बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक है सैफीना (सैफ अली खान और करीना कपूर) आज इस कपल को हर कोई जनता है। एक तरफ है नवाब खानदान का एकलौता वारिस तो वहीं दूसरी जगह है बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की लाड़ली। दोनों की जोड़ी जितनी कमाल की है उससे ज्यादा इंटरेस्टिंग है दोनों की लव स्टोरी। आपको बता दें कि, सैफ अली खान की पहले ही शादी हो चुकी थी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से लेकिन उनका तलाक हो गया था जिसके बाद नवाब का दिल बेबो पर आ अटका।
जिसके बाद दोनों आज न केवल एक सक्सेसफुल कपल है बल्कि एक आइकोनिक जोड़ी भी है। दोनों की प्रेम कहानी तो जग जाहिर है और दोनों को आज “सैफीना” के नाम से जाना जाता है। वहीं आज हम आपको सैफ अली खान और करीना कपूर की लव स्टोरी के बारे में तमाम बातें बताने वाले है। कैसे दोनों एक दूसरे से मिले कैसे शादी हुई और कैसे ये आज एक आइकोनिक कपल के रूप में हमारे सामने उभरे है। तो चलिए जानते है इनकी लव स्टोरी:
शूटिंग के दौरान हुआ प्यार
View this post on Instagram
साल 2008 में बॉलीवुड फिल्म ‘टशन’ के शूटिंग के दौरान करीना कपूर को अपने सपनो का राजा मिला और इस दौरान ही सैफ अली खान और करीना कपूर दोनों एक दुसरे के करीब आये। बताया जाता है की, शूटिंग के बाद सैफ करीना के लिए प्राइवेट पार्टी रखा करते थे, ताकि वह करीना के साथ वक़्त बिता सके। वहीं एक बार सैफ ने करीना के मां से कहा था कि ‘वह अब मेरी है। मुझे उसके साथ पूरी ज़िन्दगी रहना है। हम दोनों को साथ रहना है।’
करीना के नाम का टैटू
View this post on Instagram
वही दोनों के रिश्ते की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और महज 1 साल के बाद यानी 2009 में सैफ ने करीना के नाम का टैटू करवा लिया था। आपको बता दें कि, सैफ ने अपने हाथ पर करीना का नाम हिंदी में इंक करवाया हुआ है। साथ ही एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने कहा कि ‘एक दिन हम दोनों गाडी से कहीं जा रहे थे। दोपहर का समय था और हम डेविड बेकहम के बारे में बात कर रहे थे। तभी मैंने अपने शॉल्डर पर कुछ डिज़ाइन बनाने का सोचा तो करीना ने कहा की कोई और डिज़ाइन क्यों?, ‘हम हाथ पर ‘K’ बनवाते हैं।’ तभी सैफ ने करीना का नाम हिंदी में अपने हाथ में टैटू बनवाया था।
शादी का अटूट बंधन
View this post on Instagram
बॉलीवुड के दोनों सुपर स्टार्स ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया और फिर 16 अक्टूबर, 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। हर सेलिब्रिटीज की तरह सैफीना की शादी भी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। सैफीना कि शादी में सिर्फ परिवार वाले और कुछ कुछ ख़ास दोस्त शामिल हुए थे। संगीत और मेहँदी की रश्में करीना के बांद्रा वाले घर पर हुए थे। गौरतलब है कि, नवाबों के एकलौते वारिस की शादी है तो सिंपल कैसे हो जाएगी? वहीं दोनों की शादी एक शाही शादी थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैफ और करीना की शादी और रिसेप्शन मुंबई की ताज महल पैलेस होटल में हुई थीं। उसके बाद उन्होंने दिल्ली में रेसपेशन रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने पहले निकाह किया था लेकिन शादी के दिन कुछ रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी में सात फेरा या किसी भी किसम का शादी के रश्में निभाए नहीं गए थे। करीना ने शादी के बाद अपना नाम करीना कपूर खान रखा है।
तैमूर का जन्म
View this post on Instagram
सैफीना की शादी के चार साल बाद इनके घर में एक नन्हा सेहजदा आया। साल 2016 के 20 दिसंबर को सैफीना के पहले बच्चा का जन्म हुआ। उसका नाम तैमूर अली खान रखा गया। तैमूर के पैदा होते ही कई सारे तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होने लगी थी और लोगों ने तैमूर का नाम और उसकी क्यूटनेस को बहुत प्यार दिया। साथ ही सैफ और करीना भी तैमूर को लेकर बहुत खुश है।
तैमूर के बारे में करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘जब आप मां बनती हो तब आप पार बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती है। आपको ऐसा लगता है जैसे आपका दिल आपके अंदर नहीं बाहर धड़क रहा हो, और यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। मैं और सैफ हेमशा से यही चाहते थे। हम हमेशा इस बारे में बात किया करते थे। हम दोनों खुद को तैमूर में देखते है और यह सबसे अद्भुत चीज़ है।’ वहीं इसी साल सैफीना के घर दूसरे नन्हे मेहमान की भी एंट्री हुई है हालांकि अभी तक सोशल मीडिया में न तो उसकी कोई फोटो आई है और न ही नाम का पता चला है।
OTT: साइंस फिक्शन वेब सीरीज है पसंद तो देखें ये टॉप 5 बेहतरीन सीरीज
