अगर कभी वैकेशन पर जाने की  बात आती है तो सबसे पहले नाम आता है मालदीव का। कई लोग यहाँ जाने के सिर्फ सपने ही देखते है तो वहीं कई बॉलीवुड स्टार यहां फुल इन्जॉयमेंट करते है। मालदीव जितना आम लोगों की पसंदीदा जगह है उतनी ही बॉलीवुड के सितारों की भी। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो मालदीव को वैकेशन के लिए सबसे अच्छी जगह मानती है।

सारा अली खान

सबसे पहले हम बात करेंगे नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली सारा अली खान के बारे में। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा को आज सभी बखूबी जानते है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि, कई हिट फिल्मों में काम भी कर चुकी सारा अक्सर मालदीव में छुट्टियां मनाती हुई स्पॉट की गई है। इसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल माडिया अकाउंट पर भी शेयर की थी। मालदीव वो अपने भाई इब्राहिम और मां अमृता सिंह के साथ वहां स्पॉट की गई थीं। मालदीव की एक फोटो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा था कि, “ऊपर आसमान, नीचे रेत। इस पल में जियो, प्रवाह के साथ जाओ।”

कियारा आडवाणी

कबीर सिंह जैसी सुपर हिट फिल्मों के काम कर चुकी कियारा आडवाणी आज-कल सोशल मीडिया में काफी छा रही है। वहीं कुछ वक्त पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के मालदीन में स्पॉट की गई थी। दोनों अभिनेता-अभिनेत्री मीडिया से छुपते-छुपाते मालदीव पहुंचे थे। लेकिन मालदीव में ये मीडिया की नजरों से नहीं बच पाए। कियारा ने मालदीव में न्यू ईयर का शानदार तरीके से स्वागत किया। इसकी भी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी। मालदीव में कियारा को वहां साइकिल चलाते हुए भी देखा गया था।

अनन्या पांडे

बॉलीवुड की सबसे यंग स्टार अन्नया पांडे को भी हाल ही में अपने रयूमर्ड बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के साथ मालदीव में स्पॉट किया गया था। जहां दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर मालदीव की कई तस्वीरें शेयर की थी। फैन्स को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आई थी। दोनों कई दिन मालदीव में एक साथ रहे थे।

दिशा पटानी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दिशा पटानी को भी पिछले साल दिसम्बर में मालदीव में स्पॉट किया गया था। दिशा हमेशा ही अपने हॉट फोटोशूट और अपने स्टाइल्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं मालदीव में दिशा का काफी हॉट अवतार सामने आया, यहां उन्होंने येलो बिकिनी में शूट करवाया जिसके बाद उसका यह हॉट फोटो काफी चर्चा में रहा।

यह भी पढ़े। 
फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com