सूखी खांसी से हैं परेशान, तो जान लें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय: Dry Cough Remedy
Dry Cough Remedy

सूखी खांसी से हैं परेशान तो जान लें इसके प्रकार और छुटकारा पाने के आसान उपाय

खांसी की बात करें तो ये दो प्रकार की होती है। एक कफ वाली और दूसरी सूखी। सूखी खांसी के पीछे की वजह ज्यादातर फेफड़ों से संबंधिंत होती है। कई लोगों को एलर्जी की वजह से भी सूखी खांसी हो सकती है।

Dry Cough Remedy: मौसम बदलने के साथ लोग अक्सर वायरल के शिकार हो जाते है। इसमें सबसे ज्यादा खांसी और जुकाम की समस्या होती है। जुकाम तो फिर भी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है लेकिन खांसी को जाने में समय लगता है। खासकर अगर वो सूखी खांसी हो। जी हां सूखी खांसी को जाने में काफी सम लगता है इतना ही नहीं इसकी वजह से व्यक्ति परेशान भी रहता है। पूरे दिन खांसने की वजह से व्यक्ति अपना काम भी सही तरीके से नहीं कर पाता है। साथ ही आप बहुत जल्दी थकने भी लगते हैं। खांसी की बात करें तो ये दो प्रकार की होती है। एक कफ वाली और दूसरी सूखी। सूखी खांसी के पीछे की वजह ज्यादातर फेफड़ों से संबंधिंत होती है। कई लोगों को एलर्जी की वजह से भी सूखी खांसी हो सकती है। सूखी खांसी को जाने में काफी समय लगता है। वैसे तो ये 2 हफ्तों में चली जाती है मगर कई वजह से इंफेक्शन की वजह से ये 6-7 हफ्तों तक भी खिंच जाती है। जिसके बाद इसे क्रोनिक खांसी कहा जाता है। आइए आपको सूखी खांसी से छुटकारा पाने का तरीका बताते हैं और समझाते हैं किस वजह से सूखी खांसी होती है।

सूखी खांसी के कारण

सूखी खांसी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बस आपको इसे समझने की जरुरत है ताकि आप इसका समय से इलाज करवा सकें।

सर्दी

Dry Cough Remedy
cold

सूखी खांसी होने का सबसे पहला कारण जुकाम होना है। इस दौरान आपके गले में खराश हो जाती है। अगर समय से इस खराश का इलाज ना किया जाए तो ये सूखी खांसी में बदल जाती है। सूखी खांसी से बचने के लिए जुकाम का समय से इलाज करना बेहद जरुरी है। नहीं तो इसे ठीक होने में समय लग जाता है।

अस्थमा

asthama
asthama

अस्थमा में सूखी और गीला दोनों खांसी हो सकती है। ये एक श्वसन संबंधी बीमारी है जिसमें आपकी श्वसन मार्ग में सूजन आ जाती है जिसकी वजह से ये नली संकुचित हो जाती है। जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत होती है। किसी तरह की सुगंध और ठंडी हवा की वजह से ये सूखी खांसी को ट्रिगर करती है। जिससे आपको बार-बार खांसी आती है।

श्वसन नली में इंफेक्शन

जब सांस लेने वाली नली में इंफेक्शन लंबे समय तक रहता है तो खांसी की समस्या होने लगती है। इंफेक्शन की वजह से खांसी दो महीने तक भी रह सकती है। इसलिए इंफेक्शन से बचना चाहिए। ये सूखी खांसी के सबसे ज्यादा होने वाला कारण है।

निमोनिया

निमोनिया में फेफड़ों में सूजन आ जाती है। जिसकी वजह से हर थोड़ी देर बाद एयर वेसेल्स में रह-रहकर खुजली होने लगती है। जिसकी वजह से बार-बार सूखी खांसी होती रहती है। निमोनिया की वजह से हुए सूखी खांसी को कंट्रोल करना मुश्किल होता है।

