा माना जाता था की सिर्फ ज्यादा एक्सरसाइज करने वाले या जिम जाने वाले लोग ही इसका इस्तेमाल करते हैं और शायद उनके लिए ये पीना जरुरी भी हैं। लेकिन अब समय के साथ साथ ग्रीन टी का सेवन बहुत से लोग कर रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर ये ग्रीन टी दूसरी साधारण चाय से कैसे अलग हैं।
दरअसल ग्रीन टी और ब्लैक टी दोनों ही कैमेलिया साइनेन्सिस नाम के एक पौंधे की मदद से बनाई जाती हैं।
अगर बात की जाए ब्लैक टी की तो उसमें काफी ज्यादा मात्रा में कैफीन पाया जाता हैं। वही ग्रीन टी में एसिड काफी कम मात्रा में मौजूद होता हैं। ग्रीन टी पूरी तरह से नॉन-ऑक्सीडाइज्ड होती हैं। इसकी पत्तियाँ फर्मेन्टेड नहीं होती हैं।
ग्रीन टी बनाने की विधि
ये तो हम जान ही चुके हैं की ग्रीन टी क्या हैं और किस तरह ये दूसरी चाय से अलग हैं। तो चलिए अब जानते हैं इसे बनाने की विधि।
ग्रीन टी – एक चौथाई चम्मच
पानी – 1 बड़ा गिलास

शहद – स्वादानुसार
कुछ लोग ग्रीन टी को शहद के साथ लेना पसंद करते हैं और कुछ बिना किसी मिठास के। आप अपने अनुसार शहद के बिना भी इसे बना सकते हैं।
एक गहरे पैन में पानी लें और उसे उबलने दें।
खौलते हुए पानी में ग्रीन टी डालकर एक और उबाल आने दें।
उबाल आते ही इसे बंद कर के दो मिनट ढक कर रख दें।
अब गरमा गरम ग्रीन टी का सेवन करें।
खाली पेट ग्रीन टी पीने के फायदे
त्वचा का ग्लो बना रहे

सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से त्वचा की कोशिकाएं खुलती हैं और आपकी त्वचा अपनी प्राकर्तिक चमक बनाये रखती हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से ये हमारी तवचा के लिए फायदेमंद होती हैं। इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जातें हैं जो हमारी त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। समय से पहले त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों से भी राहत देते हैं।
बॉडी डिटॉक्स

ये हमारे शरीर से हर तरह का विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल देती हैं। इस वजह से हमारा शरीर ऊर्जावान बना रहता हैं और हमें ताजगी का अनुभव होता हैं।
ग्रीन टी पीने के फायदे
ग्रीन टी के सेवन से पाचन प्रक्रिया काफी सक्रिय हो जाती हैं।
हमारी रक्त वाहिकाएं अच्छे से काम करने लगती हैं।
इसके नियमित सेवन से किसी भी चीज़ को याद रखने की छमता बढ़ जाती हैं।
त्वचा के साथ साथ ये हमारे बालों को भी कोमल बनाती हैं।
बालों को झड़ने से रोकती हैं और पोषण प्रदान करती हैं।

इसके इस्तेमाल से दांतों का स्वास्थ भी अच्छा बना रहता हैं।
शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक हैं।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाये रखता हैं।
ग्रीन टी पीने के नुक़सान
इसके ज्यादा इस्तेमाल से पेट ख़राब हो सकता हैं।
उलटी दस्त जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता हैं।

