गोखरू से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानें
गोखरू स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। इसके सेवन से किडनी स्टोन से लेकर पुरुषों की परेशानी कम की जा सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं गोखरू के लाभ
Gokhru Benefits and Side Effects: गोखरू स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होती हैं। इसके सेवन से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आयुर्वेद में गोखरू का काफी महत्व है, इसका प्रयोग शरीर की कई परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आयुर्वेद में किडनी की पथरी से लेकर अर्थराइटिस की सूजन को कम करने में गोखरू का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं गोखरू से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से –
किडनी स्टोन से छुटकारा
किडनी की पथरी से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए गोखरू काफी लाभकारी माना जा सकता है। इसके सेवन से मूत्र के जरिए किडनी स्टोन बाहर आ सकता है। किडनी स्टोन में गोखरू का सेवन करने के लिए गोखरू के फलों को कुछ समय के लिए धूप में सुखा लें। जब फल अच्छी तरह से सूख जाए, तो इसका चूर्ण बनाकर शहद के साथ इसका सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

सूजन से दिलाए राहत
गोखरू का सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। सूजन में इसका प्रयोग आप क्रीम या फिर तेल के रूप में कर सकते हैं। मार्केट में आपको गोखरू का तेल काफी आसानी से मिल सकता है।

अर्थराइटिस रोगियों के लिए है असरदार
अर्थराइटिस मरीजों के लिए गोखरू काफी लाभकारी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण गठिया में होने वाले दर्द और सूजन को आराम दिला सकता है। गोखरू का तेल लगाने से आप जोड़ों में दर्द को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी मांसपेशियों को भी आराम दिलाने में असरदार हो सकता है।

एक्जिमा से छुटकारा
स्किन पर कई तरह की समस्याएं होती हैं। इन समस्याओं में एक्जिमा भी शामिल है। एक्जिमा रोगियों के लिए गोखरू काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें मौजूद गुण एक्जिमा में होने वाली सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही यह रैशेज और खुजली को भी शांत कर सकता है। नियमित रूप से गोखरू का प्रयोग करने से आप एक्जिमा का खतरे को भी कम कर सकते हैं।

लो स्पर्म काउंट में प्रभावी
पुरुषों में होने वाली सेक्स समस्याओं को दूर करने में गोखरू काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। मुख्य रूप से लो स्पर्म काउंट की परेशानी को कम करने में गोखरू काफी फायदेमंद है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए गोखरू का सेवन दूध के साथ करें। इससे स्पर्म काउंट और क्वालिटी में बढ़ावा किया जा सकता है।

पीसीओडी में मददगार
महिलाओं को होने वाली पीसीओडी की परेशानी को दूर करने में गोखरू काफी ज्यादा फायदेमंद है। इससे बांझपन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह पीरियड्स में होने वाले दर्द और ऐंठन को भी शांत कर सकता है। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो कम उम्र में मेनोपॉज की परेशानी से जूझ रही महिलाओं के लिए भी यह काफी फायदेमंद होती है।

गोखरू के नुकसान
गोखरू स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी साबित हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसके नुकसान हो सकते हैं, जैसे-
- गर्भवती महिलाएं या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गोखरू का सेवन नहीं करना चाहिए।
- अधिक मात्रा में गोखरू का सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
- कुछ लोगों को गोखरू से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिसके कारण स्किन पर एलर्जी, रैशेज और खुजली की संभावना बढ़ सकती है।
- हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे व्यक्तियों को गोखरू का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह लेने की जरूरत होती है।

गोखरू स्वास्थ्य के लिए हेल्दी साबित हो सकती है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ताकि किसी भी गंभीर स्थिति के खतरे से बचा जा सके।