हमारे देश में एनीमिया से ग्रस्त महिलाओं की संख्या अन्य देशों की तुलना में अधिक है। आंकड़ो के मुताबिक देश में 80 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित होती हैं। जिससे एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की प्रसव के दौरान मरने के आंशका काफी बढ़ जाती है। वहीं किशोरावस्था व रजोनिवृत्ति के समय भी एनीमिया की समस्या अधिक होती है। डॉ. एम उदय कुमार मैया के अनुसार एनीमिया एक ऐसी गंभीर समस्या है,जिसके कारण महिलाओ को कई अन्य गंभीर बीमारियां होने खतरा काफी बढ़ जाता है लेकिन समय पर यदि एनीमिया के बारे में जानकारी हो जाए और उससे बचाव के उपाय अपना लिए जाएं तो एनीमिया आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
एनीमिया के लक्षण व कारण
- एनीमिया वाले लोगों के चेहरे पर पीलापन नजर आता है और उन्हें चक्कर आते रहते हैं। ऐसे लोगों में बर्फ, मिट्टी या धूल खाने की इच्छा होती है।
- इस विकार के कुछ अन्य लक्षणों में थकान, कब्ज और एकाग्रता की कमी शामिल हैं। अगर समय पर इलाज न किया जाये, तो यह जीभ की सूजन और दर्द का कारण भी बन सकता है।
- गंभीर एनीमिया वाले लोग बेहोश हो सकते हैं, इनके नाखून कमजोर हो जाते हैं, सांस लेने में तकलीफ होती है और सीने में दर्द रह सकता है।
- चेहरे व पैरो में सूजन देखने को मिलती है।
- कुछ कारक एनीमिया के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। जैसे ऐसा भोजन जिसमें लौह तत्व, विटामिन बी12 और फोलेट कम हों ।
- आंतों के कुछ विकार मासिक धर्म, गर्भावस्था, कैंसर जैसी कुछ पुरानी स्थितियां परिवार में पहले किसी को यह समस्या रही हो। शराब का अधिक सेवन और जहरीले रसायनों के संपर्क में रहने से भी एनीमिया का जोखिम बढ़ जाता है।
एनीमिया से बचाव
- परहेज करने व आहार संबंधी बातों पर ध्यान देकर एनीमिया को रोकना संभव है। आयरन से भरपूर भोजन जैसे हरी और पत्तेदार सब्जियां, लाल मांस, मसूर की दाल, सेम,और लौह युक्त अनाज एवं ब्रेड खाएं।
- खाने में विटामिन C युक्त खाद्य और पेय पदार्थ शामिल करें क्योंकि ये बॉडी को आयरन को अवशोषित करने में मदद करेंगे ।
- भोजन के साथ चाय या कॉफी पीने से बचें क्योंकि इससे लोहे का अवशोषण प्रभावित होता है। अपने आहार में विटामिन बी12 और फोलिक एसिड के पर्याप्त स्रोत शामिल करें।
ये भी पढ़ें-
गर्भवती महिलाएं हरी पत्तेदार, पीली सब्जियां व पीले फल दिन में 3 से 4 बार लें
Anemia की अनदेखी जन्म देती है कई गंभीर बीमारियों को
गर्भवती महिलाएं हरी पत्तेदार, पीली सब्जियां व पीले फल दिन में 3 से 4 बार लें
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
