सुपरफूड है एवोकाडो, जानिए इसे खाने के फायदे
एवोकाडो एक सुपर फ़ूड है जिसे खाने से वजन कंट्रोल में रहता हैI इससे सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा को कई तरह के फायदे होते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे मेंI
Benefits of Avocado: अक्सर आपने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को यह कहते सुना होगा कि वे नाश्ते में एवोकाडो खाना पसंद करते हैंI मलाइका अरोड़ा हो या शिल्पा शेट्टी या फिर सारा अली खान सभी के फिगर और स्किन का राज एवोकाडो ही हैI एवोकाडो से खुद को हेल्दी और फिट रहने में काफी मदद मिलती हैI इसे खाने से एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही काफी देर तक भूख भी नहीं लगती है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैंI दरअसल एवोकाडो एक खास तरह का फल होता है, जिसका सेवन कई तरह से किया जा सकता हैI इसका सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट, सूप या फिर अन्य डिजर्ट में डालकर भी किया जा सकता हैI यह एक सुपर फ़ूड है जिसे खाने से वजन कंट्रोल में रहता हैI इससे सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा को कई तरह के फायदे होते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे मेंI
एवोकाडो है पोषक तत्वों से भरपूर

इस सुपरफूड में विटामिन के, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी 5, पोटेशियम, विटामिन ई, विटामिन बी 6, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी 2, विटामिन बी 3, जिंक, मैंगनीज और फास्फोरस शामिल होते हैंI इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं और खुद को फिट रखने में मदद मिलती हैI
एवोकाडो वजन घटाने में है काफी मददगार

एवोकाडो फल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैI साथ ही इसमें कम कार्ब्स होता है, यही कारण है कि वे वजन घटाने में मददगार हैI इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती हैI
एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कम करता है

आज की व्यस्त जीवनशैली में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से आम होती जा रही हैंI हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, अनियंत्रित ट्राइग्लिसराइड के लेवल आदि के कारण असामयिक मृत्यु तेज हो गई हैI एवोकाडो दिल से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हैI इसके सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ीं बिमारियों का खतरा भी कम हो जाता हैI
एवोकाडो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन के एक आवश्यक पोषक तत्व होता हैI इस विटामिन की दैनिक आवश्यकता का एक चौथाई हिस्सा केवल आधे एवोकाडो के सेवन से प्राप्त किया जा सकता हैI विटामिन डी, कैल्शियम और विटामिन के से भरपूर आहार खाने से स्वस्थ हड्डियां बनी रह सकती हैंI एवोकाडो विटामिन के कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और साथ ही कैल्शियम के उत्सर्जन को कम करता हैI
एवोकाडो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है

एवोकाडो में कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो स्किन की यूवी-प्रेरित सूजन को कम करता हैंI एवोकाडो तेल स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता हैI एवोकाडो में बीटा-कैरोटीन का हाई लेवल स्किन को सूरज के विभिन्न हानिकारक प्रभावों से बचाता हैI रोजाना एवोकाडो के सेवन से चेहरे की त्वचा की रंगत भी निखर जाती हैI
पाचन तंत्र को सुधारता है एवोकाडो

यदि आपका पाचन तंत्र बिल्कुल भी सही नहीं है और सुबह आपका पेट सही से साफ नहीं होता हैI आपको अपने खराब पाचन तंत्र की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो आपको एवोकाडो का सेवन करना शुरू करना चाहिए, क्योंकि एवोकाडो में कई ऐसे पोषक तत्व तथा अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो कि पाचन तंत्र को सुधारते हैंI
कैंसर के जोखिम को कम करता है

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए भी एवोकाडो का सेवन किया जा सकता हैI एक शोध के अनुसार एवोकाडो में एवोकैटिन-बी नामक तत्व पाया जाता हैI यह तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम करता है, जो कैंसर का कारण बन सकती हैं इसलिए इसके सेवन से कैंसर का खतरा कम होता हैI
झुर्रियों को करता है दूर
एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करने में मदद करता हैI एवोकाडो तेल का सेवन त्वचा में कोलेजन को बढ़ावा देता हैI इतना ही नहीं, एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभकारी होता हैI
बालों के लिए भी अच्छा होता है एवोकाडो

आज हर महिला बाल झड़ने की समस्या से परेशान है, इसके लिए वे कई तरह के उपाय करती हैंI ऐसे में बालों के लिए एवोकाडो सबसे ज्यादा लाभदायक माना जाता हैI एवोकाडो फल में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी-1, विटामिन बी-2, विटामिन ई और विटामिन सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैंI ये सभी पोषक तत्व बालों के विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैंI
कब्ज से राहत दिलाने में मददगार
एवोकाडो फल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता हैI इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते मौजूद होते हैं जो मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाता है।
एवोकाडो स्किन को डैमेज होने से बचाता है

एवोकाडो फल में ऐसे कई गुण होते हैं जो त्वचा को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता हैI सूर्य की यूवी किरणों की वजह से त्वचा पर झुर्रियों व उम्र बढ़ने के कई लक्षण दिखाई देने लगते हैंI साथ ही दाग धब्बे नज़र आने लगते हैं, जिसके कारण आप उम्र से पहले ही बूढ़ी नज़र आने लगती हैंI ऐसे में एवोकाडो के सेवन से त्वचा को काफी फायदा मिलता हैI
एवोकाडो फल का सेवन इस तरह से करना अच्छा होता है-

- सुबह के नाश्ते में ब्रेड ऑमलेट के साथ एवोकाडो मिलाकर खानाI
- फ्रूट सलाद में एवोकाडो को भी जरूर शामिल करनाI
- ग्रिल ब्रेड सैंडविच में स्टफिंग के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल करनाI यह सैंडविच खाने में बहुत टेस्टी होता है साथ ही हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता हैI
- कुछ नया ट्राई करने के लिए एवोकाडो की फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैंI
- एवोकाडो आइसक्रीम भी बना सकते हैंI
- नाश्ते के पैन केक में एवोकाडो मिलाकर भी खा सकते हैंI
- अगर आप कुछ लिक्विड पीना चाहते हैं तो एवोकाडो स्मूदी बना कर पी सकते हैंI
- एवोकाडो से आप टेस्टी डिप बना सकते हैं और इसे किसी भी चीज़ के साथ खा सकते हैंI