20 से 30 तक इम्यून का रखें ख्याल
यह यह उम्र होती है जिसमें दिमाग में सबसे ज्यादा चिंता रहती है। चिंता कुछ पाने के लिए, कामयाब बनने के लिए। इस चिंता का असर हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए हमें कम से कम दिन में छह से आठ गिलास पानी रोज पीना चाहिए। साथ ही 5-6 प्रकार की प्रोटीन युक्त चीजें खानी चाहिए। इसके अलावा साधारण चाय की बजाए ,हर्बल चाय पिए। अल्कोहल और जंक फूड की मात्रा भी सीमित अनुपात में ही मिले, तभी आप सेहतमंद रह पाएंगी।
खास सलाह
अपना ब्लड शुगर ठीक रखें। चिंता को कम करने के लिए विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। तनाव और चिंता को दूर करने के लिए योग करें और हाॅबी से जुड़ें।
उम्र 40 से 50 साल कैफीन से रहे दूर
यह उम्र का वह पड़ाव होता है जब काफी सारी चीजे बदल रही होती हैं। इस उम्र में चीनी को खाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि इससे आपकी उम्र और बढ़ने की संभावना होती है। ऐसी चीजों से परहेज करना चाहिए जिनकी आप आदी हो चुकी होंगी। गुस्से को कम करने के लिए कैफीन की मात्रा को कम करना चाहिए। ऑर्गेनिक चीजों को ज्यादा अपनाना चाहिए। इस उम्र में फल और सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
खास सलाह
विटामिन सी की मात्रा अधिक लेनी चाहिए। यह कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है। आंवले का जूस और एलोवेरा का सेवन करें। नियमित योग करें।
60 से ऊपर या उसके आसपास
इस उमर में अगर आप संतुलित जीवन शैली अपनाएं तो सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। सुबह का नाश्ता संतुलित रखें। कोशिश करनी चाहिए कि नाश्ते में शाकाहारी चीजें शामिल हों। पनीर, दही वगैरा खा सकती हैं। इसके बाद ग्रिल्ड फिश या चिकन खा सकती हैं। मीठा आलू खाने से बचना चाहिए क्योंकि उसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। पानी कमरे के तापमान के हिसाब से पीना चाहिए। रोज एक्सरसाइज करनी चाहिए और वाक पर भी जाना चाहिए।
खास सलाह
अगर आप इस उमर मैं फिट रहना चाहती हैं तो दिनचर्या को सही करें। डॉक्टर की सलाह पर विटामिन की गोलियां ले। ताकि स्वस्थ और ठीक रहें।
