सर्दी-जुखाम और अन्य बीमारियों से निजात पाने का सबसे अच्छा तरीका है हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन करना। आइए आपको बताते हैं ठंड  के मौसम में  किन सब्ज़ियों का सेवन करके बीमारियों से निजात पाया जा सकता है। 

पालक का सेवन 

पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्ज़ी है जिसमें आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए और के  भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए पालक ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है। यह इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है, जिससे आप ठंड के  मौसम में होने वाली कई बीमारियों जैसे सर्दी और जुखाम  से बच सकते हैं । 

मेथी का सेवन 

मेथी में कैल्शियम, आयरन और विटामिंस भरपूर मात्रा में होते हैं । यह शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों व मासंपेशियों में होने वाले दर्द से बचाते हैं। मेथी खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। ये शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाती है। 

मूली के पत्ते

आपने लोगों को अक्सर सर्दियों में मूली का सेवन करते  हुए देखा होगा लेकिन लोग मूली के पत्ते फ़ेंक देते हैं। जबकि मूली से ज्यादा उसके पत्ते फायदेमंद होते हैं।  इसमें विटामिन ए,पोटैशियम और कैल्शियम होता है जो आंखों व हडि्डयों के लिए फायदेमंद है ।इनमें मौजूद पौष्टिक तत्व न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि सर्दी, कफ, खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं। 

चौलाई की पत्तियां 

इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हफ्ते में 1 बार इस सब्जी का सेवन करने से आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। यदि आप बालों के सफेद होने से परेशान हैं तो चौलाई का सेवा करें। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए चौलाई का रस पीना फायदेमंद है। 

सरसों का साग

सरसों की पत्तियों में इसमें प्रोटीन, फाइबर के अलावा कार्बोहाइड्रेट, शुगर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे आप कई समस्याओं से बचे रहते हैं। सरसों के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो वेजाइनल इंफेक्शन से बचाने में सहायक होते हैं।