Sex Problems: सेक्स एक ऐसा विषय है, जिस पर लोग जल्दी से बात करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि, अधिकतर वैवाहिक जोड़े किसी ना किसी तरह की सेक्स समस्याओं से जूझते हैं और अपनी समस्या का हल भी चाहते हैं। पर उन्हें समझ नहीं आता कि वह इस विषय में किससे बात करें। सबसे पहले तो झिझक के कारण वह किसी से बात ही नहीं करना चाहते। वहीं, अगर वह किसी से बात करते भी हैं तो भी उन्हें समस्या का समाधान तो नहीं मिलता, लेकिन लोगों के बीच वह हंसी का पात्र बन जाते हैं। हो सकता है कि आप भी किसी ना किसी तरह की सेक्स समस्या से जूझ रहे हों तो आज इस लेख में हम आपको Sex Problems and Solutions से अवगत करा रहे हैं जिससे आपको अपनी सेक्स लाइफ में बहुत मदद मिलेगी।
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किस मेडिसिन का सेवन किया जाए?

यह एक ऐसी समस्या है, जिससे बहुत से लोग जूझते हैं। वह बिस्तर पर चाहकर भी बेहतर परफॉर्म नहीं कर पाते हैं और उन्हें यही चिंता सताती रहती है कि सेक्स पावर बढ़ाने के लिए किस मेडिसिन का सेवन करें। हालांकि, जरूरी नहीं है कि इसके लिए दवाईयों का ही सेवन किया जाए। आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके, एक्सरसाइज करके भी सेक्स पावर को बढ़ा सकते हैं। वहीं, बेड पर आप फोरप्ले पर फोकस करें, क्योंकि इससे भी सेक्स पावर बढ़ाने में मदद मिलती हैं।
अगर आपको इन उपायों से आराम ना मिले तो ऐसे में किसी एक्सपर्ट से मिले। वह आपको कुछ बिहेवियरल थेरेपीज के बारे में आपको बताएंगे, जो आपके लिए कारगर साबित होंगी। वहीं, जहां तक सवाल मेडिसिन का है, तो कभी भी खुद से किसी दवा का सेवन ना करें। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की सलाह पर और उनके द्वारा निर्धारित मात्रा का ही सेवन करें।
Read more: पुरुषों की सेक्स समस्या का समाधान
टाइम बढ़ाने वाले कंडोम कैसे होते हैं और क्या मार्केट में ऐसे कंडोम मिलते हैं?

यह सच है कि मार्केट में कई तरह के कंडोम मिलते हैं, लेकिन कंडोम की मदद से टाइम को काफी देर तक बढ़ाया जा सकता है, ऐसा कहना पूरी तरह से सही नहीं होगा। कंडोम का मुख्य उद्देश्य होता है सेक्स के दौरान किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव व अनचाहे गर्भ से मुक्ति। हालांकि, आजकल मार्केट में कई तरह के कंडोम मिलने लगे हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं। मसलन, मार्केट में थिक कंडोम मिलते हैं, जो आमतौर पर थिक नहीं होते हैं, लेकिन रेग्युलर कंडोम से थोड़े से थिक होते हैं। यह कंडोम उन पुरूषों के लिए अच्छे माने जाते हैं, जो जल्दी स्खलित हो जाते हैं।
इसके अलावा, ऐसे भी कंडोम मार्केट में अवेलेबल है, जिनके अंदरूनी हिस्से में लोकल एनेस्थेटिक लगा होता है। इन कंडोम के इस्तेमाल का लाभ यह होता है कि यह पुरूषों के लिंग के आगे वाले संवदेनशील हिस्से को थोड़ा सुन्न कर देता है। जिससे कहीं ना कहीं सेक्स टाइमिंग बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
महिलाएं ओरल सेक्स से दूरी क्यों बनाती हैं?

यह अधिकतर पुरूषों की शिकायत हो सकती है। दरअसल, पुरूषों को ओरल सेक्स बेहद भाता है। लेकिन ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें यह नागवार गुजरता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे पहले, अगर आप अपने पर्सनल हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं, तो ऐसे में एक स्त्री कभी भी ओरल सेक्स करना नहीं चाहेगी। इसके अलावा, सेक्स के दौरान अक्सर पुरूषों का व्यवहार भी महिला के मन में एक खटास पैदा करता है।
मसलन, अगर महिला ओरल सेक्स कर रही है और उसके बाद एक पुरूष स्त्री को किस करने से मना कर दे तो इस स्थिति में वह दोबारा कभी भी ओरल सेक्स करना नहीं चाहेगी। इसी तरह, पुरूष की तरह स्त्रियों को भी ओरल सेक्स पसंद आता है, लेकिन अक्सर वह इसके बारे में कुछ कहती नहीं है। हालांकि, अगर पुरूष केवल खुद ओरल सेक्स करवाता है और महिला को ओरल सेक्स का सुख देने से पीछे हटता है तो ऐसे में महिला भी ओरल सेक्स से दूरी बना लेती हैं।
आयुर्वेदिक वियाग्रा का सेवन किस तरह करते हैं?

जिन पुरूषों को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या होती है, वह अक्सर वियाग्रा लेने पर विचार करते हैं। लेकिन वह खुद ही बिना सोचे-समझे आयुर्वेदिक वियाग्रा का सेवन करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, यह उचित नहीं है। यह सच है कि आयुर्वेदिक वियाग्रा एलोपैथी वियाग्रा की अपेक्षा कई गुना बेहतर होते हैं, क्योंकि इनके सेवन से मतली, उल्टी, चक्कर आदि की समस्या नहीं होती है। हालांकि, मार्केट में आयुर्वेदिक वियाग्रा में भी कई ब्रांड्स मौजूद हैं। इसलिए, अगर आप आयुर्वेदिक वियाग्रा लेने पर विचार कर रहे हैं, तो पहले किसी आयुर्वेद के जानकार से इसकी मात्रा व लेने का सही तरीका अवश्य जान लें। जहां तक बात इसका सेवन करने की है तो इसे कभी भी चाय या शराब के साथ नहीं लेना चाहिए।
Read more: महिलाओं को भी होती हैं सेक्स समस्याएं, जानिए
लिंग की शिथिलता का इलाज किस तरह कर सकते हैं?

लिंग की शिथिलता को आमतौर पर ईडी या इरेक्टाइल डिस्फंक्शन भी कहा जाता है। इस स्थिति में पुरूष की सेक्स करने की इच्छा तो होती है, लेकिन लिंग में इरेक्शन सही तरह से नहीं होता, जिससे वह सेक्सुअल इंटरकोर्स नहीं कर पाते हैं। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे धूम्रपान या शराब का सेवन करना, बहुत अधिक तनाव लेना, थकावट या रिश्ते में किसी तरह की समस्या होना। अगर इनमें से कोई भी समस्या आपको अपने जीवन में नजर आती है तो सबसे पहले उसका इलाज करें। इससे ही आपको काफी फायदा मिलेगा। हालांकि, अगर समस्या तब भी बनी रहती है तो ऐसे में डॉक्टर से मिलना ही एक बेहतर उपाय है। वह परामर्श के साथ-साथ कुछ दवाईयों व लिंग में इंजेक्शन के जरिए आपकी इस समस्या को आसानी से दूर कर देंगे।
