Sara Tendulkar
Sara Tendulkar

Overview: Australia में मौज काट रही हैं Sara Tendulkar

Sara Tendulkar Stunning Holiday in Australia: सारा तेंदुलकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई थीं और वहां उन्होंने क्वींसलैंड के एक खूबसूरत बीच पर अपनी छुट्टियां बिताईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। उनकी हसीन तस्वीरें फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

Sara Tendulkar Holiday: सारा तेंदुलकर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई थीं और वहां उन्होंने क्वींसलैंड के एक खूबसूरत बीच पर अपनी छुट्टियां बिताईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। उनकी हसीन तस्वीरें फैंस को मंत्रमुग्ध कर रही हैं।

सारा लगातार अपनी ट्रिप से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। कभी सारा सर्फिंग करती नजर आ रही हैं, तो कभी रेत किनारे अपनी खूबसूरत अदाओं से सभी का दिल जीत रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं सारा तेंदुलकर की खूबसूरत ऑस्ट्रेलिया ट्रिप की फोटोज…

सर्फिंग के लिए मजे

सारा तेंदुलकर की एक तस्वीर में वह सर्फिंग करती दिख रही हैं। इस दौरान सारा काफी खुश नजर आईं। उनकी स्टनिंग फोटोज काफी शानदार लग रही थीं। सारा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “समुद्र आपको मौजूद रहने, जाने देने और लहरों पर सवार होने की याद दिलाता है – जीवन में और पानी पर भी।

सारा 10 साल की छोटी बच्ची थी तभी से सर्फिंग सीखना चाहती थी। कैप्शन में सारा ने बताया कि जब वह सिर्फ 10 साल की थी, तब उसके चाचा ने उसे सर्फबोर्ड पर बैठाया था और तब से उसे और सीखने में दिलचस्पी है। 

स्टाइलिश अंदाज से रेत पर लगाई आग

सारा ने अपने खूबसूरत स्टाइलिश फोटोज भी शेयर किए हैं, जिसमें वो बीच के किनारे अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। फोटो में सारा ग्रीन कलर की खूबसूरत ब्रालेट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बहुत ही स्टाइलिश एक्सेसरीज पेयर की थी। 

अंडरवॉटर एडवेंचर

सारा ने इंस्टाग्राम पर न्यू साउथ वेल्स के ग्रेट बैरियर रीफ में अपने हाल ही के अंडरवॉटर एडवेंचर की रील शेयर की है। सर्फर्स और स्कूबा डाइवर्स के लिए, यह एक ड्रीम ट्रिप है और सारा ने इसका भरपूर आनंद लिया है। सारा अपने ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर एंडवेंचर का खूब मजा ले रही हैं। उनकी रील्स और फोटोज इस बात का सबूत हैं। 

वॉटर स्पोर्ट के लिए मजे

वहीं, अपनी कुछ तस्वीरों में सारा वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेती नजर आ रही हैं। उनकी एक फोटो में वह बहुत ही शानदार तरीके से वॉटर वाइक की राइड लेती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका लुक भी कमाल का था। उनका कॉन्फिडेंस देखते बन रहा था। 

घुड़सवारी करती दिखीं सारा

अपनी एक तस्वीर में सारा घुड़सवारी करती भी नजर आ रही हैं। खूबसूरत वादियों के बीच उन्होंने घोड़े की सवारी की। उनकी ये सभी तस्वीरें देखकर फैंस काफी बेताब नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी फोटोज पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,”हर लम्हा खुल के जियो…।”वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “अच्छा रोमांचक अनुभव!”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...