Homemade Hair Spa: हर लड़की और महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने, मजबूत और चमकदार हों। लेकिन प्रदूषण और गंदगी की वजह से बाल डल और डैमेज हो जाते हैं, जिसके लिए बार-बार पार्लर जाकर हेयर स्पा ट्रीटमेंट लेने की जरूरत पड़ती है। पार्लर में हेयर स्पा लेना खर्चीला तो होता ही है साथ ही इसके केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान पहुंचाकर रूखा बना देते हैं। इस समस्या से बचने के लिए घर पर स्पा ट्रीटमेंट करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आज हम आपको घर पर हेयर स्पा के लिए एवोकाडो और शहद ट्रीटमेंट के बारे में बता रहे हैं, जिसके नियमित इस्तेमाल से चमकदार, मुलायम और स्मूथ बाल पाए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में।
क्या होता है हेयर स्पा

हेयर स्पा बालों को हेल्दी और स्मूथ बनाने का एक ट्रीटमेंट है। यह सूदिंग और रिलैक्सिंग हेयर केयर ट्रीटमेंट है। हेयर स्पा बालों के टेक्सचर को बेहतर कर उन्हें सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनाता है।
हेयर स्पा के फायदे

– हेयर स्पा बालों की डीप कंडीशनिंग करता है। इससे ड्राई बालों की समस्या भी कम होती है।
– गंदे स्कैल्प के कारण इंफेक्शन होता है और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। हेयर स्पा स्कैल्प को साफ करता है और वहां मौजूद तेल और गंदगी को रिमूव करता है।
– केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, हीट टूल्स का उपयोग और हानिकारक यूवी किरणों से बाल डैमेज हो जाते हैं। इस तरह खराब हुए बालों को रिपेयर करने में हेयर स्पा मदद करता है।
– फ्रीजी बालों की परेशानी को भी कम करता है नियमित हेयर स्पा कराने से बाल अधिक मजबूत हो जाते हैं।
यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स
ब्यूटीफुल और शाइनी बालों के लिए एवोकाडो हेयर मास्क

एवोकाडो एक मैक्सिकन फ्रूट है, जिसे डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायक माना जाता है। अपनी कई खूबियों के कारण एवोकाडो पूरी दुनिया में लोकप्रिय फल बन चुका है। इसमें कई पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं, जो स्किन के साथ-साथ बालों से जुड़ी कई समस्याओं को भी कंट्रोल करते हैं। एवोकाडो में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और विटामिन ई के अलावा अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। एवोकाडो में सोडियम, शुगर और कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता इसलिए ये शुगर पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
एवोकाडो मास्क बनाने की सामग्री
– 1 एवोकाडो
– 1 चम्मच नारियल तेल
– 1 चम्मच शहद
– 1 चम्मच एलोवेरा जेल
– 1/2 नींबू
एवोकाडो हेयर मास्क बनाने की विधि
बालों की अच्छी ग्रोथ और इन्हें मजबूत बनाने के लिए एवोकाडो का मास्क बहुत उपयोगी है। एवोकाडो हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को छीलकर इसके छोटे-छोटे टुकड़ें कर लें। एक चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर इसे मिक्सी में अच्छे से पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में आधा नींबू निचोड़कर इसमें अब एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल को मिलाकर मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को किसी अच्छे नेचुरल शैम्पू से वॉश करें। एवोकाडो हेयर मास्क का इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर आपको अपने बालों में अंतर साफ नजर आने लगेगा।
हेयर स्पा करने का सही तरीका

– हेयर स्पा एक डिस्ट्रेस विधि है। इसलिए सबसे पहले आपको घर और ऑफिस की सारी चिंताओं से मुक्त होकर कुछ देर शांत और खुश होकर बैठना होगा।
– अब आपने एवोकाडो का जो हेयर मास्क बनाया है, उससे हल्के हाथों से सिर की मसाज करें।
– एवोकाडो हेयर मास्क को स्कैल्प, बालों की जड़ और टिप पर अच्छी तरह से लगाएं।
– फिंगरटिप को सर्कुलर मोशन में घुमाएं और हल्के प्रेशर के साथ करीब 15 से 20 मिनट तक मसाज करें।
– मसाज करने के बाद करीब आधा घंटा आराम करें।
बालों के लिए फायदेमंद है एवोकाडो

– एवोकाडो में काफी अधिक मात्रा में अमीनो एसिड्स होते हें, जो बालों को एक सेफ्टी कवर प्रदान करता है, जो नमी को बाहर निकलने से रोकता है।
– एवोकाडो बालों की तेज ग्रोथ में मदद करता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी6, डी और ई व कॉपर, आयरन स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
– एवोकाडो बालों का झड़ना भी कम करता है। यह बालों में मौजूद फ्री रैडिकल्स को निकालने में मदद करता है। एवोकाडो बंद हेयर फॉलिकल्स को खोल देते हैं, जिससे नए बालों की ग्रोइंग फास्ट हो जाती है।
