सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाएं, क्या नहीं? यहां जानिए कैसे करें दिन की सही शुरूआत: Foods To Eat In Empty Stomach
Foods To Eat In Empty Stomach

सुबह खाली पेट कैसा हो आपका रूटीन यहां जानिए

सुबह खाली पेट आप कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन आहार के बारे में विस्तार से

Best Foods To Eat In Empty Stomach : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी और पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। मुख्य रूप से दिन की शुरुआत हमें पौष्टिक आहार से करने की जरूरत होती है। ताकि आप लंबे समय तक जवां और फिट हो सकें। इसके साथ ही दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए भी आपको हेल्दी आहार की जरूरत होती है। कई लोग सुबह के आहार को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन रहते हैं। अगर आपको भी अपने खानपान को लेकर कंफ्यूजन है, तो परेशान न हों। आज इस लेख में आपके मन में उठे इस सवालों के जबाव हम दें। आइए जानते हैं सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

सुबह सबसे पहले खाली पेट क्या खाना चाहिए?

दालचीनी है फायदेमंद

Empty Stomach
Cinnamon

सुबह  के समय सबसे पहले आप दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो आपको कई तरह की समस्याओं से दूर रख सकते हैं। इसके लिए आप सुबह की शुरुआत एक गिलास दालीचीनी पानी के साथ करें। इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं। इससे आपका वजन तेजी से कम होगा। इसके साथ ही यह स्वास्थ्य की कई परेशानियों को कम कर सकता है। 

बादाम का करें सेवन

सुबह के समय प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना फायदेमंद होता है। ऐसे में बादाम का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। यह मांसपेशियों के विकास के लिए अच्छा माना जाता है। साथ ही यह मस्तिष्क के लिए भी हेल्दी होता है। इसलिए कई लोग सुबह खाली पेट उठकर भीगे हुए बादाम खाते हैं। 

Almond
Almond

सुबह के समय भीगे हुए बादाम का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही इसमें फोलिक एसिड  होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा आप सुबह स्मूदी या मिल्कशेक में बादाम डालकर इसे पी सकते हैं। यह काफी हेल्दी हो सकता है। 

खा सकते हैं किशमिश

ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। बादाम, काजू के अलावा आप किशमिश भी खा सकते हैं। कई लोगों को किशमिश काफी ज्यादा पसंद होता है। खासतौर पर बच्चों के लिए किशमिश हेल्दी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यून पावर को बूस्ट  कर सकता है। इसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। इसके लिए किशमिश को पानी में भिगो दें। सुबह इसके पानी को पिएं और अंगूर को चबाकर खाएं। इससे आपको काफी लाभ भी मिल सकता है। 

raisins
raisins

अगर आप रोजाना किशमिश का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में मदद मिलती है। यह हमारे शरीर में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। 

पपीता है फायदेमंद 

सुबह के समय पहले आहार के रूप में आप पपीता भी खा सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट फल होता है, जो आपके पाचन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकताहै। पपीता में कई तरह के विटामिन्स, फाइबर, फोलेट मौजूद होता है, जो लिवर को डिटॉक्सिफाई कर सकता है। 

Papaya
Papaya

इसके अलावा यह हार्ट हेल्थ, कैंसर जैसी परेशानियों में भी लाभकारी है। अगर आप रोजाना पपीता खाने  हैं, तो इससे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को भी कंट्रोल किया जा सकता है। 

पिएं नींबू का पानी

सुबह के समय पहले आहार के रूप में आप चाय-कॉफी के बजाय नींबू पानी का सेवन करें। यह वजन को घटाने में असरदार हो सकता है। इसके लिए 1 कप गर्म पानी लें, इसमें थोड़ा सा शहद, नींबू का रस या दालचीनी मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। इस पानी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर ढंग से काम कर सकती है। 

Lemon Water
Lemon Water

सुबह में पिएं दूध

सुबह के समय खाली पेट आर दूध भी पी सकते हैं। यह कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। खासतौर पर अगर आपको संक्रमण से जुड़ी परेशानी है, तो सुबग के समय 1 गिलास गर्म दूध पिएं। यह आपके लिए हेल्दी हो सकता है। 

