बरसात के मौसम में तुरंत बना लें इन सब्जियों से दूरी, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान: 5 Vegetables To Avoid During Monsoon
You must avoid 5 vegetables In Rainy season

5 Vegetables To Avoid During Monsoon: भीषण गर्मी के बाद मानसून सीजन की बरसात अपने साथ ठंडक और सुहाना मौसम लेकर आती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं… इस मौसम में बीमार होने का खतरा आपके चारों ओर सबसे ज्यादा मंडराता रहता है। इसीलिए इस समय में हेल्थ एक्सपर्ट्स खाने पीने और अपने आस पास साफ सफाई का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। बरसात के मौसम में कई गंभीर जल जनित बीमारियों के साथ-साथ फूड पॉइजनिंग, खराब डाइजेशन, और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। जिससे बचने के लिए खाने-पीने की चीजों का खास ख्याल रखना जरूरी है। इस समय में कई हेल्दी सब्जियों पर कीड़े और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। जो बाद में बीमारियों का कारण बन सकते हैं, इसीलिए आपको बरसात में कुछ सब्जियों के सेवन से बचना जरूरी है। आइए जानते हैं।

Also read: क्या पीरियड्स के दौरान हर छोटी बात पर रोना स्वाभाविक है? जानिए: Cry During Periods

बरसात के मौसम में हेल्दी रहने के लिए नहीं करना चाहिए इन 5 सब्जियों का सेवन: 5 Vegetables To Avoid During Monsoon

हरी पत्तेदार सब्जियां

Vegetables To Avoid During Monsoon
Green Vegetables

जी हां आपको ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। लेकिन एक हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार मानसून में बरसात के समय हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, साग, पत्ता गोभी, और सलाद में खाए जाने वाले लेट्स आदि के सेवन से बचाना चाहिए। क्योंकि इस समय में ह्यूमिडिटी के कारण हरी सब्जियों में ज्यादा नमी हो जाने के कारण फंगी और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिसका सेवन करने से आपको पेट में इनफेक्शन, फूड पॉइजनिंग और खराब डाइजेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पत्ता गोभी और ब्रोकली

अपने हेल्थ के लिए ब्रोकली और पत्ता गोभी के बेहतरीन फायदे जरूर सुने होंगे। लेकिन अगर बात मानसून सीजन की करें तो इस मौसम में सभी क्रूसिफेरस सब्जियां नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए इस समय में आपको क्रूसिफेरस सब्जियों जैसे पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली, ब्रूसेल्स, केल, और सरसों आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बरसात में इन सब्जियों पर बैक्टीरियां जम जाते हैं, जो बाद में पेट संबंधित समस्याओं का कारण बनते हैं।

गाजर, मूली और शलगम

Carrot, Radish and Turnip
Carrot, Radish and Turnip

बरसात के समय में गाजर, मूली, शलगम, चुकंदर, और शकरकंद आदि मिट्टी से निकलने वाली सभी सब्जियों का सेवन करने से थोड़ा बचना चाहिए। इस मौसम में सभी फलों और सब्जियों को गर्म पानी से साफ करके खाना चाहिए। और मिट्टी से निकली सब्जियों का सेवन सलाद के रूप में नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें, इस समय पर डॉक्टर्स सब्जियों को उबालकर सूप की तरह इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

कच्चे स्प्राउट्स को कहें ना

हेल्थ एक्सपर्ट्स सालों से हेल्दी रहने के लिए डाइट में स्प्राउट्स को शामिल करने की सलाह देते आए हैं। लेकिन, बरसात के मौसम में अनाज को लंबे समय के लिए पानी में भिगोकर खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कई घंटों तक पानी के रहने के बाद अनाज में नमी बैठ जाती है और ई-कोलाई बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए इस समय में अनाज का सेवन उबालकर ही करना चाहिए।

बैंगन और मशरूम

Eggplant and Mushrooms
Eggplant and Mushrooms

मानसून के समय में आपको मशरूम और बैंगन का सेवन करने से जरूर बचना चाहिए। बरसात के दिनों में नमी के कारण मशरूम और बैंगन में तेजी से बैक्टीरिया और फंगस का विकास होता है। जिसका सेवन आपके डाइजेशन और इम्युनिटी को खराब कर सकता है। इसलिए इस मौसम में फंगल डिजीज का रिस्क कम करने के लिए इन सब्जियों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। ध्यान रखें इस मौसम में फ्रेश सब्जियों का सेवन भी अच्छे से साफ करके ही करें।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पत्रकारिता में स्नातक...