Coconut Water Vs Coconut Milk: नारियल पानी और नारियल का दूध दोनों ही हेल्थ के लिए फायदेमंद और उपयोगी माने जाते हैं। हालांकि दोनों ही नारियल के उत्पाद हैं लेकिन वे एक-दूसरे से काफी भिन्न हैं। ये दोनों एक-दूसरे के पूरक नहीं होते। स्वाद और बनावट से लेकर पोषण सामग्री तक इन दोनों में अंतर पाया जाता है। नारियल के गूदे में फैट की मात्रा अधिक होती है और इसे कच्चा या सुखाकर खाया जा सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और सेलेनियम जैसे आवश्यक खनिज होते हैं। साथ ही इसमें मैग्नीज होता है जो हड्डियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। नारियल का उपयोग डायबिटीज, वेट लॉस और कमजोरी दूर करने के लिए भी किया जाता है। एक साबुत नारियल में इतने सारे हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं लेकिन इसके पानी और दूध दोनों में काफी अंतर होता है। साथ ही इनके हेल्थ बेनिफिट्स भी अलग-अलग होते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
नारियल पानी

नारियल का पानी हमें ताजे नारियल के अंदर से प्राप्त होता है। ये अपेक्षाकृत हल्का मीठा और दूध की तुलना में पतला होता है। यदि इसके व्यंजनों की बात की जाए तो नारियल पानी नारियल के दूध की तरह ही वर्सटाइल होता है। इसका उपयोग स्मूदी, पॉप्सिकल्स, कॉकटेल और मिठाईयों में किया जाता है। नारियल पानी का सेवन ठंडा ही किया जाता है क्योंकि गर्म होने के बाद इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं।
नारियल पानी का उपयोग
– नारियल पानी एक हाइड्रेटिंग पेय है जिसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं।
– नारियल पानी का उपयोग उल्टी और दस्त के बाद होने वाली समस्याओं में सुधार कर सकता है।
– नारियल पानी में कई फलों के रस की तुलना में कम कैलोरी होती हैं।
– यदि आप वेट लॉस जर्नी में हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
वर्टिकल गार्डन या ग्रीन वॉल के बारे में सोच रहे हैं, तो ये 6 आइडियाज़ काम के हो सकते हैं
नारियल का दूध

नारियल के दूध को मैच्योर नारियल से बनाया जाता है। आप कटे हुए नारियल और गर्म पानी को मिलाकर और अच्छी तरह छानकर इसे घर पर ही बना सकते हैं। हालांकि नारियल का दूध मार्केट में भी उपलब्ध होता है। इसका उपयोग आमतौर पर थाई करी, शेक और क्रीम के लिए किया जाता है। नारियल का दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन इसमें फैट की मात्रा अधिक होती है। ये नारियल पानी से अधिक गाढ़ा होता है जो टेस्ट में काफी अलग होता है।
नारियल के दूध का उपयोग
– क्रीमयुक्त नारियल का दूध नारियल के गूदे से निकाला जाता है।
– नारियल दूध का उपयोग करी और सूप पकाने में किया जाता है।
– ये लैक्टोज मुक्त होता है जिसका उपयोग लैक्टोज सेंसटिविटी वाले लोग दूध के विकल्प में कर सकते हैं।
– नारियल के दूध में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है क्योंकि इसे छाना जाता है।
– नारियल के दूध में पानी की अपेक्षा अधिक कैलोरी होती हैं।
नारियल पानी और नारियल के दूध में क्या है अधिक हेल्दी
नारियल पानी और नारियल के दूध में काफी अंतर होता है। जहां नारियल पानी में कैलोरी कम होती हैं वही इसके दूध में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। पोषण के रूप में देखा जाए तो दोनों ही हेल्दी हैं लेकिन नारियल पानी अपने पोषण तत्वों और कम कैलोरी के कारण अधिक फायदेमंद माना जाता है।
