प्रेग्नेंसी में खजूर खाना कितना सही और नहीं? जानें: Benefits of Dates In Pregnancy
Benefits Of Dates In Pregnancy

Benefits of Dates In Pregnancy : प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान से जुड़ी जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल अपनाने से आप कई गंभीर समस्याओं का शिकार होने से बच सकते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए मौसम के फल, हरी सब्जियां, दाल, ड्राई फ्रूट्स आदि खाने की सलाह दी जाती है जिसमें खजूर भी शामिल है। खजूर एक मीठा फल व ड्राई फ्रूट्स हैं जिसके अनेक फायदे होते हैं।

अक्सर प्रेगनेंसी में खजूर खाने का मन करता है लेकिन कई महिलाओं को एक सवाल सताता रहता है कि प्रेगनेंसी में खजूर खाना चाहिए या नहीं। दरअसल, खजूर फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट व फल है। जिसका सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के लिए रामबाण साबित होते हैं। यह शरीर में तुरंत ऊर्जा देने के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। आज हम आपकों इस लेख के द्वारा प्रेगनेंसी के दौरान खजूर से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे, तो चलिए जानते हैं।

जानें खजूर के फायदें

Benefits Of Dates In Pregnancy
Benefits Of Dates In Pregnancy

प्रेगनेंसी में खजूर का सेवन करने से एनीमिया का खतरा दूर किया जा सकता है। रोजाना एक मुट्ठी खजूर खाने से शरीर में कैलोरी को बिना बढ़ाएं आवश्यक मात्रा में शुगर की पूर्ति की जा सकती है। खजूर शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करता है जिससे एनीमिया का खतरा खत्म हो जाता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बनाए रखता है और मां और शिशु की इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

खजूर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसलिए प्रेगनेंसी में इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। साथ ही साथ खजूर खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। खजूर से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस रहता है।

प्रेगनेंसी के दौरान अगर महिलाओं को कमजोरी या थकान की समस्या होती है तो खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए। खजूर खाने से तुरंत शरीर को एनर्जी मिलती है। खजूर में पोटेशियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। पोटेशियम की कमी से गर्भावस्था में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इस खतरे को कम करने के लिए खजूर को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें।

खजूर मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है जो बच्चे के दांतों और हड्डियों के निर्माण एवं विकास के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। साथ ही साथ खजूर विटामिन के से भरपूर होता है, जो बच्चे में मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों में सुधार करता है। इसलिए इसका सेवन न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को अपने लिए बल्कि अपने होने वाले बच्चों के लिए भी करना चाहिए।