सर्दियों का मेवा मूंगफली, सोच समझ कर खाएं, हो सकते हैं ये 3 बड़े नुकसान: Peanut Side Effects
Peanut Side Effects

मूंगफली खाएं, पर थोड़ा सोच समझकर, जाने इसके गंभीर नुक्सान

पता ही नहीं चलता कब किलो की किलो मूंगफली हमने ख़तम कर दी। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाएं।

Peanut Side Effects: सर्दियों में मूंगफली सबकी पहली पसंद होती है। धूप में बैठ कर मूंगफली खाने का अपना अलग ही मज़ा है। इसे खाते खाते पता ही नहीं चलता कब किलो की किलो मूंगफली हमने ख़तम कर दी। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। सर्दियों का मेवा कही जाने वाली मूंगफली आपकी सेहत को काफी नुक्सान पंहुचा सकती है इसलिए आपको इसका सेवन हिसाब से करना चाहिए ताकि आप इसका आनंद भी ले सकें और आपकी सेहत पर भी कोई नकारात्मक प्रभाव ना पड़े। इसमें विटामिन बी, ज़िंक, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका बहुत ज्यादा सेवन शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

आइये जानते हैं सर्दियों का मेवा मूंगफली किस तरह आपकी सेहत को नुक्सान पंहुचा सकता है।

Peanut Side Effects
Peanut Side Effects-Skin allergy

मूंगफली की तासीर काफी गर्म होती है। सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्म बनाये रखता है साथ ही ताकत भी देता है। जिस तरह ये हमारे शरीर में गर्मी बनाये रखता है ठीक उसी तरह अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए तो ये हमारी त्वचा को काफी नुक्सान पहुंचाती है। तासीर गर्म होने की वजह से ये हमारी त्वचा में रूखापन बढ़ा देती है और त्वचा रूखी होने की वजह से खुजली की समस्या हो जाती है, रैशेस की परेशानी बढ़ने के साथ साथ हमारी त्वचा में और भी परेशानी बढ़ने लगती है। त्वचा से सम्बंधित बीमारियों से बचने के लिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

Weight gain problems
Weight gain problems

सर्दियों का मेवा मूंगफली इतनी ही खाएं की आपके शरीर के लिए नुकसानदायक ना हो, एक सीमित मात्रा में उसे खाना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। मूंगफली में काफी कैलोरीज पायी जाती हैं इसके साथ साथ इसमें मौजूद अनसैचुरेटेड फैट शरीर के लिए काफी नुक्सानदायक होता है। मूंगफली खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है, पता ही नहीं लगता कब आपने इस तय सीमा से ज्यादा खा लिया है और इस तरह ये हमारे शरीर को नुक्सान करने लगती है। किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है।

Bloating
Bloating

मूंगफली को सुपरफूड भी कहा जाता है, बेशक इसे खाने के ढेर सारे फायदे हैं लेकिनकुछ ऐसे नुक्सान भी हैं जो हमारे शरीर के लिए समस्या खड़ी कर देते हैं। मूंगफली में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए ये शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। इसके बावजूद भी अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो कब्ज,गैस और पाचन सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं। एसिडिटी की समस्या का भी एक बहुत बड़ा कारण है अत्यधिक मूंगफली का सेवन करना। मूंगफली खाएं पर एक तय सीमा में रहकर।

Nutrition is must
Nutrition is must

हमारे शरीर के लिए ज़िंक और आयरन काफी जरुरी है, इसकी कमी से शरीर में नुट्रिशन की कमी होने लगती है। इसमें फाइटिक एसिड भी पाया जाता है जो हमारे शरीर में पाए जाने वाले नुट्रिएंट्स की वैल्यू काफी हद तक घटा देता है। नुट्रिशन की कमी से शरीर में अलग अलग तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जिसकी वजह से स्किन एलर्जी और, दिल की परेशानी और कब्ज आदि बढ़ने लगता है। मांसपेशियों और बालों के लिए भी पोषण तत्त्व की कमी होना ठीक नहीं है।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...