Priyanka Chopra/Anushka Sharma
Priyanka Chopra/Anushka Sharma

Summary: इस एक्टर को नहीं पसंद करती थीं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के बीच हुए मतभेद की असली वजह थे अभिनेता दर्शक कुमार। दिल धड़कने दो की शूटिंग के दौरान प्रियंका ने उन्हें मेहनती और सरल बताया, जबकि अनुष्का ने उन्हें घमंडी समझा।

Anushka and Priyanka Fight: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में एक्टर्स के बीच दोस्ती और झगड़ा होना आम बात है। कभी किसी फिल्म के सेट पर तो कभी प्रमोशन के दौरान, ऐसी कहानियां सुनने को मिलती रही हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मजेदार किस्सा सामने आया है, जो अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ है। दोनों के बीच बहस का कारण थे एक्टर दर्शन कुमार, जिनके साथ ये दोनों अलग-अलग फिल्मों में काम कर चुकी हैं। खास बात तो यह है कि दर्शन कुमार इन दोनों के पति की ही भूमिका में नजर आ चुके हैं।

Anushka and Priyanka Fight-Priyanka Chopra and Anushka Sharma
Priyanka Chopra and Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने 2015 में फिल्म “एनएच 10” में दर्शन कुमार के साथ स्क्रीन शेयर किया था। यह एक इंटेंस थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें दर्शन ने उनके पति का किरदार निभाया था। दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने 2014 की चर्चित स्पोर्ट्स ड्रामा “मैरी कॉम” में दर्शन कुमार के साथ काम किया था, जहां उन्होंने बॉक्सर मैरी कॉम के पति की भूमिका निभाई थी। ये दोनों जब जोया अख्तर की फिल्म “दिल धड़कने दो” के सेट पर मिलीं, तो दोनों के बीच बातचीत का विषय बने दर्शन कुमार। प्रियंका ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह मेहनती और बहुत ही अच्छे इंसान हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने कहा कि दर्शन उन्हें काफी रूखे और घमंडी लगे। यहीं से दोनों एक्ट्रेसेज के बीच बहस छिड़ गई।

खुद दर्शन कुमार ने एक इंटरव्यू में इस किस्से का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि “एनएच 10” की शूटिंग के दौरान वह अपने किरदार ‘सतबीर’ में पूरी तरह ढले हुए थे। चूंकि सतबीर का स्वभाव गंभीर और हिंसक था, इसलिए उन्होंने शूटिंग के दौरान अनुष्का से ज्यादा बातचीत नहीं की। वह किरदार में इतने डूब गए थे कि अनुष्का को लगा शायद वह घमंडी हैं या उन्हें महत्व नहीं देते।

मजाकिया अंदाज में अनुष्का ने तो यहां तक कह दिया था कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन में वह उन्हें डंडे से खूब मारेंगी। बाद में प्रमोशन के दौरान जब दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई, तब दर्शन ने बताया कि यह सब केवल एक्टिंग की प्रक्रिया का हिस्सा था।

दर्शन कुमार का जन्म 20 मार्च 1995 को दिल्ली में हुआ, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। टीवी धारावाहिक “छोटी बहू” में उन्होंने पूरब की भूमिका निभाई थी और “देवों के देव…महादेव” में राक्षसों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्हें असली ब्रेक मिला प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म “मैरी कॉम” में काम करके, जिसने उन्हें चर्चा में ला दिया। इसके बाद “एनएच 10” में भी उनके काम को खूब पसंद किया गया। इन दोनों फिल्मों में वह अनुष्का और प्रियंका के पति की भूमिका में थे।

विवेक अग्निहोत्री की “द कश्मीर फाइल्स” और “द बंगाल फाइल्स” में उनकी दमदार एक्टिंग ने उन्हें एक गंभीर कलाकार की छवि दी। मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज “द फैमिली मैन” में ‘भी दर्शन कुमार थे। इस सीरीज में उन्होंने मेजर समीर’ की भूमिका से भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। इस शो के सीजन 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो जल्दी ही प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रहा है।

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...