Beautiful Eyes Remedy: आंखों की खूबसूरती पर ना जाने कितने ही गीत लिखे गए हैं। अक्सर लड़के लड़कियों की खूबसूरत आंखें देखकर ही अपना दिल हार बैठते हैं। आंखें देखने में भले ही छोटी सी हों, लेकिन इनकी मदद से हम पूरी दुनिया को देख सकते हैं। इसलिए, इनका ख्याल रखना बेहद ही जरूरी होता है। आंखें शरीर का बेहद ही नाजुक हिस्सा होती हैं और इसलिए इन्हें अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। यह देखने में आता है कि महिलाएं अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कुछ ऐसे आसान उपाय भी होते हैं, जिनकी मदद से आप नेचुरल तरीके से आंखों की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में-
क्यों छिन जाती है आंखों की खूबसूरती?

यूं तो हर किसी की आंखें प्राकृतिक तौर पर खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन ऐसे कई कारण होते हैं, जिनकी वजह से आंखों से खूबसूरती छिन जाती है। कभी आंखें अंदर की ओर धंस जाती हैं तो कभी आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देते हैं तो कभी आंखों में पीलापन दिखाई देने लगता है। मसलन, पाल्यूशन से लेकर सूरज की हानिकारक यूवी किरणें, कंप्यूटर या टीवी पर घंटों बैठना, अंडर आई एरिया को पर्याप्त नमी ना मिलना और नींद की कमी के चलते आंखों की खूबसूरती कहीं खो जाती है। जिससे पूरा चेहरा डल व बेजान नजर आता है। जहां नींद की कमी के चलते अंडर आई एरिया पर डार्क सर्कल हो जाते हैं, वहीं सूरज की किरणें पिगमेंटेशन का कारण बनती हैं और इससे आंखों के आस-पास के हिस्से डार्क नजर आते हैं। वहीं स्किन को पर्याप्त नमी ना मिलने पर फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर आने लगते हैं। इस तरह कई कारणों के चलते आंखों की खूबसूरती कहीं दूर हो जाती है।
हाइड्रेशन का रखें ध्यान

आंखों के आसपास की स्किन को पर्याप्त नमी ना मिलने के कारण स्किन अधिक डल व बूढ़ी नजर आ सकती है। इसलिए, आंखों को सुंदर बनाने के लिए हाइड्रेशन का पर्याप्त ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप आंखों के आस-पास के हिस्से पर मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। आप दिन भर में कम से कम दो लीटर पानी अवश्य पीएं। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप मॉइश्चराइजर की जगह आई क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
करवाएं फेशियल एक्सरसाइज

आपको आंखों ही नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि चेहरे को सुंदर कैसे बनाएं तो इसके लिए फेशियल एक्सरसाइज करवाना अच्छा विचार हो सकता है। जब आप फेशियल एक्सरसाइज करते हैं तो इससे चेहरे व आंखों के आस-पास के हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन की रंगत निखरती है। इतना ही नहीं, यह धंसी हुई आंखों को बाहर निकालने का तरीका भी है। जिससे आपकी आंखें बेहद खूबसूरत नजर आती है।
आइसक्यूब से करें मसाज

जब आंखों के आसपास के एरिया पर आइसक्यूब से मसाज की जाती है तो इससे ना केवल आंखों के आसपास की सूजन कम होती है, बल्कि स्किन में टाइटनिंग भी आती है। इतना ही नहीं, आइसक्यूब मसाज करने से डार्क सर्कल तथा थकी हुई आंखों की समस्या से भी राहत मिलती है। हालांकि, आइस क्यूब से मसाज करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी इसे सीधे स्किन पर ना लगाएं। बल्कि इसके स्थान पर आप आइसक्यूब को पहले एक पतले साफ कपड़े में लपेट लें और फिर उससे मसाज करें।
आंखों को साफ कैसे करें

आंखों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए उसे साफ करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले शुद्ध गुलाब जल की एक-एक बूंद अपनी आंखों में डालें। अगली सुबह जब आप उठेंगे तो इससे आपकी आंखें एकदम साफ व फ्रेश नजर आएंगी। अगर आप सोच रहते हैं कि आंखों का पीलापन दूर कैसे करें तो एक बार इस उपाय को अपनाकर देखें। आपको यकीनन काफी फायदा होगा।
आंखों की सूजन कैसे दूर करें

