Health Care During Holiday Trip: यह मानने से आप या कोई भी इनकार नहीं कर सकता है कि साल में कम से कम एक बार तो छुट्टियां जरूरी होती हैं। इन छुट्टियों में अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमना भला किसे पसंद नहीं होता है, ताकि रोजमर्रा की भागमभाग वाली लाइफस्टाइल से थोड़ा दूर कुछ समय सुकून और शांति के साथ बिता सके।
छुट्टियां कोई भी हो हर छुट्टियों के कई सेहतमंद फायदे होते हैं जैसे- तनाव कम होना ऊर्जा से भरपूर होना, काम करने की क्षमता का बढ़ना आदि कई लोग छुट्टियों में ट्रिप प्लान करते हैं। इस ट्रिप के दौरान बहुत ज्यादा ही उत्साहित रहते हैं जिसमें वे अपने शौक भी पूरे करते हैं। साथ ही सेहत के प्रति लापरवाह भी हो जाते हैं। वे इस दौरान जो मर्जी आए वह खाते हैं और कई बार आवश्यकता ना होने पर भी खाते है। कई बार यह उनके लिए नुकसानदायक भी हो जाता है। वे बीमार हो जाते है इसके साथ ही नई जगह बीमार पड़ने से उनकी यात्रा/ट्रिप भी बेकार हो सकती है तो वहीं डॉक्टर, अस्पताल आदि को लेकर भी परेशान होना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए साल में एक बार हेल्थ हॉलिडे जरूर प्लान करे, ताकि आप हॉलिडे ट्रिप या छुट्टियों के दौरान पूरी तरह स्वस्थ रहें।
अपने काम के तनाव को कुछ कम कर सकें साथ ही अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कुछ सुधार सकें एवं अपने आहार में बदलाव कर सुपाच्य, हल्का आहार लें ताकि शरीर की पाचन क्रिया को कुछ आराम देकर उसे दुरूस्त कर सकें। जिससे जब आप अपने हेल्थ हॉलिडे से वापस आयें तो खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कराएं ना कि बीमार और थका हुआ। क्या आपने कभी हेल्थ हॉलिडे पर जाने की योजना की है। यदि नहीं तो इस बार जरूर कीजिए। एक हेल्थ हॉलिडे प्लान क्योंकि यह आज की तनाव वाली जिंदगी से कुछ समय दूर रहने और खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है तो आइए जानते है-
Also read: यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स: Celebs Holiday Destination
आखिर क्यों जरूरी है हेल्थ हॉलिडे प्लान करना

आजकल हमारी जो भागदौड़ वाली जीवनशैली उसमें खुद को स्वस्थ रखने का बहुत ही कम समय मिलता है क्योंकि रात को देर से सोना और सुबह जल्दी से तैयार होकर ऑफिस जाना ऐसे में रोज खुद को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक एक्टिविटी जैसे- व्यायाम या एक्सरसाइज, योग, मैडिटेशन और खाना-पीना आदि के लिए पर्याप्त समय ही नहीं मिल पाता है जिसके कारण हम असमय यानी कम उम्र में ही डाइबिटीज, ब्लडप्रेशर, तनाव, अवसाद के शिकार हो रहे हैं। साथ ही दिनभर ऑफिस में बैठकर काम करने से और वीकेंड पर आउटडोर खाना-पीना, फ्री समय में टीवी या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने आदि से पाचन से संबंधित बीमारियां हमको परेशान कर रही हैं और यह कहीं ना कहीं हमारी काम करने की क्षमता को भी प्रभावित कर रही है। साथ ही हमारे आत्मविश्वास को भी कम कर रही है जिसके कारण हम अवसाद के शिकार हो रहे हैं।
ऐसे में आपके लिए साल में 1-2 बार हेल्थ हॉलिडे प्लान करना लाभदायक हो सकता है, जहां आप भरपूर आराम, व्यायाम, संतुलित खाना-पीना, समय से सोना-जागना, मेडिटेशन एवं योग जैसी एक्टिविटी कर सकते हैं और अपनी सेहत बना सकते हैं। ताकि आप ऊर्जा से भरपूर रहें और अपनी काम करने की क्षमता को बढ़ा सकें ताकि आप आत्मविश्वास से भरपूर रहें और अवसाद जैसी समस्याओं से खुद को दूर रख सकें।
क्या होता है हेल्थ हॉलिडे में
जब हम अपनी छुट्टियों में मौज-मस्ती और खाने-पीने के अलावा अपना पूरा समय शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनो को ठीक करने, तनाव को कम करने और अपनी खाने-पीने की आदत में बदलाव करते हैं तो यह एक हेल्थ हॉलिडे होता है। इसमें आप दिनभर का समय एक्टिविटी जैसे- समय से जागना, सोना, मॉॄनग वाक, योगा, मैडिटेशन, साइकिलिंग आदि करने और कुछ समय प्रकृति के बीच रहने में बिताते हैं साथ ही जहां आपका आहार ही आपकी औषधी होता है ताकि आप अपने शरीर को रिपेयर, रिकवर और रीजनरेट कर सकें, ताकि आपकी यात्रा से आपके स्वास्थ्य पर बोझ नहीं पड़े।
