रश्मि अपनी मोटी जांघों से परेशान थी। उसने अपनी कमाई से कुछ पैसा इसकी सर्जरी के लिए अलग रखा ताकि वह अपनी जांघों पर जमी चर्बी से छुटकारा पा सके। इसी बीच उसने इंटरनेट पर सर्च किया और पाया कि इस पर तो इंटरनेट किताबों/ पत्रिकाओं/ ब्लॉग्स/ वीडियो आदि पर बहुत सारी सामग्री मौजूद है।
रश्मि ने उन दोस्तों की भी मदद ली उनकी तरह ही अपनी जांघों की चर्बी से छुटकारा पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं और किसी तरह अपनी जांघें सुडौल बनाने में कामयाब हो चुकी थीं।
रश्मि को लगता था कि इसके लिए शायद उनके हॉर्मोन जिम्मेदार हैं। लेकिन उन्होंने काफी अध्ययन कर अपने लिए आहार और व्यायाम की योजना बनाई। उन्होंने कोशिश की कि उनके बनाए नियमों को नियमित रूप से अपनाएं। कुछ दिन इसमें अनियमित रहने के बाद अंत में उन्होंने इसमें कामयाबी पाई। अब उनकी जांघें उनके पूरे शरीर के अनुपात में सुडौल हो चुकी हैं।
उनका कहना है, मैं कभी भी बहुत पतली नहीं थी, लेकिन मैंने अपने आपको संतुलित रखने का और अतिरिक्त चर्बी को शरीर से बाहर निकालने का तरीका ढूंढ लिया। परिणामस्वरूप आज मेरी जांघें पहले से कहीं पतली और सुडौल हैं। इसके लिए रश्मि के फॉर्मूले पर एक नजर डालें-

1. पैरों और जांघों (केवल पैरों पर नहीं) पर ज़ोर देते हुए कम से कम 30 मिनट चलें। 2. अपने आहार में 1-2 तिहाई प्लेट सलाद जैसे कच्ची सब्जि़यों और फलों का अतिरिक्त सेवन करें।

3. रोज़ाना एक गैलन पानी पीएं और 30 मिनट से ज़्यादा लगातार न बैठें, हर आधे घंटे बाद कुछ चलें फिरें।
4. सही तकनीक के साथ 10, 10, 10 स्क्वैट/ लॉन्जेस करें। ऐसा आप शॉवर लेते समय, रसोई में या रेस्टरूम में भी कर सकती हैं। टीवी देखते समय कुछ मिनट के लिए कुर्सी/ सोफे से 1 इंच ऊपर खुद को टिकाए रखें। ऐसा करना (ट्रैम्पोलिन) कमज़ोर घुटनों के लिए बेहद फायदेमंद है।
5. जब भी समय मिले, टांगों की पेशियों पर खिंचाव (स्ट्रैच एवं स्क्वीज़) बनाएं।

(डॉ. अंजलि हुडा सांगवान, ओबेसिटी, मेटाबॉलिक मेडिसिन और क्लीनिकल न्यूट्रीशन कंसल्टेंट से बातचीत पर आधारित)
