Overview:
सेलेब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सालगिरह पर वीगन ‘स्नेक्स’ डिश बनाई। राइस नूडल्स, स्नेक गार्ड और लेमनग्रास ब्रॉथ के साथ यह डिश स्वादिष्ट और मजेदार थी, जिसे दोनों ने खूब एन्जॉय किया।
Harsh Dixit serves Vegan Snakes to Virat Anushka Anniversary: प्यार और रिश्तों की बात हो, तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा से मिसाल कायम करते आए हैं। शादी के आठ सालों में ये जोड़ी सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि अपने डाइनिंग टेबल पर भी कपल गोल्स सेट करती आई है। दिसंबर 2019 में उनकी सालगिरह पर सेलेब्रिटी शेफ हर्ष दीक्षित ने कुछ ऐसा किया, जो फैंस के लिए काफी मजेदार और अनोखा था। उन्होंने दोनों के लिए वीगन ‘स्नेक्स’ परोसे, जिसमें स्वाद, क्रिएटिविटी और मजेदार ट्विस्ट के साथ उनके डाइट की भी पूरी ध्यान रखा गया था। आइए हर्ष दीक्षित का ये मजेदार किस्सा जानते हैं।
हर्ष दीक्षित ने पेश किया क्रिएटिव ट्विस्ट
हर्ष दीक्षित, जिन्होंने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और एथिया शेट्टी के साथ-साथ केएल राहुल जैसे कई सेलिब्रिटीज के लिए खाना परोसा है। उन्होंने विराट-अनुष्का की सालगिरह का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कैसे उन्होंने कपल के लिए वियतनामी फो बनाया। पर ये ट्रेडीशनल फो नहीं था। उस समय दोनों ग्लूटेन-फ्री डाइट पर थे, इसलिए शेफ ने राइस नूडल्स का इस्तेमाल किया। हर्ष ने कहा, “मजेदार चीजें बनानी होती हैं, लेकिन डाइटरी लिमिट्स का ध्यान रखते हुए।”
वेजिटेरियन ‘स्नेक्स’ – मजेदार और स्वादिष्ट
वियतनामी डिश में अक्सर साँप का मांस या साँप की शराब शामिल होती है। हर्ष ने इसे मजेदार तरीके से ट्विस्ट किया। उन्होंने स्नेक गार्ड (snake gourd) में मूंगफली, नारियल, टोफू और धनिया भरा और उसे स्मोक करके परोसा। इसके साथ वाटर चेस्टनट, एनोकी मशरूम और मिर्चें डालकर लेमनग्रास-जींगर-धनिया ब्रॉथ में पकाया गया और चिली ऑयल के साथ सर्व किया गया। जो खाने में काफी स्वादिष्ट और फ्लेवरफुल दोनों थे।
पर्सनल शेफ की कला और अनुभव
हर्ष ने बताया कि ये सिर्फ खाना नहीं था, बल्कि एक सोच-समझकर तैयार की गई अनुभवपूर्ण डाइनिंग एक्सपीरियंस थी। अनुष्का और विराट ने इसे पूरा एंजॉय किया। हर्ष कहते हैं, “सही तरीके से बनाए गए वेजिटेरियन स्नेक्स भी प्यार और क्रिएटिविटी के साथ परोसे जा सकते हैं।” ये अनुभव साबित करता है कि पर्सनल शेफ का काम केवल खाना परोसना नहीं, बल्कि एक यादगार और मजेदार अनुभव तैयार करना भी है।
