Black Gram for Sex Power
Black Gram for Sex Power-Viagra Credit: Istock

Black Gram for Sex Power: शादीशुदा और खुशहाल जिंदगी की नींव होती है प्‍यार और सेक्‍स। यदि सेक्‍स लाइफ बोरिंग या पकाऊ हो तो पार्टनर्स के बीच भावनात्‍मक लगाव और प्‍यार में कमी आना स्‍वाभाविक है। कई बार पुरुष लाख कोशिशों के बाद भी सेक्‍सुअली एक्टिव नहीं हो पाते, इसका मुख्‍य कारण है लिबिडो की कमी। लिबिडो बढ़ाने के लिए अधिकांश पुरुष वियाग्रा जैसी मेडिसिन का इस्‍तेमाल करते हैं। हालांकि वियाग्रा पूरी तर‍ह से सुरक्षित और कारगर तरीका है उत्‍तेजना को बढ़ाने का लेकिन इसका अधिक प्रयोग नसों से संबंधित समस्‍याओं को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में आप किचन में मौजूद सिर्फ एक एंग्रीडिएंट की मदद से अपने पार्टनर को सेटिस्‍फाइड कर सकते हैं और अपनी सेक्‍स लाइफ को आनंददायक बना सकते हैं। आखिर वह है क्‍या चलिए जानते हैं।

काले चने से बढ़ेगा लिबिडो

Black Gram for Sex Power-सेक्‍स पॉवर बढ़ाने के लिए खाएं काला चना
Black chickpeas will increase libido

काला चना बेहद पौष्टिक होता है जो न केवल आंत, त्‍वचा और पेट से संबंधित समस्‍याओं को कम करने में मदद करता है बल्कि सेक्‍स पावर बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, मैग्‍नीशियम, विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होती है जो लिबिडो को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।

काला चना कैसे करता है काम

काले चने में जिंक का स्‍तर काफी अधिक होता है जो आपके टेस्‍टोस्‍टेरोन स्‍तर को बढ़ाता है। साथ ही इसमें टायरोसिन भी अधिक होता है जो डोपामाइन के उत्‍पादन में मदद कर आपकी यौन इच्‍छाओं को बढ़ावा दे सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व जननांग की मांसपेशियों को मजबूत कर सेक्‍स लाइफ को बेहतर बना सकता है। काले चने के नियमित सेवन से सेक्‍स स्‍टेमिना को बूस्‍ट करने में भी मदद मिल सकती है।

काले चले के अन्‍य फायदे

वजन घटाने में सहायक: यदि आप मोटापे की वजह से सेक्‍स का आनंद नहीं ले पाते तो आज से ही काले चने का सेवन करना शुरू कर दें। काला चना वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है।

एनर्जी बढ़ाए: सेक्‍सुअली एक्टिव होने के लिए आपका एनर्जी लेवल हाई होना चाहिए। एनर्जी बढ़ाने के लिए आप काले चने का सेवन कर सकते हैं।

मजबूत मांसपेशियां: बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की जननांग की मांसपेशियां सुस्‍त और ढीली पड़ जाती हैं। जिसका असर उसकी सेक्‍स लाइफ पर पड़ता है। मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के लिए काले चने का सेवन लाभदायक हो सकता है।

ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाए: बेहतर सेक्‍स के लिए ब्‍लड सर्कुलेशन का सही होना बेहद मायने रखता है। यदि ब्‍लड फ्लो तेज नहीं होगा तो जननांग की मांसपेशियां ढीली हो सकती हैं। काला चना ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम भी बखूबी कर सकता है।

पुरुष कैसे करें काले चने का सेवन

सेक्‍स पॉवर बढ़ाने के लिए खाएं काला चना
How should men consume black chickpeas

– काला चना पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है लेकिन इसका सही मात्रा में और सही समय पर सेवन करने से ही लाभ मिल सकता है।

– लिबिडो बढ़ाने के लिए पुरुष भीगे हुए काले चने का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए चने आपको दिनभर एनर्जेटिक रख सकते हैं।

– काले चने का सत्‍तू भी लिबिडो की ग्रोथ के लिए फायदेमंद हो सकता है। सत्‍तू का सेवन छाछ या पानी के साथ किया जा सकता है। इसके सेवन से शरीर तुरंत तरोताजा महसूस करेगा।

– काले चने का सूप भी पुरुषों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस सूप में कई हाई फाइबर सब्जियों को शामिल किया जा सकता है।

– महिलाएं भी यौनिता और लिबिडो बढ़ाने के लिए उबले हुए काले चने का सेवन कर सकती हैं। इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है।

कितनी मात्रा में करें सेवन

काले चने का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से गैस और अपच की समस्‍या हो सकती है। पुरुषों को प्रतिदिन 80 से 100 ग्राम से अधिक काले चने का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं महिलाएं 50 से 80 ग्राम तक काले चने का सेवन कर सकती हैं।