क्या महिलाओं भी खा सकती हैं वियाग्रा
वियाग्रा को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। इसको कंस्यूम करने के बाद किसी भी व्यक्ति की सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
Viagra for Women: वियाग्रा को लेकर तरह-तरह की बातें की जाती हैं। इसको कंस्यूम करने के बाद किसी भी व्यक्ति की सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे एक मिथक ही मान सकते हैं कि वियाग्रा सिर्फ पुरुष ही इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, इसका इस्तेमाल महिलाएं भी कर सकती हैं। लेकिन महिलाओं के लिए इसका इस्तेमाल करने का तरीका अलग है। वियाग्रा से जुड़े बहुत से इंटरेस्टिंग फैक्ट्स हैं।
क्या है वियाग्रा?

वियाग्रा एक दवा है जो स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। यह पुरुषों में यौन दुर्बलता या इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज के लिए उपयोग की जाती है। वियाग्रा का उपयोग मुख्य रूप से यौन संबंधों में संतुष्टि प्राप्त करने के लिए किया जाता है। वियाग्रा का काम यह होता है कि यह यौन उत्तेजना के समय लिंग की नसों में खून का अधिक प्रवाह प्रदान करती है, जिससे लिंग में एक शक्तिशाली इरेक्शन होता है। वियाग्रा के इस उपयोग से एक पुरुष यौन संबंधों के दौरान अधिक सुखद अनुभव कर सकता है। अगर कोई व्यक्ति इस दवा का उपयोग करना चाहता है, तो उन्हें इसके उपयोग से संबंधित संभावित दुष्प्रभावों के बारे में चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। वियाग्रा वैसे तो एक सुरक्षित ड्रग माना जाता है, लेकिन इसका डोज 25 मिलीग्राम से 100 मिलीग्राम के बीच होना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर वियाग्रा किसी भी व्यक्ति के लिए काफी ज़्यादा रिस्की हो सकती है।
वियाग्रा से क्या खतरे होते हैं?

अगर किसी भी व्यक्ति को पहले से ही किसी भी तरह का हार्ट डिजीज है, हाइपरटेंशन है या फिर किसी और तरह का भी कार्डियो वैस्कुलर डिसऑर्डर है, तो वियाग्रा लेना उनकी हेल्थ के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर अगर वियाग्रा आप ऐल्कोहॉल के साथ कंस्यूम करें तो ये कुछ मरीजों में हाइपोटेंशन की दिक्कत भी पैदा कर सकती है। ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर तुरंत बहुत ज़्यादा गिर जाएगा। कुछ सिट्युएशन में हाइपरटेंशन पैदा कर सकती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर तुरंत बहुत बढ़ने लगता है। अगर हार्ट डिजीज में आपकी कुछ ज़्यादा ही गंभीर स्थिति है तो इससे आपकी बॉडी के ब्लड सप्लाई पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स
क्या ऐल्कोहॉल के साथ वियाग्रा खा सकते हैं?

एक्सपर्ट्स की माने तो ऐल्कोहॉल की कम मात्रा हो तो आप वियाग्रा कंस्यूम कर सकते हैं। एक या दो यूनिट ऐल्कोहॉल के साथ कोई भी व्यक्ति वियाग्रा की गोली आमतौर पर परेशान नहीं करती है। लेकिन अगर ऐल्कोहॉल की मात्रा ज़्यादा हो तो सिट्युएशन काफी सीरियस हो सकते हैं।
महिलाएं कर सकती हैं वियाग्रा का इस्तेमाल?

महिलाएं भी वियाग्रा कंस्यूम कर सकती हैं। लेकिन वियाग्रा की विशेषता पुरुषों के लिए ज़्यादा है। यह एक ऐसी दवा है जो पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) का इलाज करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। हालांकि, कुछ महिलाएं वियाग्रा कंस्यूम करती हैं। जिससे उन्हें अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद मिलटी है। इसके अलावा, वियाग्रा के इस्तेमाल से महिलाओं में फायदे हो सकते हैं जैसे कि यौन अवरोध को दूर करना, संभोग जांच पड़ताल करना और साथ ही इससे उन्हें वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। वियाग्रा का इस्तेमाल करने से पहले, महिलाओं को अपने डॉक्टर से भी सलाह लेनी चाहिए।
बता दें, महिलाओं के शरीर में यूट्रस तक ब्लड सप्लाई पहुंचाने के लिए भी वियाग्रा का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये बेहद ज़रूरी है की इसकी खुराक बहुत लिमिटेड होनी चाहिए। या फिर डॉक्टर से प्रिस्क्राइब करवाने के बाद ही इसे कंस्यूम करें। वैसे तो वियाग्रा बिना प्रिस्क्रिप्शन के भी मेडिकल शॉप पर आसानी से उपलब्ध होती हैं। इसी कारण की वजह से इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। वियाग्रा के कारण आपको पैल्पिटेशन जैसी समस्या भी हो सकती है।
