यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं सेलेब्स: Celebs Holiday Destination
Celebs Holiday Destination

Celebs Holiday Destination: रोज की भागम-भाग वाली जिंदगी में कुछ पल अगर सुकून से बिताना है तो अपना बैग पैक करें और निकल जाएं कहीं घूमने। घूमने के लिए आप भारत ही नहीं विदेश में भी ठिकाना ढूंढ सकते हैं। बच्चों को भी अपने साथ ले जाएं और उन्हें भी दुनिया घूमने और समझने का मौका दीजिए। यहां देखें सितारों की फेवरेट डेस्टिनेशन जहां के लिए आप भी प्लान बना सकते हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Also read: Celebrity Traveling – इन एक्ट्रेस के लिए फेवरेट स्पॉट है मालदीव, बिकनी में दिए है गजब के पोज

थाईलैंड की सैर श्वेता संग

श्वेता तिवारी ने थाइलैंड से वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं।उन्होंने व्हाइट ब्रालेट और ब्लैक शॉट्र्स पहना हुआ था। छुट्टियों पर स्वेता बेटे और मां के साथ गई हैं। इससे पहले उन्होंने गोवा की तस्वीर शेयर की थी।

कब जाएं थाइलैंड: ‘मुस्कान की भूमि थाईलैंड की यात्रा का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल है। थाईलैंड अपने खूबसूरत बीच के लिए जाना जाता है। थाईलैंड के बीच की खूबसूरती भी दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है। थाइलैंड स्थित बैंकाक दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर है। बैंकाक में घूमने के लिए कई तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल, नाइट क्लब है। न्यूली वेड के लिए हनीमून का बेस्ट स्पॉट है। नाइटलाइफ का मजा लेना है तो एक बार आप पटाया जरूर जाएं। यहां की जगमगाती रातें जरूर आपको आकर्षित करेंगी। यहां पर कई सारी वाटर एक्टिविटीज भी करवाई जाती है। ये बैकांक से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।अयुथिया में आपको पुराने मंदिर देखने को मिल सकते हैं। यहां बने कुछ मंदिरों की वास्तुकला सदियों पुरानी जैसी लग सकती है। यहां आपको बिना सिर वाले बुद्ध मूर्तियों से लेकर ढहते हुए मंदिर देखने को मिल सकते हैं। फुकेत थाइलैंड का एक समुद्री तट है जो कि पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, यहां एक बुद्ध टावर भी है। इस समुद्री तट को पर्यटकों की दृष्टि से विश्व के सबसे लोकप्रिय समुद्री तटों में से एक माना जाता है।

अफ्रीका छुट्टियां मनाने गईं करीना

अभिनेत्री करीना कपूर खान फिल्म खत्म होने के बाद परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकल जाती हैं। ‘क्रू फिल्म के रिलीज होने के बाद बेबो परिवार के साथ अफ्रीका के तंजानिया सेरेन्गेटी नेशनल पार्क गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं। वह अपने बच्चों को ट्रैवलिंग के जरिए नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों को जानवरों से बहुत ज्यादा प्यार होता है। सात महाद्वीपों में से एक अफ्रीका सबसे खूबसूरत महाद्वीप है। यहां जाने का सबसे सही समय जून से अक्टूबर के बीच होता है। इस समय जानवर भी जलाशयों के आसपास एकत्रित होते हैं, जिससे उन्हें पहचानना आसान हो जाता है।

कब जाएं अफ्रीका: यदि आप स्कूबा डाइविंग यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा का सबसे अच्छा समय जून से अक्टूबर है।

