डिलीवरी के बाद खाएं ये हेल्दी ड्राई फ्रूट नट्स पंजीरी, आएगी ताकत नहीं बढ़ेगा वजन: Dry Fruit Panjeeri for New Moms
Dry Fruit Panjeeri for New Moms

नयी मां का रखें ख्याल, इस रेसिपी से बानी ड्राई फ्रूट पंजीरी से आएगी नयी मां को गजब की ताकत

पंजीरी में इस्तेमाल होने वाले ताजे घी, सूखे मेवे, और मसाले नई मां के शरीर को पोषण से भर देती है।

Dry Fruit Panjeeri for New Moms: पंजीरी एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे खासतौर पर डिलीवरी के बाद ताकत और ऊर्जा देने के लिए बनाया जाता है। यह शरीर को जल्दी रिकवर करने, दूध की आपूर्ति बढ़ाने, और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करती है।पंजीरी में इस्तेमाल होने वाले ताजे घी, सूखे मेवे, और मसाले नई मां के शरीर को पोषण से भर देती है।

गेहूं का आटा 1 कप

घी 1/2 कप

चीनी 1/2 कप 

सूखे मेवे 1/2 कप

तिल 2 टेबल स्पून

तरबूज के बीज 2 टेबल स्पून

इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच

सौंफ 1 छोटा चम्मच

सूखा अदरक पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

जायफल पाउडर 1/4 छोटा चम्मच

गुलाब जल 1 छोटा चम्मच

Dry Fruit Panjeeri for New Moms
Dry fruit panjiri

एक कढ़ाई में घी गरम करें। जब घी पिघल जाए, तो उसमें गेहूं का आटा डालें। आटे को मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए सेंकें, जब तक वह हल्का सुनहरा न हो जाए और खुशबू न आने लगे। यह प्रक्रिया करीब 8-10 मिनट तक चल सकती है, ध्यान रखें कि आटा जलने न पाए।

एक अलग पैन में सूखे मेवों (बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता) को हल्का सा सेंक लें, ताकि वे कुरकुरे हो जाएं। इन्हें एक प्लेट में निकालकर रख लें।

अब तिल और मगज को भी हल्का सा सेंक लें, फिर इनको भी मेवों के साथ प्लेट में रख लें।

जब आटा अच्छे से सेंक जाए, तो उसमें तले हुए सूखे मेवे, तिल, मगज, सौंफ, इलायची पाउडर, सोंठ, और जायफल पाउडर डालें।

अब चीनी डालें और उसे अच्छे से घुलने तक पंजीरी में मिलाएं। अगर आप गुड़ का उपयोग कर रहे हैं, तो उसे छोटे टुकड़ों में काटकर डालें और धीरे-धीरे पिघलने तक पकाएं।

एक बार जब चीनी पूरी तरह से घुल जाए, तो पंजीरी को 2-3 मिनट और पकाएं।

यदि आप चाहें तो इस पंजीरी में गुलाब जल या किवड़ा जल डाल सकते हैं, ताकि उसे एक खुशबू मिले।

पंजीरी को गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर यह थोड़ी सख्त हो जाएगी।

ठंडी होने पर इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और रोज़ाना 2 चम्मच सेवन करें।

पंजीरी में सूखे मेवे और घी होते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। डिलीवरी के बाद शरीर को जल्दी रिकवरी और ताकत की आवश्यकता होती है

इसमें तिल और सौंठ जैसी सामग्री होती है जो माँ के दूध की आपूर्ति को बढ़ाती हैं।

पंजीरी में तिल, मगज और सूखे मेवे जैसे कैल्शियम से भरपूर तत्व होते हैं, जो माँ की हड्डियों को मजबूत करते हैं।

सोंठ और सौंफ जैसे तत्व पाचन क्रिया को सुधारते हैं। डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को पेट की समस्याएं होती हैं, जैसे गैस और कब्ज, और ये उस समस्या को हल करने में मदद करते हैं।

पंजीरी में आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। यह डिलीवरी के बाद होने वाली कमजोरी को दूर करता है।

पंजीरी का नियमित सेवन शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करता है, जिससे माँ को ताकत मिलती है और वह अपनी दिनचर्या को फिर से शुरू कर सकती है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...