Avocado Recipe: फैशन की तरह खाने का भी एक ट्रेंड होता है। इसी उसमें आजकल एवोकाडो की बनी चीजें खाने का एक ट्रेंड चल रहा है। इसमें एवोकाडो सैंडविच नंबर वन है। इस समय फिटनेस फ्रीक लोग इसे पूरी दुनिया में खाना पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह है कि यह स्वाद में अच्छा होता है लेकिन एक एवोकाडो में बहुत कम कैलोरी होती है। वहीं यह बहुत जल्दी भी बन जाता है। तो चलिए खाने की दुनिया में इस ट्रेंडिंग रेसिपी का आप भी मजा लें।
Also read : क्यों है एवोकाडो सेलिब्रिटीज़ की पहली पसंद, जानें इसे खाने के फायदे: Benefits of Avocado
Avocado Recipe: क्लासिक ग्लूकोमोल

यह एक डिप है जिसे नाचोज के साथ खाया जाता है। आप एक एवाकोडो लें। उसका छिलका निकालकर पेसट निकाल लें। इसमें टमाटर, प्याज, नमक हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू डाल लें। तैयार है आपका क्लासिक ग्लूकामोल। यह टैकोज की टॉपिंग के तौर पर परफैक्ट लगता है। अगर आप इसका सैंडविच बनाना चाहता है तो इस पेस्ट में चिली फ्लैक्स, काली मिर्च और उबले हुए अंडों को भी शामिल कर सकते हैं।
स्मूदी

अगर आप समूदी को पसंद करते हैं तो एवोकाडो स्मूदी आपको बेस्ट लगेगी। इसके लिए आप एक पका हुआ एवोकाडो लें। उसका पल्प निकाल लें। इसे केले, पालक और बादाम दूध के साथ मिलाएं। इसमें आप थोड़ा शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोषण से भरपूर यह स्मूदी सुबह के लिए परफैकट है। यह उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो कि वेट लॉस करना चाहते हैं। इसका क्रीमी टेक्सचर स्मूदी को और भी स्वादिस्ट बनाता है।
एवोकाडो सलाद

अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं तो एवाकोडो को आप अपने सर्दियों के हरे-भरे सलाद में शामिल कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें जो चाहें सलाद की चीजें डाल सकते हैं। बस इसमें चैरी टोमेटो और खीरा डालना न भूलिएगा। इसके साथ आप बारीक स्लाइस करके एवोकाडो को भी शामिल करें। इसमें थोड़ा सा विनेगर डाल दें। इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है।
