Health
Early Dinner Credit: Istock

Overview: विराट, अनुष्का और अक्षय क्यों देते हैं अर्ली डिनर पर जोर, क्या वाकई ये है फायदेमंद

विराट, अनुष्का, अक्षय, करीना की तरह आप अर्ली डिनर की आदत डालें। इससे बेहतर नींद, पाचन, वजन घटना और डायबिटीज जैसे लाभ मिल सकते हैं।

Benefits Of Early Dinner: बॉलीवुड और क्रिकेट स्‍टार्स आजकल एक खास आदत अपना रहे हैं, शाम छह बजे तक डिनर खत्म करने की। जी हां, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान जैसे सेलेब्स इसका प्रचार कर रहे हैं। ये कोई फैशन नहीं है बल्कि हेल्‍थ साइंस है। अनुष्का कहती हैं कि साढ़े पांच से छह बजे डिनर करने से उनकी नींद गहरी हो गई है। अक्षय सूर्यास्त से पहले खाना खत्म करने पर जोर देते हैं। वहीं करीना छह बजे डिनर और साढ़े नौ बजे सोने का रूटीन फॉलो करती हैं। क्‍या वाकई अर्ली डिनर फायदेमंद है। क्या आम लोग भी इसे अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से।

बेटी के साथ खत्‍म करती हैं डिनर

अर्ली डिनर के फायदे
She finishes dinner with her daughter

अनुष्का शर्मा ने एक ब्रांड इवेंट में खुलासा किया था ह‍ि वो बेटी के साथ खाती हैं। बेटी का लंच ग्यारह बजे तो वो भी उसी समय अपना लंच करती हैं। वहीं डिनर शाम साढ़े पांच से छह बजे तक। उन्होंने बताया कि ये उनकी जिंदगी का इकलौता बदलाव है। जिसके बाद नींद की सारी समस्याएं गायब हो गईं। अब वह सुबह तरोताजा उठती हैं। अनुष्का को यकीन है कि जल्दी खाने से शरीर रातभर पूरी तरह रेस्ट करता है।

पेट की भी होनी चाहिए छुट्टी

अक्षय कुमार ने हालिया एक इमेंट में कहा था कि वो साढ़े छह बजे तक डिनर कर लेते हैं। उनका कहना है कि रात को सोते वक्त आंखें, हाथ, पैर आराम करते हैं लेकिन लेट खाना खाने से पेट आराम नहीं करता। पेट को भी छुट्टी चाहिए। सुबह उठकर नाश्ता कर लेते हैं तो पेट का काम फिर शुरू। अक्षय मानते हैं कि बीमारियां पेट से शुरू होती हैं। जल्दी डिनर से पाचन को तीन-चार घंटे मिलते हैं। रात नौ-साढ़े नौ तक पेट खाली और तैयार रहता है। बीमारियां पास नहीं फटकतीं।

कोविड के बाद बदला रुटीन

करीना कपूर ने एक मैगजीन को बताया कि कोविड के बाद उन्‍होंने अपना रूटीन पूरी तरह से बदल लिया है। वह 6 बजे तक डिनर कर लेती हैं और साढ़े नौ बजे तक सोने चली जाती हैं। वहीं सुबह का वर्कआउट उन्हें फिट और एनर्जेटिक रखता है।

सेलेब्स ऐसा क्यों करते हैं

अर्ली डिनर के फायदे
Why do celebrities do this

सूर्यास्त के बाद मेलाटोनिन निकलता है जो नींद लाता है। देर से भारी भोजन करने पर इंसुलिन निकलता है। इंसुलिन कोर्टिसोल बढ़ाता है जो तनाव हार्मोन है। इससे मेलाटोनिन प्रभावित होता है और नींद खराब होती है। जल्दी डिनर करने से मेलाटोनिन बेधड़क काम करता है। रात दस से दो बजे ग्रोथ हार्मोन, रिपेयर एंजाइम्स निकलते हैं। शरीर ठीक से काम करता है। अर्ली डिनर करने से एसिड रिफ्लक्स, हार्टबर्न, ब्लोटिंग की समस्‍या कम होती है। लंबा फास्टिंग विंडो गट माइक्रोबायोम मजबूत करता है। इसके अलावा एनर्जी , इम्यूनिटी, मानसिक स्पष्टता बढ़ती है। हार्वर्ड के प्रोफेसर डॉ एंथनी कोमारॉफ की स्टडी कहती है कि देर से खाने से भूख बढ़ती है। लेप्टिन हार्मोन कम होता है जो भूख दबाता है।

अर्ली डिनर के फायदे

  • -जल्दी डिनर से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
  • ब्रेन फॉग दूर होता है। पाचन और नींद अच्छी तो ब्लड शुगर स्थिर। सुबह दिमाग साफ। फोकस, स्टैमिना बढ़ता है।
  • -जल्दी डिनर करने से एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रोसेस करता है। जोड़, मांसपेशियां सही ढंग से काम करती हैं।
  • -जल्‍दी खाना खाने से उम्र लंबी होती है। देर से कार्ब्स खाने से शुगर स्पाइक करती है। जल्दी खाने से प्रोसेसिंग टाइम बढ़ जाता है।

कैसे अपनाएं ये आदत

  • -शाम छह-सात बजे तक डिनर।
  • -हल्का भोजन।
  • -प्रोटीन, फाइबर, सब्जियां खाएं।
  • -भूख लगे तो दूध या फल का करें सेवन।
  • -धीरे आदत डालें। पहले सात बजे फिर छह। बच्चे, बुजुर्ग सबके लिए फायदेमंद।