पुरुषों के लिए मूंगफली कैसे फायदेमंद है, जानिए यहाँ
मूंगफली पुरुषों के दिल की सेहत से लेकर उनकी सेक्स लाइफ तक को हेल्दी बनाने में मदद करती हैI इनके सेवन से रोजमर्रा की दिक्कतें तो दूर होती ही हैं, साथ ही शरीर को भी कई फायदे होते हैंI
Peanuts Benefits For Men: ‘मूंगफली’ इसका नाम सुनते ही हमें सर्दियों के दिन याद आने लगते हैंI सर्दियों में धूप में बैठ कर मूंगफली खाने का एक अलग ही मज़ा होता हैI लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, खास कर पुरुषों के लिएI मूंगफली पुरुषों के दिल की सेहत से लेकर उनकी सेक्स लाइफ तक को हेल्दी बनाने में मदद करती हैI इनके सेवन से रोजमर्रा की दिक्कतें तो दूर होती ही हैं, साथ ही शरीर को भी कई फायदे होते हैंI आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से-
मूंगफली क्या है ?

‘मूंगफली’ इसका वैज्ञानिक नाम एरैकिस हाइजोपिया हैI इसे फलियों की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन इसमें सूखे मेवों के भी गुण मौजूद होते हैंI इसी कारण से इसे नट्स की श्रेणी में भी शामिल किया जाता हैI ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैI मूंगफली को कई नामों से जाना जाता है, जैसे हिंदी में ‘मूंगफली’, तेलगु में ‘पलेलु’, तमिल में ‘कदलाई’, मलयालम में ‘निलक्कड़ला’ गुजराती में ‘सिंगदाना’ और मराठी में ‘शेंगदाना’ कहा जाता हैI मूंगफली का नट्स और तेल में इस्तेमाल होने के अलावा, इसका उपयोग मक्खन, स्नैक उत्पाद और डेसर्ट बनाने में भी किया जाता हैI
मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं?
मूंगफली एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है, जिसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती हैI यह प्रोटीन, कार्ब्स, हेल्दी फैट, फाइबर और फैटी एसिड का भी एक अच्छा स्रोत माना जाता हैI मूंगफली न केवल वजन कम करने में सहायक है बल्कि इसके सेवन से सेक्स संबंधित कई तरह की समस्याएं भी दूर होती हैंI
पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ को कैसे बेहतर बनाती है मूंगफली?

मूंगफली में एक अमीनो एसिड होता है, जो आर्जीनाइन नाम से जाना जाता हैI इसकी खासियत ये है कि ये नाइटट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता हैI दरअसल नाइटट्रिक ऑक्साइड एक ऐसा तत्व है, जो रक्त कोशिकाओं में ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता हैI ऐसा माना जाता है कि मूंगफली में मौजूद आर्जीनाइन सप्लीमेंट इरेक्टाइल डिसफंक्शन यानि नपुंसकता से संबंधित परेशानी को भी काफी हद तक कम करने में सहायक होता हैI कहा जाता है कि ये आर्जीनाइन सीमेन यानी पुरुषों में वीर्य की क्वालिटी को सुधारने में भी मदद करता हैI
पुरुषों में स्टैमिना बढ़ाने के लिए है उपयोगी

पुरुषों में बॉडी बनाने की बात हो या शरीर की एनर्जी बढ़ाने की, मूंगफली उनकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैI स्टैमिना ही है जो आपकी सेक्स क्रिया को बेहतर बनाता हैI अगर आप लंबे समय तक सेक्स का आनंद लेना चाहते हैं और पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो आपको मूंगफली का सेवन जरूर करना चाहिएI मूंगफली स्टैमिना बढ़ाने के साथ मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में भी काफी मददगार हैI
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाती है मूंगफली

मूंगफली में आर्जीनाइन होता है, जिसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो शरीर में हार्मोनल परिवर्तन को प्रभावित करता है और टेस्टोस्टेरोन और एंडोर्फिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता हैI इसके साथ ही यह पुरुषों में मूड स्विंग्स और हार्मोनल हेल्थ को स्वस्थ रखने का भी काम करता हैI
फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है मूंगफली
मूंगफली खाने के फायदे में फर्टिलिटी का बढ़ना भी शामिल है, क्योंकि इसमें आर्जीनाइन पाया जाता है, जो पुरुषों में प्रजनन शक्ति को बढ़ाता हैI
मूंगफली से यौन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं

आजकल स्ट्रेस व खराब खानपान के कारण पुरुषों में यौन संबंधी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैंI इन समस्याओं को दूर करने के लिए मूंगफली का सेवन करना काफी फायदेमंद होता हैI मूंगफली में विटामिन बी, रिबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 आदि गुण पाए जाते हैंI इसलिए मूंगफली का सेवन रोज करना चाहिएI
पुरुष मूंगफली का सेवन कब और कैसे करें?