सूखी खांसी के लक्षण

कई बार लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें सूखी खांसी हुई है गीली। इसे इसके लक्षणों से पहचाना जा सकता है। खांसी के समय बलगम नहीं आना या बहुत ही कम आना इसका आम लक्षण है। इसकी मदद से आप पहचान सकते हो खांसी के बारे में। इसके अलावा भी कई लक्षण हैं जिनकी मदद से आप खांसी के बारे में पहचान पाएंगे।

1- वजन कम होना
2-खांसी के समय खून आना
3-सीने में दर्द होना और जकड़न होना
4-बुखार
5- सांस लेने में दिक्कत होना
6- खांसने की वजह से नींद नहीं आना

सूखी खांसी के घरेलू उपाय

सूखी खांस को कुछ उपायों की मदद से ठीक किया जा सकता है। आप घरेलू नुस्खे इसके लिए अपना सकते हैं।

अदरक और शहद

सूखी खांसी के लिए अदरक और शहद दोनों फायदेमंद होते हैं। शहद और अदरक के रस से गले को राहत मिलती है। साथ ही ये आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉंग करता है। इसके लिए एक चम्मच शहद और अदरक के रस का सेवन करें।

Honey
Dry Cough Remedy-Honey

तुलसी का करें इस्तेमाल

तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं जो आपकी खांसी को जल्द ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए पानी में कुछ तुलसी के पत्ते डालकर उबाल लीजिए। अब इस पानी को सोने से पहले पी लीजिए। अगर आपको कड़वा या इसका स्वाद अजीब लग रहा है तो आप इसमें चीनी भी मिला सकते हैं। इसके अलावा तुलसी की चाय का सेवन करें।

Tulsi
Dry Cough Remedy-Tulsi

काली मिर्च और शहद

सूखी खांसी को ठीक करने में काली मिर्च बहुत फायदेमंद होती है। इसका सेवन शहद के साथ कीजिए। इसके लिए 5-6 काली मिर्च के दाने पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चटनी की तरह खा लें। इससे आपके गले को राहत मिलेगी।

black pepper honey
Dry Cough Remedy-black pepper honey

मुलेठी

मुलेठी में कई औषधीय गुण होते हैं। ये खांसी की वजह से गले और सीने में होने वाली जलन को कम करती है। इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। पहला जब आपका गला सूखे तो आप इसकी छोटी सी डंडी को मुंह में रख लें। वहीं दूसरी तरह से आप एक कप पानी में दो चम्मच मुलेठी की जड़ डालकर उबाल लें। 15 मिनट तक उबल जाने के बाद इसे थोड़ा-थोड़ा पिएं। इससे खांसी कम होने लगेगी।

licorice
Dry Cough Remedy-licorice

इन खाद्य पदार्थों से बना लें दूरी

अगर आपको सूखी खांसी हुई है तो उस दौरान कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बना लेना बेहतर होता है। इनका सेवन आपकी खांसी को और बढ़ा सकता है। इसके लिए पपीता, डार्क चॉकलेट केला, टमाटर, संतरा, नींबू, मूंगफली जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। खांसी में खासकर सिट्रस फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

citrus fruits
Dry Cough Remedy-citrus fruits

इन चीजों का करें सेवन

खांसी में आपका गला छिल जाता है। आपको गले में दर्द और जलन महसूस होती है। ऐसे में इस इरिटेशन से बचने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप गरम चीजों का सेवन करने की कोशिश करें। आप दिनभर गर्म पानी ही पिएं। इसके अलावा सूप या हल्की गर्म मीठी चीजें खाएं। इससे गले को काफी आराम मिलेगा।

सूखी खांसी के लिए घर में बनाएं सिरप

सूखी खांसी दूर करने के लिए आप घर में ही सिरप बना सकते हैं। इससे जल्दी फायदा होता है। इस सिरप को बनाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल करें। पुदीने में मेथनॉल होता है जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए आपको पुदीने के साथ अदरक और बस 4 कप पानी चाहिए।

