पाना चाहते हैं पतली सुराहीदार गर्दन, तो ये चीजें कर सकती हैं आपकी मदद: Get Slim Neck
Get Slim Neck Credit: Istock

Get Slim Neck: पतली और सुराहीदार गर्दन भला किसे अच्‍छी नहीं लगती लेकिन कई बार शरीर का बढ़ता वजन और चर्बी गर्दन की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। जहां मोटी और फैली हुई गर्दन आपकी पर्सनेलिटी को खराब कर सकती है वहीं पतली गर्दन चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकती है। अधिकांश लोग पेट और जांघ के फैट को कम करने के लिए एक्‍सरसाइज और डाइट का सहारा लेते हैं लेकिन गर्दन के फैट को अक्‍सर नजरअंदाज किया जाता है। आपको बता दें कि गर्दन पर जमा फैट काफी जिद्दी होता है जिससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं होता। इस जिद्दी फैट को हटाना और गर्दन को सुराहीदार बनाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। कुछ आसान और घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में सुडौल और आकर्षक गर्दन के मालिक बन सकते हैं। तो चहिए जानते हैं इसके बारे में।

हाइड्रेटेड रहें

Get Slim Neck
Get Slim Neck-Stay hydrated

त्‍वचा को जवान और चमकदार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप शरीर को हाइड्रेटेड रहें। पानी आपके शरीर की विभिन्‍न प्रणालियों के कामकाज को बढ़ाता है जो फैट बर्निंग प्रोसेस में भी मददगार हो सकता है। शरीर को हाइड्रेट रखने से पेट का फैट तो कम होता ही है साथ ही गर्दन की चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है। सुराहीदार गर्दन के लिए दिन में लगभग 2-3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

लें प्रोटीन डाइट

कार्बोहाइड्रेट जैसे अन्‍य पोषक तत्‍वों की तुलना में, लीन प्रोटीन में आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने और क्रेविंग को रोकने की क्षमता होती है। इसलिए अपने प्रत्‍येक मील में प्रोटीन को शामिल करने का प्रयास करें। प्रोटीन नई मसल्‍स को बिल्‍ड-अप करने में मदद करता है। डाइट में आप लीन बीफ, लो डेयरी प्रोडक्‍ट, अंडा, नट्स और टोफू को शामिल कर सकते हैं।

Read More : खूबसूरत और जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 नट्स: National Nut Day

ऑलिव ऑयल मसाज

शरीर को मजबूत और सुडौल बनाने में मसाज काफी लाभदायक होती है। खासकर ऑलिव ऑयल की मसाज मसल्‍स को रिलेक्‍स और स्लिम बनाने का काम बखूबी कर सकती है। ऑलिव ऑयल में भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटी-ऑक्‍सीडेंट होते हैं जो चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। नि‍यमित रूप से ऑलिव ऑयल की मसाज करने से आपकी गर्दन को सुराहीदार बनाना जा  सकता है।

जॉ लाइन एक्‍सरसाइज

ऐसे पाएं पतली गर्दन
Get Slim Neck-Jaw line exercise

गर्दन की चर्बी को कम करने और खूबसूरत जॉ लाइन पाने के लिए आप कुछ सिंपल की एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। इसके अलावा आप च्‍युइंग गम का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। च्‍युइंग गम न केवल चेहरे और गर्दन की मांसपेशियों को सुडौल बनाती है बल्कि इसका लंबे समय तक इस्‍तेमाल करने से पीठ के ऊपरी हिस्‍से पर भी प्रभाव नजर आने लगता है। हालांकि दिन में केवल एक बार ही च्‍युगंम गम चबाए नहीं तो डेंटल समस्‍या का भी सामना करना पड़ सकता है।

ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी हमारी ओवरऑल बॉडी के लिए लाभदायक होती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्‍सीडेंट और पॉलीफेनोल्‍स गर्दन और पेट के फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। ग्रीन टी का सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है। ये आपके हार्ट, कोलेस्‍ट्रॉल, डायबिटीज और मोटापे में भी फायदेमंद साबित हो सकती है।