बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के सितारे हमेशा ही अपनी लाइफ स्टाइल और अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री यहां रिश्ते काफी जल्दी बनते हैं और उतने ही जल्दी टूट जाते हैं। हालांकि कई रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो सालों साल तक बने रहते हैं। साथ ही फैंस का भी बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी सितारों की लव लाइफ के ऊपर हमेशा ही नजर बनी रहती है। सेलिब्रिटीज के फैंस न केवल उनके प्रोजेक्ट्स पर नजर रखते है बल्कि उनके जीवन के उतार चढ़ाव के बारे में भी उन्हें सब पता होता है।
गौरतलब है कि सभी की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते रहते है। लेकिन सबकी जिंदगी आगे बढ़ती रहती है। एक ओर जहां किसी से रिश्ता टूटता है तो दूसरी ओर कोई न कोई फिर जिंदगी में आ ही जाता है। वही आज हम आपके साथ एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने एक दूसरे के साथ कई साल बिताए लेकिन एक पल में दोनों का रिश्ता टूट गया। हम बात कर रहे है छोटे परदे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की।
सालों से थे साथ

गौरतलब है कि दिव्यांका और शरद दोनों ही टीवी के लोकप्रिय सितारों में से एक है। दोनों का रिलेशन तकरीबन 8 साल तक चला। दोनों ने एक दूसरे का हाथ करीब 8 साल तक थामा था लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। सोचने वाली बात तो यह है कि क्या वजह थी कि 8 साल पुराना रिश्ता एक झटके में टूट गया। आपको बता दें कि रिलेशन के शुरुआत से ही दोनों ने सबके सामने अपना रिश्ता उजागर किया था। वही जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो यह खबर भी उन्होंने किसी से नहीं छुपाई। दोनों ही स्टार्स में खुल कर अपनी बात सबके सामने रखी।
दोस्ती से हुई शुरुआत

कहते हैं कि सच्चे प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है। वही दिव्यांका और शरद की बात की जाए तो दोनों के रिश्ते की शुरुआत भी दोस्ती से ही हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे से मिले और धीरे-धीरे दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। आपको बता दें कि जी टीवी के फेमस शॉप बनू मैं तेरी दुल्हन में दोनों साथ नजर आए थे। पर्दे पर एक दूसरे का साथ निभाते निभाते दोनों असल जिंदगी में भी करीब आ गए थे। दोनों के अलावा उनके फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद आने लगी और धीरे-धीरे वह टीवी के फेमस कपल बन गए। इस तरह से ही दोनों ने 8 साल तक का सफर हंसते-हंसते तय कर लिया था।
एक झटके में टूटा रिश्ता

गौरतलब है कि अगर आप किसी रिश्ते में अपना पूरा समय देते हैं तो आप उस इंसान का हाथ जिंदगी भर के लिए थामना चाहते हैं। वही शरद और दिव्यांका के रिलेशन की बात की जाए तो जब बारी अगले पड़ाव की आई तो शरद ने अपने पैर पीछे कर लिए। रिपोर्ट की मानें तो इतने लंबे समय के बाद रिलेशनशिप में रहने के बाद अभिनेत्री चाहती थी कि वह शरद से शादी कर ले। लेकिन शरद ने अभी तक यह तय नहीं किया था कि वह अपने इस रिश्ते को शादी तक पहुंच जाएंगे या नहीं। बस शरद की यही बात दोनों के रिश्ते में खटास बन गई और देखते ही देखते दोनों के बीच फैसला हो गया कि अब वह साथ नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका नहीं बताया था कि शरद से ब्रेकअप के बाद उनके लिए शूटिंग पर जाना काफी मुश्किल हो गया था।

शुरू की नई जिंदगी
दोनों के ब्रेकअप के बाद दोनों ने ही अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया। एक और शरद मल्होत्रा ने 20 अप्रैल 2019 को रिप्सी भाटिया को अपना जीवनसाथी बनाया। वहीं दूसरी ओर दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया से 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई। जिसके बाद अब दोनों ही अपनी जिंदगी में काफी खुश है। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के बाद दोनों ने अपने करियर में भी फोकस किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहीते कलाकारों में से एक है। वहीं अगर बात फैन फॉलोइंग की की जाए तो दोनों की फैन फॉलोइंग भी काफी दमदार है।
यह भी पढ़े।
Celebrity Lifestyle – सैफ और करीना की लव स्टोरी है इंटरेस्टिंग, हाथ मांगने पहुंचे थे सीधे घर
बॉलीवुड संबधित हमारे लेख आपको कैसे लगे ? आप हमें अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com