हेल्थ हॉलिडे के दौरान लें

1. भरपूर नींद
खुद को हमेशा चुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद आवश्यक है। यह शरीर को रिपेयर, रिजेनरेट और रिकवर करने में बहुत मदद करती है, जिसके की हमारे शरीर पर अनुकूल फायदे दिखते हैं, जैसे-
- अच्छी नींद के कारण इम्यूनिटी बूस्ट होती है, जिससे हमारा शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो पाता है, जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
- 7-8 घंटे की नींद हमारे दिमाग को तरोताजा रखती है जिससे हमारी स्मरण, सोचने-समझने की शक्ति, ध्यान केंद्रित करने और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। यानी हम कामों को तेजी से कर सकते हैं।
- मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
2. हेल्थ हॉलिडे के लिए कैसी हो जगह
- हेल्थ हॉलिडे के लिए ऐसी जगह का चुनाव करें जहां शांति का अनुभव हो, जहां आप खुद से एक मुलाकात कर सकें ताकि कुछ समय या कुछ बातें अपने आंतरिक मन से कर सकें यानी कुछ समय सिर्फ और सिर्फ खुद के साथ बिता सकें।
- घूमने-फिरने के लिए पर्याप्त जगह हो।
- चारो तरफ हरियाली हो ताकि शुद्ध हवा ले सकें जहां पेड़, पौधों और पक्षियो की चहचहाट के बीच सुकून मिल सके।
3. खानपान की आदतों में लाएं बदलाव
आजकल हमारी जीवन शैली भागम-भाग वाली है, उसमें हमको जब समय मिलता है तब हम कुछ खा लेते हें या यूं कहें कि कुछ भी खा लेते हैं यह नहीं देखते या सोचते कि हम क्या खा रहे हैं? और कब खा रहे हैं, और क्यों खा रहे है? इसलिए हेल्थ हॉलिडे के दौरान अपना नाश्ता, लंच, डिनर एक निश्चित समय पर करना होगा और जंक फूड से दूूरी बनाना होगी तभी हम अपने शरीर को स्वस्थ्य रख पाएंगे।
शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए संतुलित आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है इसके लिए अपने आहार में सभी पोषक तत्व जैसे- कार्बोहाइड्रेट, लिपिड, प्रोटीन और विटामिन, मिनरल, पानी संतुलित मात्रा में शामिल करें, जैसे- ताजे फल या रस, सलाद, हरी सब्जियां, दूध, अंडे, दही, अंकुरित सलाद, नट्स, बीन्स, फाइबरयुक्त आदि।
आहार में रखे ध्यान
- चुनाव करें ऐसे आहार का जो सुपाच्य एवं कम कैलोरी का हो।
- सुबह का नाश्ता कभी भी ना छोड़ें, नाश्ता प्रोटीनयुक्त करें।
- सोने से लगभग 1-2 घंटा पहले भोजन करने की आदत डालें।
- रात में कम एवं हल्का भोजन करें, मीठा खाने से बचें, ज्यादा तेल घी का खाना ना खाएं ये आपकी कैलोरी कम करेंगे और आपको ऊर्जा से भी भर देंगे और आप फ्रेश महसूस करेंगे। इसमें आप स्प्राउट्स, उबली सब्जियां, ताजे फल व जूस, ड्रॉयफ्रूट्स और चने का सेवन नियमित रूप से करें।
- अपने आहार में रंग-बिरंगी सब्जियां और फल आदि को शामिल करें।
- डेटॉक्स पानी, सब्जियों एवं फलो का जूस का सेवन करें।
- मोबाइल का उपयोग एक निश्चित समय सीमा के लिए करें।
आहार के फायदे
- रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाता एवं स्वस्थ रखता है।
- हमारी मांसपेशियों, दांतों, हड्डियों आदि को मजबूत बनाता है।
- मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता है।
- वजन बढ़ने से रोकता है।
हेल्थ हॉलिडे मनाने के फायदे
- शरीर में सकारत्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने के साथ दिमाग शांत होता है जिससे आपका मूड अच्छा रहता है।
- तनाव कम होने से आपकी वर्क प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
- तनाव कम कर नींद की गुणवत्ता को बढ़ावा मिलता है जिससे नींद अच्छी होती है।
- हां, छुट्टियों के दौरान मौज-मस्ती जरूरी है लेकिन यदि आप अल्कोहल, धम्रपान और तम्बाकू आदि से परहेज करें।
- इस दौरान अपनी एक्सरसाइज को न छोड़ें, पर्याप्त आराम करें, यदि कोई दवाएं चल रही हैं, तो उसे समय पर लेने जैसी सावधानियां आवश्यक है।
