इस तरह करें अपने सिर की मसाज ताकि बाल बढ़ने में मिल सके मदद: Head Massage Benefits
Head Massage Benefits

Head Massage Benefits: सभी महिलाओं को लंबे और घने बाल पसंद होते हैं। बहुत सी महिलाएं बालों को अच्छा दिखाने के लिए बहुत महंगे महंगे ट्रीटमेंट भी करवाना शुरू कर देती है। लेकिन कई बार कुछ घरेलू नुस्खों से ही आप अपने बालों की सेहत को सुधार सकती हैं और आप को कुछ भी पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। कई बार हमें अपने बालों के लिए दादी और नानी की दी सलाह का पालन कर लेना चाहिए। जैसे अगर आप बालों की तेल से मसाज करना शुरू कर देती हैं तो बाल बढ़ने में और शाइनी बनने में काफी मदद मिल सकती है।

Also read: अगर हेयर बोटॉक्स करवाया है तो मेंटेन करने के लिए इन टिप्स का जरूर करें पालन: Hair Botox Maintaing Tips

हेड मसाज करने के लाभ

ब्लड सर्कुलेशन बढना : अगर आपके सिर तक अच्छे से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पा रही थी तो बालों में मसाज करने से आपका ब्लड फ्लो अच्छा होने लगता है जिससे हेयर फॉलिकल मज़बूत बनते हैं।
स्ट्रेस लेवल कम होना : एक अच्छी बालों में मसाज मिलने के बाद हमारी आधी चिंता और परेशानी खत्म हो जाती है और हमारे सिर को काफी ज्यादा चैन मिलने लगता है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है।
हेयर फॉलिकल एक्टिवेट होना: जेंटल मसाज मूवमेंट हमारे हेयर फॉलिकल को स्टिमुलेट करने में मदद करती हैं। इससे बालों का विकास होना शुरू हो जाता है।

बाल बढाने के लिए कैसे करें बालों में मसाज

सबसे पहले आप को एक शांति भरे वातावरण में बैठ जाना है और एक अच्छे से तेल का चुनाव करना है जो आपके सिर को पोषण प्रदान कर सके। आप नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल या फिर जोजोबा ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। तेल को हल्का सा गर्म कर लें और फिर अपने बालों को अलग अलग सेक्शन में बांट लें। इसके बाद आप को एक एक सेक्शन ले कर अपने बालों में तेल लगाना शुरू कर देना है। आप अपनी गर्दन से तेल लगाना शुरू करके सिर की ओर आ सकती हैं। आप को अपनी उंगलियों का ही प्रेशर सिर में लगाना है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...