Coconut for Healthy Hair: काले लंबे और घने बाल पाने के लिए अब तक अगर आप मार्केट में मिलने वाले फैन्सी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते आए हैं तो अब आपको अपना तरीका बदलने की जरूरत है। जब भी बात बालों की केयर की होती है तो सबसे पहले नारियल का ख्याल ही मन में आता है। अमूमन हम नारियल के तेल से हेयर मसाज करना पसंद करते हैं। वहीं, बालों को डीप कंडीशन करने के लिए सप्ताह में एक बार हेयर मास्क जरूर लगाया जाता है और इसमें अक्सर हम नारियल दूध का इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल का तेल हो या फिर नारियल दूध, दोनों को ही नारियल की मदद से तैयार किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड बालों को पोषित करते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों के मन में यह दुविधा होती है कि वे नारियल दूध या नारियल तेल में से किसे अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें। अगर आप भी अक्सर इस सवाल से जूझते हैं तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि बालों के लिए नारियल तेल या नारियल दूध में से क्या अधिक बेहतर है-
Also read: कलौंजी से लंबे करें बाल, ऐसे करें इस्तेमाल: Kalonji for Hair
नारियल तेल से बालों को क्या लाभ मिलते हैं?

बहुत लंबे समय से नारियल तेल को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जाता रहा है। यह कई मायनों में बालों के लिए फायदेमंद है। मसलन-
- नारियल तेल आपके बालों को डीप कंडीशन करता है। नारियल तेल बालों के शाफ्ट में प्रवेश करके नमी प्रदान करता है। यही कारण है कि रूखे, डैमेज्ड व कर्ली हेयर के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
- नारियल तेल लॉरिक एसिड, विटामिन ई और के, और आयरन से भरपूर होता है, जिसके कारण स्कैल्प और बालों को आवश्यक पोषण मिलता है।
- नारियल तेल का तेल बालों को पोषित करने के साथ-साथ उसे मजबूती भी प्रदान करता है, जिससे हेयर फॉल से लेकर स्प्लिट एंड्स तक की समस्या कम होती है।
- नारियल तेल में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से यह रूसी और अन्य स्कैल्प इंफेक्शन को कम करता है। ऐसे में आपकी स्कैल्प अधिक हेल्दी बनती है और इस तरह हेयर ग्रोथ तेजी से होती है।
- हीट स्टाइलिंग टूल का उपयोग करने से पहले नारियल तेल लगाने से आपको एक प्रोटेक्टिव बैरियर मिलता है, जिससे हीट के कारण होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
नारियल तेल से बालों को क्या नुकसान होता है?
नारियल तेल बालों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है, हालांकि इसका इस्तेमाल करने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। मसलन-
- अगर आपके बाल नेचुरली ऑयली हैं तो आपको संयम से नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप अपने ऑयली हेयर में बहुत अधिक नारियल तेल लगाते हैं तो इससे आपको बालों में चिपचिपेपन की शिकायत हो सकती है।
- नारियल तेल का अत्यधिक इस्तेमाल करने से आपको स्कैल्प और बालों में बिल्ड-अप की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने बालों को क्लीन करने के लिए क्लेरिफ़ाइंग शैंपू की ज़रूरत होती है।
नारियल दूध से बालों को क्या लाभ मिलते हैं?

नारियल तेल की तरह ही नारियल दूध भी बालों के लिए बहुत अधिक लाभकारी है।
- नारियल का दूध अपने मॉइश्चराइजिंग गुणों के कारण स्कैल्प और बालों को हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। अगर आपके बाल कमजोर या रूखे हैं तो ऐसे में नारियल दूध का इस्तेमाल करना फायदेमंद है।
- नारियल के दूध में विटामिन सी, ई, बी1, बी3, बी5 और बी6 जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी होते हैं। जिससे आपके बाल अधिक हेल्दी बनते हैं।
- नारियल के दूध में पाया जाने वाला पर्याप्त प्रोटीन कंटेंट हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के साथ-साथ हेयर फॉल को दूर करता है।
- नारियल के दूध का क्रीमी टेक्सचर होता है। इसलिए, जब आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपके बाल अधिक मैनेजेबल बन जाते हैं। साथ ही, बालों को ब्रश करने या स्टाइल करने के दौरान टूटने की संभावना कम हो जाती है।
नारियल दूध से बालों को क्या नुकसान होता है?
नारियल दूध को अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। मसलन-
- नारियल के दूध को हमेशा रेफ्रिजरेटर में रखना चाहिए और खोलने के कुछ दिनों के भीतर इस्तेमाल करना चाहिए। यह जल्दी खराब हो सकता है, जबकि नारियल के तेल की शेल्फ लाइफ़ ज़्यादा होती है।
- नारियल के तेल की तुलना में नारियल का दूध ज़्यादा पानीदार होता है, इसलिए इसे लगाते हुए आपको काफी मैसी लग सकता है।
- नारियल के तेल की तरह, ऑयली हेयर वाले लोगों को अपने बालों को चिपचिपा दिखने से बचाने के लिए नारियल के दूध का कम इस्तेमाल करना चाहिए।
नारियल तेल या नारियल दूध में से किसका इस्तेमाल करें?

नारियल तेल और नारियल दूध दोनों ही आपके बालों का ख्याल रखते हैं। हालांकि, अगर आप इनमें से किसी एक को चुनना चाहते हैं तो आपको अपने बालों की जरूरतों को ध्यान रखना होगा। मसलन-
- अगर आपके बाल रूखे या डैमेज्ड हैं तो ऐसे में आपको नारियल तेल को प्राथमिकता देनी चाहिए। यह बालों को डीप कंडीशन करके मजबूती प्रदान करता है।
- वहीं अगर आपके बाल ऑयली या पतले हैं तो ऐसे में नारियल का दूध बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह हल्का होता है और बालों को कम भारी बनाता है।
- नारियल का तेल और नारियल का दूध दोनों ही स्कैल्प की सेहत को बेहतर बना सकते हैं, लेकिन एक्जिमा या सोरायसिस जैसी स्कैल्प की समस्याओं वाले लोगों के लिए नारियल का दूध अधिक सूदिंग और हाइड्रेटिंग हो सकता है।
- उपयोग के आधार पर अगर देखा जाए तो नारियल के तेल को लगाना आमतौर पर नारियल के दूध की तुलना में अधिक आसान होता है।
- नारियल के तेल की शेल्फ़ लाइफ़ ज़्यादा होती है, इसलिए आप इसे अपने रेग्युलर हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।