Milk
Milk

दलिया खाएं 

सुबह पहले आहार के रूप में दलिया भी खाया जा सकता है। दलिया फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज, अपच जैसी परेशानी को दूर कर सकता है। इसके अलावा सुबह दलिया खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो सकता है।

दलिया
सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाएं, क्या नहीं? यहां जानिए कैसे करें दिन की सही शुरूआत: Foods To Eat In Empty Stomach 24

अंकुरित चना

अंकुरित चना सुबह खाली पेट खाने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह मुख्य रूप से आपके वजन को घटाने के साथ-साथ शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकता है। साथ ही इससे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, मैग्नीज जैसी चीजें प्राप्त होती हैं।

Channa
Channa

शहद खाएं

सुबह खाली पेट आप शहद भी खा सते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी का अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को दूर कर सकता है। इससे पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ावा दे सकता है। 

HOney
Honey

स्मूदी

सुबह खाली पेट कई तरह की स्मूदीज को भी बनाकर खाया जा सकता है। स्मूदीज का सेवन करने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रख सकता है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जो आपके वजन को बचाव कर सकता है। 

Smoothie
Smoothie

सुबह उठकर क्या नहीं खाना चाहिए?

सुबह कॉफी से परहेज

हम में से कई लोग सुबह उठकर चाय और कॉफी जैसी चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सुबह के समय कॉफी का सेवन करना हेल्दी नहीं होता है। सुबह आप कॉफी पीते हैं, तो इससे एसिडिटी की परेशानी हो सकती है। साथ ही सुबह अगर आप खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव उत्तेजित करता है, जिससे पेट से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

Coffee
Coffee

मसालेदार खाना 

सुबह खाली पेट मिर्च-मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। यह पेट में जलन का कारण बन सकता है। इसके अलावा मसालेदार खाना खाने से पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है, जो पेट में ऐंठन जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा अपच का कारण भी बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह के समय कचौड़ी, समोसा, पकौड़ी जैसी चीजों का सेवन न करें। 

Spicy-foods
Spicy-foods

दही न खाएं
सुबह के समय दही  खाने से मना किया जाता है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट में एसिडिटी  को बढ़ा देता है। इसके अलावा दूध से बनी चीजें खाने से भी बचें। इसमें मौजूद तत्व पेट  में बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही एसिडिटी को भी बढ़ा सकता है।

Curd
Curd

जूस नहीं है फायदेमंद

अधिकांश लोग सुबह की शुरुआत जूस के साथ करते हैं। कई लोगों को लगता है कि सुबह जूस पीना हेल्दी होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सुबह के समय आप खाली पेट जूस न पिएं। यह आपके पैंक्रियाज पर असर डाल सकता है। इससे आपका सेहत बिगड़ सकता है। खाली पेट जूस पीने से शरीर में फ्रक्टोज का स्तर बढ़  सकता है। साथ ही लिवर की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए सुबह जूस न पिएं।

Fruit-Juice
Fruit-Juice

कच्ची सब्जियां न खाएं

कच्ची सब्जियों में फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती है। खासतौर पर सुबह खाली पेट कच्ची सब्जियां खाते हैं, तो इससे पेट फूलने, पेट में दर्द जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि खाली पेट कच्ची सब्जियां न खाएं। कुछ लोगों को इसकी वजह से पेट में दर्द की भी समस्या हो सकती है।

Raw-vegetables
Raw-vegetables

खट्टे फलों से रहें दूर

सुबह खाली पेट फलों का सेवन करने से भी बचें। मुख्य रूप से इस समय खट्टे फल न खाएं। यह आपके पेट में एसिडिटी के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे पाचन पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा फलों में फाइबर और फ्रक्टोज होता है, जो पाचन की परेशानी को बढ़ाता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबग में संतरा, अमरुद और रेशेदार फलों का सेवन न करें। 

Sour-Fruits
Sour-Fruits

सुबह-सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए?

