Overview:
गोंद को आप सर्दियों का सुपरफूड बोल सकते हैं। इसमें रेसिन नाम का प्राकृतिक गम होता है। हालांकि गोंद कई प्रकार के होते हैं। क्योंकि इन्हें अलग-अलग पेड़ों की छाल से निकाला जाता है। ऐसे में इन्हें खाने के फायदे भी अलग-अलग होते हैं।
Benefits of Gond: सर्दियों के मौसम में गोंद के स्वादिष्ट लड्डू और पिन्नियां खाना मानों एक रिवाज सा है। ठंड शुरू होते ही हर भारतीय घर में गोंद के लड्डू बनना शुरू हो जाते हैं। हमारी दादी-नानी हमेशा से ही यही बात कहती हैं कि गोंद के लड्डू खाने से आप बीमार नहीं होंगे। लेकिन आखिर ऐसा क्यों है। अगर आप भी बरसों से गोंद के लड्डू खा रहे हैं, लेकिन गोंद के गुणों को नहीं जानते तो आज हम आपको बताते हैं यह सेहत का राज-
अलग-अलग गोंद के फायदे भी अलग

गोंद को आप सर्दियों का सुपरफूड बोल सकते हैं। इसमें रेसिन नाम का प्राकृतिक गम होता है। हालांकि गोंद कई प्रकार के होते हैं। क्योंकि इन्हें अलग-अलग पेड़ों की छाल से निकाला जाता है। ऐसे में इन्हें खाने के फायदे भी अलग-अलग होते हैं। आमतौर पर घरों में कीकर और बबूल के पेड़ से निकले गोंद का सेवन किया जाता है। क्योंकि यह खाने में काफी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। लड्डू, पिन्नियां और पंजीरी में इसे काम लिया जाता है। अगर आप ज्यादा एनर्जी पाने और रक्त संचार को बढ़ाने के लिए गोंद खाना चाहते हैं तो नीम का गोंद अच्छा विकल्प है। इसे आयुर्वेदिक औषधियों में काम लिया जाता है। मोरिंगा और पलाश का गोंद भी बहुत सेहतमंद होता है। ये खासतौर पर हड्डियों और जोड़ों को मजबूत बनाता है। साथ ही पुरुषों को फौलादी ताकत देता है। हालांकि सभी प्रकार के गोंद सेहतमंद होते हैं। क्योंकि इन सभी में ढेर सारे मिनरल्स के साथ मैग्नीशियम और कैल्शियम होता है।
कब्ज की समस्या करेगा दूर
गोंद खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, गोंद डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में यह आंतों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप अक्सर कब्ज, अपच, डायरिया जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं तो आपको गोंद जरूर खाना चाहिए।
बीमारी से बचाव
आपने अक्सर बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि गोंद के लड्डू खाने से आप सर्दियों में बीमार नहीं पड़ेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि गोंद में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी शरीर की तंत्रिकाओं को रिपेयर करते हैं और सूजन दूर करते हैं। इतना ही नहीं यह ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर दोनों को भी कंट्रोल करता है। गोंद के पोषक तत्व आपके शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। सर्दियों में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन गोंद के एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको इससे सुरक्षित रखते हैं।
हड्डियों रहेंगी हेल्दी
सर्दियों में जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। इस परेशानी से राहत दिलाने में गोंद आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि गोंद का सेवन हड्डियों को सेहतमंद रखता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। ये सभी हड्डियों की सेहत सुधारते हैं। यह जोड़ों की सूजन को भी दूर करने में मददगार होते हैं।
स्किन के लिए अच्छा
सर्दियों में त्वचा का दोगुना ध्यान रखना पड़ता है। इस मौसम में ठंडी और शुष्क हवाएं त्वचा की सारी नमी छीन लेती हैं। ऐसे में गोंद आपका मददगार बन सकता है। यह त्वचा की नमी बनाए रखता है। इससे चेहरे पर निखार आता है। यह रक्त को शुद्ध करने का भी काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स का फिर से निर्माण करता है, जिससे त्वचा जवां नजर आती है। एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं भी गोंद काफी हद तक ठीक करता है।
