भारत के वह 5 जगह जहां महिलाएं कर सकती है हॉलीडे प्लान: Holiday Plan Ideas
Holiday Plan Ideas for Women

भारत के वह 5 जगह जहां महिलाएं कर सकती है Holiday प्लान

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चैन की तलाश में रहते हैं और इसके लिए होलीडे एक बेहतर प्लान रहता है। ज्यादातर लोग कहीं घूमने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं।

Holiday Plan Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चैन की तलाश में रहते हैं और इसके लिए होलीडे एक बेहतर प्लान रहता है। ज्यादातर लोग कहीं घूमने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई अकेले भी छुट्टी मनाना चाहते हैं, यह विकल्प पुरुषों के लिए तो हमेशा ही खुला है। लेकिन महिलाएं अगर कहीं जाना चाहती हैं तो सबसे पहले वह उस जगह का पता लगाती हैं जहां वह सुरक्षित महसूस कर सकें।

आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जहां महिलाएं सोलो ट्रिप प्लान कर सकती हैं।

सिक्किम

Holiday Plan Ideas
Sikkim

देश के नॉर्थ ईस्ट का सिक्किम महिलाओं के लिए अकेले घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है, यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों खूबसूरती के साथ ही मठों में घूमने का आनंद भी मिलता है। स्थानीय लोगों का अपने पर्यटकों के लिए गर्मजोशी वाला स्वभाव। यहां के उत्तरी हिस्सों में घूमने के लिए सरकारी परमिट की जरूरत होती है। यहां का नजारा देश आपको बेहद खुशी होगी।

नैनीताल

nainital
Holiday Plan Ideas -Nainital

उत्तराखंड की गोद में बसा नैनीताल छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट जगह है। यह ऐसा हिल स्टेशन है, जहां साल में सबसे ज्यादा लोग आते हैं। सर्दी हो या गर्मी यहां किसी भी मौसम में पर्यटकों का आना कभी कम नहीं होता। वहीं सोलो ट्रिप करने वाली महिलाओं के लिए नैनीताल सेफ जगह है। यहां की सड़कों पर महिला हो या पुरुष सब बेखौफ घूमते हैं और नैनीताल मौसम का मजा लेते हैं।

पांडिचेरी

pondicherry
pondicherry

महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए पांडिचेरी भी एक बेहतरीन जगह है, यहां महिलाएं बिंदास तरीके से अपनी छुट्टियां इंजॉय कर सकती हैं। यहां कोई भी आराम से हर एक चीज को एक्सप्लोर कर सकते है। यहां के सफेद रेतीले समुद्र तटों और फ्रेंच औपनिवेशिक विला के साथ के साथ कई ऐसी चीजें हैं जो आपके छुट्टियों को परफेक्ट बना देगी।

​मनाली

Manali
Holiday Plan Ideas -Manali

जब कभी भी भारत में लोग छुट्टियां मनाने की बात करते हैं, तो मनाली की चर्चा जरूर होती है। हिमाचल प्रदेश में मनाली एक ऐसी जगह है, जहां हर समय लोगों का जाना लगा रहता है। साल भर यह जगह पर्यटकों से भरा ही रहता है। महिला पर्यटकों की बात करें तो उनका पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां महिलाएं अपनी फ्रेंड्स ग्रुप के साथ या सोलो ट्रिप पर आ सकती हैं। इसके लिए यह बेस्ट जगह है। यह जगह एडवेंचर के लिए भी बेस्ट है आप यहां ट्रेकिंग के साथ रिवर राफ्टिंग के अलावा बहुत कुछ कर सकते हैं।

शिमला

Shimla
Holiday Plan Ideas-Shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक ऐसा शहर है, जो लोगों को नाम से ही अपनी ओर खींचता है। यह जगह लोगों को अपना बना लेता है और कम समय में ही आपका दिल जीत लेगा। यहां आपको मिलेगा बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली, कालका शिमला टॉय ट्रेन की यात्रा और ऐतिहासिक संग्रहालय और बहुत कुछ। यहां की मन मोहक सुंदरता लोगों को अपना दिवाना बना लेती है। अगर आप एक महिला हैं और कहीं सोलो ट्रिप पर जाना चाहती है तो आपके लिए शिमला बेहतरीन विकल्प बन सकता है।