लहसुन खाने से सेहत को होते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए कैसे करें इस्तेमाल: Garlic Benefits 
Garlic Health Benefits

लहसुन खाने से सेहत को होते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए इसके नुकसान

Garlic Benefits in Hindi : लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार लाभ के बारे में-

Garlic Benefits: भारतीय किचन में सदियों से लहसुन को शामिल किया जा रहा है। यह न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि इससे शरीर की कई तरह की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है। मुख्य रूप से लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है। साथ ही यह एंटी-सेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा लहसुन में कई अन्य जरूरी पोषक तत्व जैसे- जिंक, मैग्ननीशियम, फास्फोरस इत्यादि पाया जाता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। लहसुन के फायदों की जितनी चर्चा की जाए, उतना कम है। इससे स्वास्थ्य को कई चौंका देने वाले फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके फायदों के बारे में विस्तार से-

खांसी और सर्दी से बचाव

Garlic Benefits 
Garlic Benefits for Cough

नियमित रूप से अगर आप कच्चे लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे खांसी और सर्दी के संक्रमण को दूर किया जा सकता है। खाली पेट लहसुन की दो कलियां को पीसकर खाने से आपको काफी ज्यादा लाभ हो सकता है। अगर आप अपने शिशु को लहसुन देने का विचार कर रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में लहसुन की पीसकर उन्हें खिलाने के बजाय इसके अर्क को गर्दन के आसपास लगाएं। इससे सर्दी-खांसी की परेशानी दूर हो सकती है। 

हार्ट हेल्थ में करे सुधार

लहसुन का सेवन करने से आपके हार्ट हेल्थ में सुधार किया जा सकता है। इसमें में पाया जाने वाला एलिसिन नामक यौगिक एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीकरण को रोकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह आपके हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है। लहसुन के नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड क्लोटिंग की घटना को कम किया जा सकता है। ऐसे में यह थ्रोम्बोम्बोलिज़्म को रोकने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, लहसुन ब्लड प्रेशर को भी कम करता है इसलिए उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए अच्छा है। 

मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार 

लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। यह अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के खिलाफ करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। इसके अलावा, अगर आप रोजाना अपने आहार में लहसुन का प्रयोग करते हैं, तो इससे याददाश्त क्षमता को भी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

पाचन में सुधार

कच्चे लहसुन को नियमित रूप से आहार में शामिल करने से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। यह आंतों को फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही पेट में होने वाली सूजन की परेशानी को दूर कर सकता है। कच्चा लहसुन खाने से पेट के कीड़े बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।  यह खराब बैक्टीरिया को नष्ट करके गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में असरदार है। 

Garlic Benefits for Digestion

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

लहसुन की कलियों को नियमित रूप से चबाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह आपके ब्लड में शुगर लेवल को कम कर सकता है। जिससे डायबिटीज होने के खतरों को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

कमजोर इम्यूनिटी करे बूस्ट

लहसुन का सेवन करने से शरीर को फ्री-रेडिकल्स से सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। यह हमारे  डीएनए को होने वाले नुकसान से बचाव कर सकता है। लहसुन में मौजूद जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दे सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी संक्रमण से लड़ने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। यह आंख और कान के संक्रमण के खिलाफ बहुत ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें रोगाणुरोधी गुण हैं।

त्वचा के स्वास्थ्य में करता है सुधार 

लहसुन का सेवन करने से मुंहासों को रोकने में मदद मिल सकती है। यह मुंहासों की वजह से होने वाले दाग-धब्बों को भी कम कर सकता है। लहसुन का रस लगाने से सर्दी-जुकाम, सोरायसिस, स्किन पर होने वाले चकत्ते और छाले जैसी लगभग हर तरह की परेशानी में काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। 

Garlic Benefits for Skin Health

कैंसर और पेप्टिक अल्सर से करता है बचाव

लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त होता है। यह शरीर को फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय, पेट, लिवर और पेट के कैंसर से बचाव कर सकता है। लहसुन में मौजूद जीवाणुरोधी क्रिया पेप्टिक अल्सर को रोक सकती है, क्योंकि यह आंत से संक्रमण को नष्ट करने में काफी हद तक मददगार हो सकता है। 

वजन घटाने के लिए है फायदेमंद

लहसुन के सेवन से शरीर के बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। यह उन जीन को रोकता है, जिससे सेल्स में फैट का निर्माण होता है। यह शरीर में थर्मोजेनेसिस को भी बढ़ाता है और अधिक फैट को जलाने और एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। 

