Anemia in Children
Anemia in Children

Summary: बच्चों में एनीमिया होने का कारण

कमजोरी, चिड़चिड़ापन और थकान बच्चों में एनीमिया के संकेत हो सकते हैं, जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज।

Anemia in Children: क्या आपका बच्चा खेलने की उम्र में कमजोर, थका हुआ और उदास रहता है, क्या उसका रंग दिन प्रतिदिन पीला पड़ता जा रहा है। अगर हां तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह केवल आम कमजोरी नहीं, बल्कि बच्चों में खून की कमी के लक्षण है। खून की कमी, अर्थात एनीमिया। बच्चों में एनीमिया एक गंभीर समस्या है, लेकिन इसका इलाज उपलब्ध है। आइए इस लेख में जानते हैं, बच्चों में कौन से लक्षण नजर आने पर एनीमिया का खतरा हो सकता है।

एनीमिया क्या है:

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम हो तो इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। हीमोग्लोबिन RBC (लाल रक्त कोशिकाओं) में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो ऑक्सीजन को बांधने का कार्य करता है। हीमोग्लोबिन ही शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण इंसान कमजोरी तथा थका हुआ महसूस करता है।

बच्चों में एनीमिया के मुख्य कारण:

बच्चों में एनीमिया के मुख्य कारणों में से एक है आयरन की कमी। आयरन की कमी होने पर शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पता जिस कारण शरीर में इसकी कमी हो जाती है।

शरीर में नए RBC को बनने के लिए फोलिक एसिड और विटामिन b12 जैसे तत्वों की जरूरत होती है। शरीर में इनकी कमी से नए RBC नहीं बन पाते और यह एनीमिया का कारण होता है।

Anemia in children
Anemia in children

अगर बच्चे को किसी प्रकार की चोट सर्जरी या पेट में बार-बार कीड़े हो तब भी बच्चा एनीमिया से पीड़ित हो सकता है।

बच्चों में एनीमिया होने के कई बार जेनेटिक कारण भी हो सकते हैं जैसे सिकलसेल एनीमिया या थैलेसीमिया।

बच्चों में एनीमिया के लक्षण:

अगर आपका बच्चा हमेशा थका-थका रहता है, हर वक्त चिड़चिड़ा बना रहता है, कमजोर और सुस्त नजर आता है, उसके त्वचा और होंठो का रंग पीला पड़ रहा है, उसके उम्र के अनुसार उसका विकास कम या धीमा हो रहा है, उसकी खाने की इच्छा कम हो रही हो, अगर आपके बच्चे में यह लक्षण दिखे तो बच्चा एनीमिया से पीड़ित है।

कब मिले डॉक्टर से:

अगर बच्चा खेलकूद में रुचि लेना बंद कर दे, उसे बार-बार चक्कर या बेहोशी आए या फिर उसे सांस लेने में कठिनाई हो तो बिना देरी के डॉक्टर से मिले।

बच्चों में एनीमिया की स्थिति से बचाव के लिए उनके आहार में शामिल करें इन पोषक तत्वों को,

आयरन: बच्चों के शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए उनके खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, खजूर, साबुत अनाज, किशमिश, सूखे मेवे, चना, अंकुरित दाले, जैसे आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

विटामिन सी: विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए जरूरी तत्व है। बच्चों में इसकी पूर्ति के लिए उनके खाने में शामिल करें आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अमरुद। यह खाद्य पदार्थ विटामिन सी से भरपूर होते हैं।

सुझाव:

बच्चों में थकान या कमजोरी की शिकायत करने पर उसे नजरअंदाज ना करें इसकी गंभीरता को समझें और बच्चे के बर्ताव और दिनचर्या का निरीक्षण करें।

बच्चों को संतुलित आहार, आउटडोर गेम्स और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए प्रेरित करें।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...