दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से भी ब्रेकअप कर  लिया है। शरद के अनुसार उनके और पूजा के बीच की दूरियां मिटने लायक नहीं थी इसलिए दोनों ने अपने अपने रस्ते अलग कर लिए हैं। लेकिन शरद के इस बयां के बाद पूजा बिष्ट ने अपना पक्ष भी रखा है। पूजा के अनुसार शरद पिछले 6 महीने से किसी और में इंटरेस्टेड हैं। इस लड़की के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया की पहले शरद ने उन्हें ये बताया की वो उससे काम के सिलसिले में मिलते हैं लेकिन बाद में पता चला की इनकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और इसके साथ-साथ शरद के एस्ट्रोलॉजर ने भी उन्हें पूजा से दूरियां बढ़ने की सलाह दी थी।  शरद ने अपनी तरफ से पूजा को ब्रेकअप का यही कारण बताया था की उनके एस्ट्रोलॉजर को लगता है की पूजा और उनका साथ ठीक नहीं है। 
 



 
याद दिला दें दिव्यांका से भी शरद ने उस वक़्त ब्रेकअप किया था जब दिव्यांका शादी के लिए पूरी तरह से तैयार थी और अब पूजा और शरद के बारे में भी ये खबरें थी की वो लोग इस साल के अंत या अगले साल तक शादी कर लेंगे और तभी ये ब्रेकअप हो गया। पूजा के मुताबिक शरद कमिटमेंट फोबिक हैं। शरद में पहल खुद पूजा की मम्मी से ये कहा की वो पूजा से शादी करेंगे और बाद में रिलेशनशिप तोड़ने के बहाने ढूंढने लगे।
 



जब शरद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ये तो माना की उनके एस्ट्रोलॉजर ने उनकी और पूजा के रिलेशनशिप को ठीक नहीं बताया है लेकिन पूजा को चीट करने वाली बात उन्होंने नहीं माना। 
 
वैसे हमें लगता है की शरद को अगर एस्ट्रोलोग्य पर इतना भरोसा है तो उन्हें दिल लगाने के पहले कुंडली ही मिला लेना चाहिए।