नारियल के छिलके बालों के लिए है बेहद फायदेमंद, इसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर: Natural Hair Color
Natural Hair Color

Natural Hair Color: आजकल बहुत से लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद होने लग गए हैं। बिगड़ी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान के चलते, कम उम्र की लोगों को ही बाल सफेद होने की समस्या से गुजरना पड़ता है। बाल सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं ज्यादा स्ट्रेस लेना और जिंस इन्हीं कारणों में से एक है। आजकल सफेद बाल की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हर व्यक्ति इसी समस्या से परेशान नजर आता है।

Also read : नारियल पानी और नारियल के दूध में क्‍या अंतर है, जानें क्‍या है आपके लिए बेहतर: Coconut Water Vs Coconut Milk

बाजार में कई प्रकार के प्रोडक्ट उपलब्ध होते हैं जो बालों को काला करने का दावा करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट में भारी मात्रा में केमिकल पाया जाता है जो बालों को कुछ समय के लिए काला जरूर कर देता है लेकिन इससे बालों की और भी समस्या होने लगती है। वहीं कुछ लोग पार्लर में महंगा महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन फिर भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है।

Natural Hair Color
Natural Hair Color with Coconut

इसी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए आज हम आपके लिए एक अद्भुत उपाय लेकर आए हैं यह एक ऐसा उपाय है जिसमे ना आपकी ज्यादा मेहनत लगेगी, ना ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। यह उपाय नारियल के छिलके से बना हेयर कलर का है। जी हां घर पर ही बिना पैसे खर्च किए नारियल के छिलके से बालों को काला करने के लिए हेयर कलर बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

ऐसे बनाएं नारियल के छिलके से नेचुरल डाई

अक्सर घर में किसी न किसी मांगलिक कार्य, शुभ कार्य या फिर किचन में किसी भी प्रकार की डिश बनाने के लिए नारियल का उपयोग जरूर किया जाता है। लेकिन लोग इसका उपयोग करने के दौरान इसके छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। इससे छिलके की मदद से बहुत अच्छा प्राकृतिक हेयर कलर बनाया जा सकता है। नारियल के छिलके का हेयर कलर बनाने के लिए छिलकों को किसी पैन या लोहे की कढ़ाई में रखें। इसमें एक या दो कपूर की गोलियां रखकर जला दें। जब यह छिलके अच्छी तरह से जल जाएंगे तो यह बिल्कुल काले रंग की राख की तरह दिखेगा। इस राख को एक डिब्बी में भरकर रख लें।

बालों में कैसे लगे नारियल की नेचुरल डाई

नारियल के छिलके से बनी हुई राख को एक कटोरी में निकलें और इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को करीबन 2 से 3 घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। यह नेचुरल हेयर कलर बहुत कारगर साबित होता है। यह बालों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...