Boost Sex Power
Boost Sex Power Credit: Istock

सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय: Home Remedies to Boost Sex power

आप कुछ घरेलू उपायों से भी अपने सेक्स पॉवर को बढ़ा सकते हैं।

Boost Sex Power: आज के समय में लोग अपने पार्टनर को संतुष्ट करने के लिए तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इससे वह अपनी सेक्स ड्राइव बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह उनके सेहत के लिए सुरक्षित नहीं हैं। आप कुछ घरेलू उपायों से भी अपने सेक्स पॉवर को बढ़ा सकते हैं।

Also read: बढ़ते बच्चे और सेक्स एजुकेशन: Sex Education

Onion and garlic
Onion

प्याज के सेवन से भी सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए सफेद प्याज को काटकर मक्खन में भूनें। अब इस भूनी हुई प्याज को रोज 1 चम्मच खाएं। इसको खाने से शीघ्रपतन की समस्या दूर होने के साथ सेक्स पावर भी बढ़ती है।

almond oil serum for hair growth
almond : Home remedies to boost Sex power

बादाम शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बादाम शरीर की सेक्सुअल पावर को बढ़ाता है। बादाम खाने से प्रजनन क्षमता में भी विकास होता है। इसमें मौजूद सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। बादाम को भीगा कर या ऐसे ही दिन में 4 से 5 गिरी का सेवन करें।

अश्वगंधा सदियों पुरानी औषधि है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है. अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है. इसके लिए अश्वगंधा के चूर्ण को आधा चम्मच दूध के साथ सुबह-शाम लें. यह यौन इच्छा या सेक्स पावर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है.

Dark Chocolate
Dark Chocolate

चॉकलेट खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं डार्क चॉकलेट के सेवन से सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। डार्क चॉकलेट में एंड्रोफिन तत्व पाया जाता है, जो सेक्स पावर को बढ़ाने के साथ शरीर में उत्तेजना को भी बढ़ाता है।

सोंठ का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है. इसका इस्तेमाल मसालों के अलावा कई दवाओं में भी किया जाता है. सोंठ बुखार में रामबाण का काम करती है. यौन शक्ति बढ़ाने का काम भी सोंठ करती है. सबसे पहले सोंठ के पाउडर को काले तिल, पिप्पली के साथ मिलाकर चूर्ण बना लें. इसको रोज सोने से पहले आधा चम्मच गर्म दूध के साथ लें.

लहसुन के सेवन से भी सेक्स पावर को बढ़ाया जा सकता है। लहसुन शरीर में उत्तेजना को बढ़ाने के साथ सेक्स पावर को बढ़ाता है। इसका सेवन करने के लिए रोजाना इसकी कलियों का सेवन करें। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। लहसुन के सेवन से सेक्स का टाइमिंग भी बढ़ता है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...