पुरुष, मूंगफली को कई अलग अलग तरीके से खा सकते हैंI आप इसे भिगोकर अंकुरित तरीके से खा सकते हैंI साथ ही स्नैक्स के रूप में भी आप मूंगफली का सेवन कर सकते हैंI इस तरह ये पुरुषों के सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैI
कच्ची मूंगफली खाने के लाभ

मूंगफली में कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन, वसा और फाइबर होता हैI कच्ची मूंगफली में सोडियम की मात्रा कम होती है और यह कोलेस्ट्रॉल फ्री होती हैI लो कार्ब होने के कारण कच्ची मूंगफली वजन घटाने वाली डाइट में शामिल करने के लिए अच्छी मानी जाती हैI
भुनी हुई मूंगफली के लाभ
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने प्रमाणित किया है कि तेल में भुनी हुई नमकीन मूंगफली दिल के लिए हेल्दी होती है क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती हैI इसलिए इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता हैI आप इसे बिना किसी हिचक के अपने डाइट में जरुर शामिल करेंI
मूंगफली खाने के हैं अनेक फायदे
कोलेस्ट्राल को कम करता है

मूंगफली दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैI इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन भरपूर होने के कारण दिल के लिए अच्छी मानी जाती हैI AHA जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूंगफली को खाने से ‘खराब’ कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर में ‘अच्छा’ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जो दिल के लिए अच्छा होता हैI
डिप्रेशन से बचाता है

मूंगफली में रेस्वेराट्रोल होता हैI रिसर्च के अनुसार यह शक्तिशाली तत्व, एंटीडिप्रेसेंट दवा की तरह काम कर सकता हैI रेस्वेराट्रोल का सेवन करने से ये मस्तिष्क के हिस्सों और तंत्रिका मार्गों पर असर डाल सकता हैI जो डिप्रेशन के कई मामलों में फायदेमंद होता हैI
कई तरह के कैंसर से बचाता है

अध्ययनों से पता चला है कि मूंगफली खाने से कैंसर के खतरे को रोका या कम किया जा सकता हैI इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ई होती है और यह रेस्वेराट्रोल का एक बढ़िया स्रोत है, साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक हैI
ब्रेन फंक्शन को सक्रिय करता है
मूंगफली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता हैI यह एक ऐसा फैटी एसिड है जो दिमाग की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता हैI रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली का नियमित रूप से सेवन करने से याददाश्त सही होता हैI
दिल के लिए भी है फायदेमंद

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैंI इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता हैI रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता हैI
पेट के लिए भी अच्छी है मूंगफली

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता हैI विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती हैI साथ ही इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती हैI
वजन घटाने के लिए फायदेमंद
मूंगफली वजन घटाने के लिए बढ़िया स्नैक्स हैI दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती हैI इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिएI
डायबिटीज को करता है कंट्रोल
डायबिटीज वालों के लिए मूंगफली एक हेल्दी स्नैक माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें अनहेल्दी फैट की मात्रा नहीं होती है, जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल रखता हैI इसके अतिरिक्त, मूंगफली में मैग्नीशियम भी होता है, जो शरीर में इंसुलिन रेसिस्टेंट को नियंत्रित करने में मदद करता हैI
सूजन की समस्या को दूर करने में सहायक
मूंगफली स्वस्थ वसा का एक अच्छा स्रोत हैI मूंगफली में यह विशेष गुण है कि ये कोशिकाओं में सूजन और मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता हैI
पुरुषों को एक दिन में कितनी मूंगफली का सेवन करना चाहिए?

एक्सपर्ट रोजाना 42 ग्राम मूंगफली यानी करीब 16 मूंगफली के दाने खाने की सलाह देते हैंI कुछ लोग यह भी सुझाव देते हैं कि एक दिन में एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करना अच्छा होता है, खासकर जब भूख बहुत ज्यादा लगती है तबI अगर आप किसी ऐसी चीज का सेवन नहीं करना चाहते हैं जो आपके वजन बढ़ाने की समस्या को बढ़ा दे तो आप मूंगफली का सेवन जरूर करेंI
मूंगफली खाने के क्या नुकसान हैं?

- किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक होता हैI इसी प्रकार से अधिक मूंगफली खाने पर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा मूंगफली के सेवन से बचेंI
- अगर आपने पहले कभी मूंगफली खाई है और इसे खाने के बाद आपको किसी तरह की कोई एलर्जी हुई है, तो इसे खाने से बचेंI आप चाहें, तो पहले मूंगफली के एक या दो दाने खाकर देख लें कि यह आपको सूट कर रही है या नहींI क्योंकि कुछ लोगों को मूंगफली खाने से सांस लेने में परेशानी होती हैI
- अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो मूंगफली के ज्यादा सेवन से आपकी त्वचा में खुजली व रैशेज की समस्या हो सकती हैI इसलिए कोशिश करें कि इसका सेवन ना करेंI
- कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा मूंगफली खाने से गैस, सीने में जलन यानी एसिडिटी की समस्या होती हैI अगर आपको भी इस तरह की कोई परेशानी हो तो इसे ना खाएंI
- कुछ लोगों में इसके सेवन से अस्थमा या दमा का अटैक हो सकता हैI इसलिए, जिन्हें अस्थमा की समस्या है, वो डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करेंI
किन लोगों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए?

- NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा मूंगफली खाने से आयरन, जिंक, मैगनीज और कैल्शियम जैसे अन्य खनिजों का अवशोषण बाधित हो सकता हैI
- बहुत अधिक मूंगफली के सेवन से वजन घटाने में भी दिक्कत आती हैI
- मूंगफली के अधिक सेवन से कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैंI
- ACAAI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन्हें मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इससे गले में दर्द, नाक बहना, खराश, त्वचा की समस्याएं, पाचन समस्याएं, सांस फूलना जैसी समस्याएं हो सकती हैंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या खाली पेट मूंगफली खा सकते हैं?
क्या मूंगफली खाने से पुरुषों में वीर्य बढ़ता है?
एक दिन में कितनी मूंगफली का सेवन करना अच्छा होता है?
क्या रोज मूंगफली खाना ठीक है?
क्या मूंगफली फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है?
किन लोगों को मूंगफली का सेवन नहीं करना चाहिए?
क्या मूंगफली खाने से बॉडी बनती हैं?
मूंगफली का सेवन कब करना सही होता है?