कब्ज आदि का खतरा भी बना रहता हैं।
दवाओं के साथ इसका इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक होता हैं।
ग्रीन टी पीने के नियम जानें
ग्रीन टी के शानदार फायदे जान लेने के बाद हर कोई इसका इस्तेमाल करना चाहता हैं। इसका इस्तेमाल हर व्यक्ति अपनी जरुरत और पसंद के अनुसार करता हैं। कोई अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल करता हैं तो कोई अपने पाचन को सुधारने के लिए। कोई वज़न बनाये रखने के लिए इसका सेवन करना पसंद करता हैं तो बस कोई अपना स्वाद बदल लेने के लिए। आप चाहें किसी भी वजह से ग्रीन टी पियें पर इसे पीने के नियम जान लेना आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा। आईये जानते हैं इसे पीने के साधारण से कुछ नियम।
- सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने वाले लोग इसके साथ एक या दो आटा बिस्कुट का सेवन जरूर करें।
- खाना खाने के साथ या तुरंत बाद इसका सेवन ना करें।
- एक दिन में केवल एक कप ग्रीन टी का ही सेवन करें।
- रात में सोने से 2 घंटा पहले ही इसका सेवन कर लें।
- ग्रीन टी की तासीर गर्म होती है इसका सेवन गर्मियों में कम करें।
- ग्रीन टी का स्वाद कुछ बेहतर बनने के लिए इसमें थोड़े से शहद का इस्तेमाल करें।
- शरीर में आयरन की कमी वाले मरीज इसका सेवन बिलकुल ना करें।
सोते समय ग्रीन टी पीने के फायदे
ब्लड प्रेशर रखे नियंत्रित

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाएं जाती हैं जिसकी वजह से रात में सोने से पहले इसे पीने से हमारा रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इसमें पाए जाने वाले तत्त्व हमारे ब्लड वेसल्स को आराम देते हैं। कोशिश करें एक दिन में 1 कप ग्रीन टी का ही सेवन करें ताकि ये हमारी कोशिकाओं को आराम दें। जरुरत से ज्यादा किसी भी चीज़ का सेवन शरीर के लिए हानिकारक ही साबित होता है।
अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाये रखे

ग्रीन टी में मौजूद तत्त्व फ्री रेडिकल्स से हमें बचाने का काम करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से हमारे शरीर में मौजूद बाद कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस तरह ये अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाये रखने में मदद करता है।
इम्युनिटी बढ़ाये

ग्रीन टी में कैटेकिन नाम का तत्त्व मिलता है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देता है। एक तरह से ये हमारे इम्यून सिस्टम को कण्ट्रोल करता है और हर तरह के रोगों से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है उनके लिए ग्रीन टी काफी अच्छा विकल्प है।
वजन घटाए

अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जिस वजह से ये हमारे मेटाबोलिज्म को काफी सक्रिय कर देता है और वजन तेज़ी से घटना शुरू हो जाता है। बेहतर नतीजों के लिए वर्कआउट के तुरंत बाद इसका सेवन करने से काफी तेज़ी से वजन घटने लगता है।
अच्छी नींद

रात में बेहतर नींद के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें मौजूद तनाव कम करने वाला तत्त्व आपके शरीर को आराम पहुँचता है जिस वजह से आपको गहरी और अच्छी नींद आती है, साथ ही बार बार नींद ख़राब होने जैसी परेशानी से भी राहत मिलती है।
दिल की सेहत का रखे ख़ास ख्याल

रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद वसा कम होने लगता है। इसके नियमित और संतुलित सेवन से हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है।
सोते समय ग्रीन टी पीने के नुक़सान
अनिंद्रा

जिस तरह सोने से पहले सही तरीके से इसका सेवन करने पर नींद अच्छी आती है ठीक उसी तरह गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में सेवन करने से हमारे शरीर में पाया जाने वाला मेलाटोनिन हॉर्मोन का संतुलन बिगड़ने लगता है और जिस से हमें रात में अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है।
उल्टी पेट दर्द

ग्रीन टी में पाया जाने वाला टैनिन उल्टी पेट दर्द और पेट की दूसरी समस्याओं को बढ़ाता है। कोशिश करें इसका संतुलित इस्तेमाल करें और सोने से कम से कम 2 घंटे पहले ही ग्रीन टी पी लें ताकि ये आपके शरीर को फायदा पहुँचाए।
FAQ | क्या आप जानते हैं
ग्रीन टी कब पीनी चाहिए ?
रात में ग्रीन टी कब पीनी चाहिए ?
ग्रीन टी कब नहीं पीनी चाहिए ?
क्या ग्रीन टी पीने के बाद हम दूध की चाय पी सकते हैं ?
ग्रीन टी की तासीर क्या होती है ?
क्या ग्रीन टी के कुछ साइड इफ़ेक्ट भी हैं?
ग्रीन टी से वजन घटाया जा सकता है?