ऐसे बनाएं सिरप

सिरप बनाने के लिए एक पैन में 4 कप पानी डालकर गैस ऑन कर दें। अब इस पानी में दो चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक और कुछ चम्मच कटी हुई पुदीने की पत्तियां मिला दें। इस पानी को कम से कम 5-6 मिनट तक उबालें। उसके बाद इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छान लें और दिन में 2-3 बार इस सिरप को एक चम्मच पिएं।

ginger mint syrup
Dry Cough Remedy-ginger mint syrup

प्याज और लहसुन से बनाए सिरप

प्याज और लहसुन का बना सिरप सूखी खांसी के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आधा कप कटा हुआ प्याज, 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ लहसुन, 1 कप शहद, 1 कप ऑलिव ऑयल और 2 चम्मच नींबू का रस ले लें। इसे बनाने के लिए कुछ घंटों के लिए एक जार में 1 कप शहद, लहसुन और प्याज डालकर रख दें। अब 8 घंटे बाद इसमें नींबू का रस और ऑलिव ऑयल मिलाकर मिक्स कर लें। अब इसे एक कंटेनर में डालकर रख दें। खांसी, जुकाम में ये सिरप गले के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

onion and garlic syrup
Dry Cough Remedy-onion and garlic syrup

FAQ | क्या आप जानते हैं

सूखी खांसी में तुरंत आराम के लिए क्या करें

शहद सूखी खांस से आराम दिलाने में फायदेमंद होता है। बस आपको गुनगुने पानी में दो चम्मच मिलाकर पीना है। इससे आपको सूखी खांसी से तुरंत आराम मिलेगा। इसे आप सर्दियों में भी पी सकते हैं। ये सर्दियों में फायदेमंद होता है।

सूखी खांसी में तुरंत आराम के लिए क्या करें?

शहद सूखी खांस से आराम दिलाने में फायदेमंद होता है। बस आपको गुनगुने पानी में दो चम्मच मिलाकर पीना है। इससे आपको सूखी खांसी से तुरंत आराम मिलेगा। इसे आप सर्दियों में भी पी सकते हैं। ये सर्दियों में फायदेमंद होता है।

शरीर से कफ कैसे निकाले?

फेफड़ों में जमा हुआ बलगम कुछ आसान उपायों की मदद से निकाला जा सकता है। इसके लिए आप रोजाना भाप लें जिससे जमा हुआ कफ जल्दी बाहर निकलता है। इसके अलावा काली मिर्च और अदरक का सेवन कर सकते हैं।

क्या खाने से कफ ज्यादा बनता है?

कफ बढ़ जाने से दिक्कत हो जाती है। इस दौरान कुछ चीजें खाने से बचना चाहिए। इसके लिए दूध, मक्खन, पनीर और मांस खाने से बचना चाहिए। इन चीजों के खाने से कफ बढ़ता है।

सूखी खांसी कितने दिन रहती है?

सूख खांसी वयस्कों में 8 हफ्ते और छोटे बच्चों में 4 हफ्तों तक रह सकती है। इसका जल्द ही इलाज करवाना जरुरी होता है।

सूखी खांसी क्यों होती है?

सूखी खांसी कई कारणों से होती है। एलर्जी, सिगरेट के धुएं, पर्यावरण, अस्थमा जैसे कई कारणों की वजह से सूखी खांसी होती है। इसके अलावा वायरल इंफेक्शन की वजह से भी सूखी खांसी हो सकती है। पुराने फेफड़ों की स्थितियों की वजह से भी खांसी हो सकती है।

सूखी खांसी के लिए सबसे अच्छी दवा कौन-सी है?

सूखी खांसी में जब आप दवाई खाते हैं तो इससे आपको काम आसानी से करने में मदद मिलती है। नहीं तो आप खांसते रहते हैं जिसकी वजह से काम करने में मुश्किल होती है। सूखी खांसी के डीएमआर 30एमजी को अच्छी दवाई माना जाता है। ये कुछ मिनटों में ही अपना काम करना शुरू कर देती है लेकिन दवाई लेने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट जरुर कर लें।