2 अगस्त को दिखेगा महीने का पहला सुपरमून, जानें क्या है खास: August Supermoon 2023
August Supermoon 2023

August Supermoon 2023: इस साल का दूसरा सुपरमून 2 अगस्त को नजर आने वाला है। इस साल अगस्त में 2 सुपरमून नजर आने वाले हैं, वहीं 2 अगस्त को दिखने वाला सुपरमून अगस्त का पहला चांद होगा। अगस्त सुपरमून को स्टर्जन मून के नाम से भी जाना जाता है। स्टर्जन चंद्रमा को आधी रात के बाद पूर्व में उगते देखा जा सकता है। ये प्रकृति का एक अद्भुत नजारा होने वाला है।

क्यों कहते हैं स्टर्जन मून

अगस्त सुपरमून को स्टर्जन मून के रूप में क्यों जना जाता है, इसके पीछे एक कहानी है। ऐसा कहा जाता है कि बहुत पहले, एक समय था जब ग्रेट लेक्स में स्टर्जन मछली, जो उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी मछली है की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई थी। यही वो दिन माना जाता है।

कब दिखाई देगा सुपरमून

Why is it called Sturgeon Moon?
Why is it called Sturgeon Moon?

Timeanddate.com के अनुसार, अगस्त का सुपरमून 1 अगस्त को रात के आसमान में 18:31 UTC पर (2 अगस्त को 12:01 पूर्वाह्न IST) दिखाई देगा। इस पूर्णिमा के चंद्रमा के सुपरमून होने का कारण यह है कि आकाशीय पिंड का संपूर्ण सूर्यप्रकाशित भाग लगभग सूर्य और पृथ्वी की सीध में है। दूसरे शब्दों में, पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी-आधारित देशांतर में सूर्य के विपरीत दिखाई देगा।

सुपरमून में क्या है खास

सुपरमून सामान्य पूर्णिमा की तुलना में थोड़ा अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। ऐसा चंद्रमा औसत पूर्ण चंद्रमा की तुलना में सात प्रतिशत तक बड़ा दिखाई देता है। चंद्रमा 3 अगस्त तक पूर्ण दिखाई देगा।

यह भी देखें-शिवलिंग पर भूलकर भी अर्पित न करें ऐसी चीजें, शिव पूजा में लगता है दोष: Sawan 2023 Shiv Puja

कैसे देखें सुपरमून

लोग अगस्त के सुपरमून को द वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन देख सकते हैं। नासा के अनुसार, 8 अगस्त को चंद्रमा का केवल आधा हिस्सा ही सूर्य की रोशनी में रहेगा और यह आधी रात के आसपास उदय होगा और दोपहर के आस-पास अस्त हो जाएगा।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...