हमारे देश की महिलाओं में एनीमिया होने की मुख्य वजह महिलाओं की खुद के प्रति लापरवाही होती है। वो परिवार में सभी के खाने-पीने का पूरा ध्यान रखते-रखते अपने खाने-पीने का ध्यान रखना भूल जाती हैं। जिससे वे बहुत सारे पोषक तत्वों से वंचित रह जाती हैं।
जानें एनीमिया के बारे में
डॉ. एम उदय कुमार मैया के अनुसार ब्लड में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण एनीमिया होता है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को एकत्रित करने के लिए जिम्मेदार होता है और यह रक्त कोशिकाओं का एक अभिन्न हिस्सा है। पर्याप्त रेड ब्लड सेल्स की अनुपस्थिति में, या जब हीमोग्लोबिन असामान्य या कम होता है, तब इन कोशिकाओं को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। पुरुषों में 13.5 ग्राम/100 मिलीलीटर से कम और महिलाओं में 12 ग्राम/100 मिलीलीटर से कम हीमोग्लोबिन एनीमिया का संकेत होे सकता है।
एनीमिया के प्रकार और उनके कारण
1. आयरन की कमी से एनीमिया
शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया होना सबसे आम बात है। हीमोग्लोबिन के उत्पादन के लिए आयरन की आवश्यकता होती है। प्रेग्नेंट महिलाओं में आयरन की कमी से अक्सर एनीमिया हो जाता है और मासिक धर्म के समय अधिक रक्तस्राव, अल्सर, कैंसर आदि के कारण रक्त की हानि होने पर भी यह हो सकता है। यह भ्रूण की मौत, असामान्यताओं, समय से पहले शिशु का जन्म और कम वजन वाले शिशु की संभावना को बढ़ा देता है।
2. विटामिन की कमी से एनीमिया
फोलेट और विटामिन बी12 की कमी से स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में कमी आ सकती है, जिससे एनीमिया हो जाता है। लौह की कमी वाला एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें यदि व्यक्ति विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा लेने के बाद इसे ठीक से प्रोसेस नहीं कर पाता है।
3. पुरानी बीमारी से उपजा एनीमिया
HIV या एड्स और क्रोह्न की बीमारी लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में बाधा डाल सकती है।
4. एप्लेस्टिक एनीमिया
यह एक जानलेवा स्थिति है, जो संक्रमण, दवाओं, ऑटोइम्यून विकार और यहां तक कि जहरीले रसायनों आदि से पैदा हो सकती है।
5. हेमोलिटिक एनीमिया
इस स्थिति में लाल रक्त कोशिकाओं जितनी तेजी से नष्ट होती है, उतनी तेजी से बोन मैरो में उनका उत्पादन नहीं हो पाता है।
6. सिकिल सेल एनीमिया
विरासत में मिलने वाला एक विकार, जो दोषपूर्ण हीमोग्लोबिन का परिणाम है। इसके कारण लाल रक्त कोशिकाओं का आकार एक सिकिल जैसा हो जाता है। आरबीसी की कमी के चलते ऐसी कोशिकाएं तेजी से मरने लगती हैं।
डाॅ मैया के अनुसार एनीमिया कोई बीमारी नहीं हैं बल्कि एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसके चलते व्यक्ति बहुत-सी गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो सकता है। इसलिए महिलाएं हो या पुरूष किसी को भी एनीमिया को हल्के में नहीं लेना चाहिए और जैसे उन्हें एनीमिया से पीड़ित होने का पता चले तो तुंरत डाॅक्टर के पास जाकर उनकी द्वारा बताये उपायों को अपना लेना चाहिए ।
ये भी पढ़ें
गर्भावस्था में पैरों की सूजन कम करने के 8 आसान उपाय
डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को लेकर घबराएं नहीं
गर्भावस्था में थकान होना स्वाभाविक है
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