इसके अलावा लहसुन काफी ज्यादा पौष्टिक होता है, जो आपके लिए प्रभावी है। यह मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, आयरन इत्यादि से भरपूर होता है, जिससे वजन को घटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

Garlic Benefits for Weight Loss
Garlic Benefits for Weight Loss

शरीर की थकान को करता है कम

लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर में बिना वजह होने वाली थकान को कम किया जा सकता है। इसके प्रयोग से शरीर की थकान कम होती है। साथ ही यह हार्ट हेल्थ के लिए भी प्रभावी हो सकता है। अगर आपको काफी ज्यादा थकान महसूस होती है, तो लगातार 6 सप्ताह तक लहसुन का सेवन करें। इससे आपके शरीर में काफी हद तक फर्क नजर आएगा। एक्सरसाइज करने से पहले अगर आप लहसुन की 6 कलियों का सेवन करते हैं, तो इससे आपका शरीर एनर्जेटिक रहता है।

लहसुन का कैसे करें उपयोग? – How to Use Garlic in Hindi

लहसुन का प्रयोग मरीज की स्थिति और आयु के आधार पर की जा सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

मसाले के रूप में

लहसुन का मुख्य रूप से इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है। खासतौर पर सब्जियों का तड़का लगाना या फिर ग्रेवी को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसका प्रयोग होता है। इसके अलावा लहसुन का प्रयोग चटनी को तैयार करने के लिए किया जा सकता है।

खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से 2 कच्चे लहसुन का खाली पेट चबाकर खाएं। इससे समग्र शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकती है। यह मोटापा से लेकर शरीर की खकान को कम कर सकता है। 

Eating Garlic
Eating Garlic

पेस्ट का करें प्रयोग

छोटे बच्चे या फिर नवजात शिशु को लहसुन का सेवन कराना मुश्किल हो जाता है। कुछ स्थितियों में शिशुओं को मौखिक रूप से लहसुन का सेवन कराना सही नहीं होता है। ऐसे में आप लहसुन का पीसकर इसका अर्क बनाकर बच्चे के गर्दन और सीने के आसपास लगाएं। इससे उनकी समस्या को कम की जा सकती है।

लहसुन और शहद

लहसुन और शहद का मिश्रण  संक्रमण से आपके शरीर को सुरक्षित रख सकता है। साथ ही वजन को घटाने में मददगार हो सकता है। इसका सेवन करने के लिए फ्रेश शहद में लहसुन की कुछ कलियों को डुबोकर रखें। अब इसमें से रोजाना 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन करें। इसे आप स्टोर करके भी रख सकते हैं।

लहसुन के नुकसान – Side Effect of Garlic in Hindi

लहसुन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में लहसुन का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

बढ़ा सकता है ब्लीडिंग की परेशानी

बहुत अधिक लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई तरह की परेशानी हो सकती है। इन परेशानियों में सबसे प्रमुख परेशानी ब्लीडिंग की समस्या होना शामिल है। यह मुख्य रूप से ऐसे लोगों को होती है, जो रक्त को पतला करने वाली दवा ले रहे हैं या किसी कारण से सर्जरी करा रहे हैं।

मुंह से आती है बदबू

लहसुन का सेवन करने से आपके मुंह से काफी ज्यादा गंध आ सकती है। दरअसल, लहसुन में  विभिन्न प्रकार के सल्फर यौगिक होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते हैं। लेकिन ये यौगिक सांसों में दुर्गंध पैदा कर सकते हैं, खासकर जब अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं तो इससे मुंह से बदबू आ सकती है। 

Bad Breath
Bad Breath

पाचन संबंधी समस्याएं

लहसुन में फ्रुक्टेन की मात्रा अधिक होती है। यह एक तरह का कार्ब जो कुछ लोगों में सूजन, गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।  दरअसल, जब फ्रुक्टन असहिष्णुता वाले लोग हाई फ्रुक्टन युक्त आहार का सेवन करते हैं, तो इसे छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं कर पाता है। ऐसी स्थिति में आंत संबंधी परेशानी हो सकती है।

FAQ | क्या आप जानते हैं

लहसुन खाने से क्या फायदे होते हैं?

लहसुन का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह शरीर में पेट की चर्बी को घटाने से लेकर शरीर की सूजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या लाभ होता है?

खाली पेट लहसुन का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।

पुरुषों को लहसुन कैसे खाना चाहिए?

पुरुषों को रोजाना खाली पेट 2 से 3 कच्ची कलियों का सेवन करना चाहिए। इससे बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...