गुनगुना पानी

सुबह-सुबह खाली पेट अगर आप गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ कम हो सकता है। साथ ही पाचन भी दुरुस्त होता है।  इतना ही नहीं, सुबह में गुनगुना पानी पीने से आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि उठने के बाद गुनगुना पानी पिएं।

WArm Water
सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाएं, क्या नहीं? यहां जानिए कैसे करें दिन की सही शुरूआत: Foods To Eat In Empty Stomach 25

ग्रीन टी पिएं

सुबह खाली पेट आप ग्रीन टी पी सकते हैं। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आपको बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। साथ ही यह आपके वजन को भी कंट्रोल कर सकता है। ग्रीन टी के सेवन से आपकी इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है।

Green Tea
Green Tea

मेथी का पानी

सुबह खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं। यह काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह वजन घटाने में भी प्रभावी होता है। खाली पेट अगर आप मेथी का पानी पीते हैं, तो यह किडनी में जमा गंदगी को भी साफ कर सकता है।

Methi Water
Methi Water

धनिया का पानी 

खाली पेट आप धनिया पानी पी सकते हैं। यह आपके पेट को ठंडा कर सकता  है। दरअसल, धनिया में विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम होता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है। सुबह खाली पेट जब आप धनिया पानी पीते हैं, जो इससे आपक शरीर को आवश्यक तत्व प्राप्त होता है। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 2 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच धनिया डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर इस पानी का सेवन करें। इससे वजन कम होने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

Coriander-Water
Coriander-Water

सौंफ का पानी

सुबह खाली पेट आप सौंफ का पानी पी सकते हैं। सौंफ का पानी पीने से पेट की गर्मी शांत मिल सकती है। इसमें कई तरह के तत्व होते हैं, जो आपके शरीर के बढ़ते वजन को घटाने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानियां कम हो सकती है। सौंफ का पानी पीने के लिए रात में 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर इसे छोड़ दें। सुबह इस पानी का सेवन करें, इससे वजन कम हो सकता है।

Fennel-Water
Fennel-Water

जीरे का पानी

खाली पेट जीरे का पानी भी सकते हैं। यह वजन को घटाने में असरदार है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज को भी घटाने में फायदेमंद हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए 2 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच जीरा डालकर इसे उबाल लें। अब इसे उबालकर पिएं। इसके अलावा आप इसे पानी में डालकर रातभर के लिए छोड़कर पी सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Cumin-Water
Cumin-Water

सुबह का आहार अगर अच्छा हो, तो इससे समग्र शरीर को फिट रखा जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो इस स्थिति में एक बार डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें। ताकि आपके खानपान के तरीकों में सही तरह से बदलाव किया जा सके।

FAQ | क्या आप जानते हैं

सुबह खाली पेट कौन सा फल खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप पपीता, कीवी, सेब, तरबूज जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस समय आपको खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए?

सुबह खाली पेट आप 2 से 3 गिलास पानी पी सकते हैं। यह आपके वजन को घटाने में भी मदद कर सकता है। लेकिन काफी ज्यादा मात्रा में पानी न पिएं। इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

खाली पेट पानी पीने के फायदे

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ कम होता है। साथ ही यह वजन को भी घटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पाचन के लिए भी खाली पेट पानी पीना हेल्दी हो सकता है।

सुबह खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए?

सुबह खाली पेट आपको खट्टे फल, दही, मसालेदार खाना, तेल युक्त खाना जैसी चीजों का सेवन न करें। इस तरह के खानपान से पेट में एसिडिटी की परेशानी बढ़ सकती है।

सुबह खाली पेट चना खाने के फायदे

खाली पेट चना खाने से शरीर को भरपूर रूप से पोषक तत्व प्राप्त होता है। साथ ही यह शरीर की कमजोरी, कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ में सुधार, ब्रेन फंक्शन की परेशानी और ब्लड शुगर में सुधार कर सकता है।

खाली पेट रहने के क्या नुकसान है?

सुबह के समय खाली पेट लंबे समय तक रहने से गैस, एसिडिटी जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही यह हार्ट डिजीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर जैसी परेशानी को बढ़ा सकता है।