आंखों की सूजन को दूर करने के लिए और उसे अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप इस आसान ट्रिक को अपना सकती हैं। इसके लिए आप ना केवल अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान दें, बल्कि एक ठंडी चम्मच की मदद लें। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक चम्मच को फ्रीजर में रख दें। जब वह ठंडी हो जाए तो अपनी आंखों पर इन्हें रखें। इससे ना केवल आपको आराम व ठंडक मिलेगी, बल्कि सूजन भी काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा, आप ठंडे दूध में कॉटन बॉल्स को डिप करके भी आंखों पर लगाया जा सकता है।
डार्क सर्कल्स को ऐसे करें दूर

आंखों के नीचे काले घेरे आपके चेहरे को भद्दा दिखाते हैं। ऐसे में डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आप खीरे में टमाटर के रस को मिक्स करके अप्लाई करें। इसके अलावा, आप आलू को कद्दूकस करके उसे भी अपनी आंखों के नीचे अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाकर हल्की मसाज करें। करीबन 5-7 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर आंखों के नीचे के एरिया के क्लीन करें।
बादाम तेल का करें इस्तेमाल

आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए बादाम तेल का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। जब आप आंखों के नीचे बादाम के तेल से मसाज की जाती है तो इससे ना केवल डार्क सर्कल्स से निजात मिलती है, बल्कि आंखों के नीचे के एरिया का ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है। जिससे आंखों में गजब की चमक आती है।
पके हुए पपीते का करें इस्तेमाल

आंखों को सुंदर बनाने के लिए पपीते का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना जाता है। पका हुआ पपीता आपकी स्किन की खूबसूरती को निखारने में मददगार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले पके हुए पपीते को मैश कर लें और फिर इसमें एक बूंद शहद मिक्स करके अपनी आंखों के नीचे लगाएं। करीबन 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और अंत में चेहरे को क्लीन कर लें।
केसर आएगा काम

केसर को स्किन ब्राइटनिंग के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर आप अपनी आंखों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ऐसे में केसर का इस्तेमाल करना भी अच्छा विचार हो सकता है। इसके लिए आप ठंडे दूध या फिर गुलाब जल में केसर के धागों को भिगोएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर एक कॉटन पैड को इसमें डुबोएं और अपनी आंखों के नीचे रखें। करीबन 4-5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रखें और फिर इसे हटा लें। आप तीन चार बार ऐसा कर सकती हैं।
झपकाएं अपनी पलकें

यह तरीका उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जो अपना अधिकतर समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं। स्क्रीन के सामने बैठने से आंखें ना केवल थकी हुई नजर आती हैं, बल्कि उसकी खूबसूरती भी कहीं छिन जाती है। ऐसे में अपनी आंखों की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हर 20 मिनट या फिर आधे घंटे के गैप में अपनी नजरें स्क्रीन से दूर रखें। इसके लिए आप बीच में कंप्यूटर से दूर हो जाएं या फिर काम करते हुए आप अपनी पलकों को झपकाते रहें। इसके अलावा अगर संभव हो तो बीच-बीच में अपनी आंखों को ठंडे पानी से वॉश भी करते रहें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
आंखों को गोरा कैसे करें?
आंखों के नीचे काले घेरों और डार्कनेस की मुख्य वजह होती है उनकी सही देखभाल ना करना। जब व्यक्ति अपने खानपान का सही तरह से ख्याल नहीं रखता है तो इससे आंखों के नीचे काले घेरे नजर आते हैं। इसलिए, अपनी आंखों को गोरा दिखाने के लिए विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फल व सब्जियों का सेवन करें। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर बादाम व अखरोट जैसे मेवों को अवश्य शामिल करें।जिससे आप स्लिम नजर आती हैं और गर्मी नहीं लगती है।
आंखों का पीलापन कैसे हटाएं?
मेरी आंखें थकी क्यों हैं?
आंखों की सुंदरता के लिए क्या करें?
