धूप से हो पर्दा
अधिक समय तक धूप में रहने से बालों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। तो बेहतर होगा जब अगली बार बाहर धूप में जाएं, तो बालों को स्कार्फ या टोपी से कवर कर लें।
वॉटर स्पोर्ट्स को कहें न
अगर आप स्वीमिंग की शौक़ीन हैं तो जरा संभलकर,क्योंकि पानी में मिला क्लोरीन आपके हेयर फॉल का कारण बन सकता है। नमक के पानी में जमा खनिज और सूरज की UV किरणों के संपर्क में आने से बाल डिहाइड्रेट होकर बेजान होने लगते हैं। स्विमिंग कैप का इस्तेमाल कर काफी हद तक बालों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
ऑयल मसाज भी जरूरी
बालों को सही पोषण देने के लिए आवश्यक है कि आप नियमित रूप से ऑयल मसाज करें। हल्के हाथों से की गई ऑयल मसाज स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देती है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती है। इसके अलावा डैंड्रफ से छुटकारा पाने और बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए भी ऑयल मसाज फायदेमंद होती है।
ओवर स्टाइलिंग से बचें
ब्लो ड्रायर,फ्लैट आयरन का प्रयोग करना, बालों में ब्लीचिंग और कलर करने से भी बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा बालों को जरुरत से ज्यादा ब्रश करने से भी स्कैल्प प्रभावित होती है। इसीलिए ज्यादा स्टाइल ट्राइ करना आपके बालों की क्वालिटी को खराब कर सकता है।
ये भी पढ़ें –
हेयर स्पा से अपने बालों को बनाए स्मूद, शाइनी और सिल्की
बालों का झड़ना रोकने के लिए 10 आसान उपाय
बालों को लेकर न करें ऐसी गलतियां……
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
