dadi ma ke nuskhe for period pain
dadi ma ke nuskhe for period pain

Overview:

हमारी दादी दवाओं से ज्यादा अपने आयुर्वेदिक नुस्खों पर विश्वास करती हैं। आज भी ये नुस्खे बेहद असरदार हैं। खास बात यह है कि ये आपको दर्द से राहत तो दिलाते ही हैं, लेकिन इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते।

Period Pain Remedy: पीरियड्स के दौरान कई युवतियों और महिलाओं को लगातार पेट में तेज दर्द होता है। ऐसे में पेन किलर दवाएं खाना ही एक मात्र रास्ता नजर आता है। लेकिन हमारी दादी दवाओं से ज्यादा अपने आयुर्वेदिक नुस्खों पर विश्वास करती हैं। आज भी ये नुस्खे बेहद असरदार हैं। खास बात यह है कि ये आपको दर्द से राहत तो दिलाते ही हैं, लेकिन इसके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं पीरियड के दर्द को छूमंतर करने के दादी मां के नुस्खे।

नुस्खा नंबर 1

Period Pain Remedy-पीरियड के दर्द पर फुल स्टॉप लगाना है तो सीधे घर की रसोई में पहुंच जाएं।
If you want to put a full stop to period pain then go straight to the kitchen of your house.

दादी मां कहती हैं कि पीरियड के दर्द पर फुल स्टॉप लगाना है तो सीधे घर की रसोई में पहुंच जाएं। आप आधा चम्मच कच्चे जीरे का पाउडर लें। इसमें दो चुटकी रॉक साल्ट मिलाएं। साथ में एक चुटकी हींग का पाउडर डालें। इस मिश्रण को घी या फिर गर्म पानी से साथ खाएं। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा। अगर आपके पीरियड की डेट फिक्स है और आपको काफी दर्द होता है तो आप पीरियड्स शुरू होने से पांच दिन पहले ही इस मिश्रण का सेवन शुरू कर दें। आपको दर्द होगा ही नहीं। जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीरियड पेन और ऐंठन से राहत दिलाते हैं। यह गर्भाशय की मांसपेशियों को भी आराम देता है। जीरा आयरन का एक अच्छा स्रोत है। पीरियड्स के दौरान होने वाली रक्त की कमी को दूर करने में यह मददगार होता है। वहीं हींग और रॉक सॉल्ट ब्लोटिंग से बचाते हैं।

नुस्खा नंबर 2

पिछले दिनों वेलनेस कोच डॉ. आशना पीटी की दादी मां ने पीरियड्स पेन से छुटकारा पाने के लिए एक हेल्दी लड्डू की रेसिपी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। दादी का दावा है कि इससे पीरियड पेन से राहत मिलने के साथ ही यूट्रस को भी आराम मिलेगा। इन लड्डुओं को बनाने के लिए आपको एक चम्मच देसी घी, एक चम्मच अजवाइन और दो चम्मच गुड़ चाहिए। एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और उसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें घी डालकर उसे पिघला लें। अब इसमें अजवाइन डालें। तीनों को गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन लड्डुओं से पीरियड्स का दर्द दूर होगा, साथ ही मसल्स भी रिलैक्स हो जाएंगी। अजवाइन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह रक्त संचार को बेहतर करती है। इसके सेवन से पीरियड्स पेन से आराम मिलता है। यह ऐंठन को भी कम करती है। वहीं घी वात को संतुलित करता है। गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जो आपको एनर्जी देने के साथ ही मूड को बेहतर करता है।

नुस्खा नंबर 3

मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए दादी का तीसरा नुस्खा काफी आसान है। इसके लिए आप रात को सोते समय एक गिलास पानी में चार से पांच काली किशमिश और चार से पांच केसर के धागे भिगो दें। सुबह उठकर खाली पेट इस पानी का सेवन करें। किशमिश और केसर को खा लें। इससे आपको सुबह से ही दर्द नहीं होगा और आपका पूरा दिन आराम से बीतेगा। पोटेशियम से भरपूर होने के कारण काली किशमिश दर्द और ऐंठन दोनों दूर करती है। यह आयरन से भरपूर होती है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। वहीं केसर में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये सूजन और दर्द को कम करता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...