बिपाशा को पसंद है मालदीव घूमना

अभिनेत्री बिपाशा बसु समय निकलते ही बीच पर घूमने निकल जाती है। बिपाशा बसु की फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव है। वह अकसर छुट्टी मनाने यहीं जाती हैं। मालदीव के अलावा बिपाशा को गोवा भी बेहद पसंद है।छुट्टियां मनाने या घूमने के लिहाज से मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में आता है। हिंद महासागर में मौजूद ये द्वीपीय देश जनसंख्या और क्षेत्र के लिहाज से एशिया का सबसे छोटा देश है। मालदीव में कुल 1,192 द्वीप हैं, जिसमें से सिर्फ 200 द्वीपों पर ही लोगों का बसेरा है। ये देश दुनियाभर में वाटर स्पोट्र्स एक्टिविटीज के लिए बेहद लोकप्रिय है। अगर आप मालदीव जा रहे हैं, तो सिर्फ एक ही द्वीप पर ही सीमित न रहकर यहां की इन फेमस जगहों पर भी जाएं बनाना रीफ स्कुवा डाइविंग के लिए मालदीव की सबसे अच्छी जगहें में से एक है, क्योंकि यहां आप पानी की सतह तक जाकर यहां की खूबसूरत दुनिया को अपनी आंखों से देख सकते हैं। बनाना रीफ में डाइविंग की सीमा पांच मीटर से शुरू होती है और तीस मीटर पानी के भीतर तक जाती है।
माले में एक अर्टिफिशियल समुद्र तट भी है, जहां सैलानी स्विमिंग, कयाकिंग और वेकबोॄडग जैसी कई मनोरंजक वाटर एक्टिविटीज का मजा लेने आते हैं। मालदीव में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक- ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद न केवल आध्यात्मिक साधकों, बल्कि वास्तुकला प्रेमियों को भी आकर्षित करती है। 1984 में स्थापित, यह शानदार इमारत इस्लामिक सेंटर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका नाम सुल्तान मुहम्मद ठाकुरुफानू-अल-औजम के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा भी मालदीव में कई मशहूर जगह घूमने लायक है।

कब जाएं मालदीव: मालदीव घूमने का सही समय अप्रैल से नवंबर के बीच है।

चार धाम की यात्रा पर शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अभी हाल में अपनी मां और बहन के साथ चारधाम यात्रा की है। उन्होंने वैष्णो देवी की भी यात्रा की है। चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। पहले ही दिन लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ केदारनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंची हैं। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर की है, जिसमें उनकी मां, बहन शमिता शेट्टी और बेटी समीषा नजर आ रही हैं।

कैसे करें चार धाम की यात्रा: उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा हर साल 6 महीने के लिए पर्यटक के लिए खुलती है। चार धाम की यात्रा में यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ नाथ धाम शामिल है। इन चारों धाम की यात्रा करने में 9 से 10 दिन लगते हैं। चार धाम की यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम से होती है। यात्रा का पहला दिन हरिद्वार से बारकोट या जानकी चट्टी से होता है।

लंदन में आराम फरमा रहे कैट-विकी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंच गए हैं। इस पावर कपल को लंदन की सड़कों पर हाथ में हाथ डाले हुए वॉक करते देखा गया। पति के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। बता दें कि विक्की ने 16 मई को लंदन में अपना 36वां जन्मदिन मनाया था और तब कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की सीरीज शेयर की थी।

कब जाएं लंदन: लंदन में अमूमन मौसम हमेशा अच्छा ही रहता है। यहां गरमी ज्यादा नहीं पड़ती है इसलिए यहां पूरे साल पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लंदन की टेम्स नदी के किनारे विशालकाय फैरस व्हील को मूल रूप से केवल पांच साल के लिए बनाया गया था, लेकिन पर्यटकों में इसकी भारी लोकप्रियता देखकर इसे हटाने का फैसला टाल दिया गया। मैडम तुसाद म्यूजियम की लोकप्रियता पूरी दुनिया में मशहूर है। इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को इतनी शोहरत मिली की हांगकांग और नई दिल्ली में भी अब यह है। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस अपनी शानदार विरासत के लिए दुनिया भर में विख्यात है।मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी क्रिकेट के मक्का लॉड्र्स का नाम नहीं सुना होगा। लंदन जाएं और लॉड्र्स न जाएं यह नहीं हो सकता। इस मैदान का भी आप गाइड के साथ टूर कर सकते हैं।