कंसीव करने के बाद भूलकर भी न करें ये काम बच्चे को हो न जाए नुक्सान
अगर आप थोड़ी भी लापरवाही करते है तो इससे आपका गर्भपात हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपको क्या खाना और क्या करना चाहिए इसकी सलाह सब ही देते है लेकिन आपको क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में लोग कम ही बताते है। तो चलिए हम आपको बताते है कि कंसीव करने के बाद आपको क्या करने से बचना चाहिए जिससे बच्चें को किसी प्रकार का नुक्सान न हो।
Avoid These Things During Pregnancy: मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद सपना होता है। माँ बनने के लिए महिला हर तरह की पीड़ा को हंसकर सह जाती है। वहीं पेट में पल रहे बच्चे की देखभाल के लिए हर तरह के प्रयास करती है जिससे बच्चे को बिल्कुल भी नुक्सान न हों। अगर आप भी माँ बनने जा रही है अपने कंसीव कर लिया है तो आपको शुरूआती दिनों में कुछ खास तरीके की देखभाल करनी जरुरी है। अगर आप थोड़ी भी लापरवाही करते है तो इससे आपका गर्भपात हो सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपको क्या खाना और क्या करना चाहिए इसकी सलाह सब ही देते है लेकिन आपको क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में लोग कम ही बताते है। तो चलिए हम आपको बताते है कि कंसीव करने के बाद आपको क्या करने से बचना चाहिए जिससे बच्चें को किसी प्रकार का नुक्सान न हो।
Also read: प्रेग्नेंसी में सीलिएक डिजीज से रहें सावधान, ऐसे करें बचाव
शराब का सेवन

अगर शराब का सेवन करती है और आप अभी अभी प्रेग्नेंट हुई है तो आपको शराब का बिल्कुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेगनेंसी में माँ जो भी खाती पीती है उसका सीधा असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ता है। वहीं अगर आप प्रेगनेंसी के दौरान शराब का सेवन करते है तो इससे बच्चे का विकास प्रभावित होता है। बच्चे को फेटल अल्कोहल सिंड्रोम हो सकता है जिससे बच्चा का जन्म से ही कम वजन होगा, उसमें लर्निंग डिसेबिलिटी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप प्रेग्नेंट है तो शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें।
एलोविरा का जूस

प्रेगनेंसी में भूलकर भी एलोविरा के जूस का सेवन न करें। यूँ तो प्रेगनेंसी में जूस माँ और बच्चे के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन एलोविरा का जूस प्रेगनेंसी में काफी ज्यादा नुकसानदायक है। एलोविरा का जूस पीने से पेल्विक में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है।
कैफीन के सेवन से बचें
यूँ तो कैफीन का बहुत ज्यादा सेवन हर इंसान को नुक्सान पहुंचाता है लेकिन प्रेगनेंसी में अगर आप कैफीन का सेवन करते है तो पेट में पल रहें बच्चे को नुक्सान हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी के समय में चाय और कॉफ़ी का सेवन बहुत कम करना चाहिए।
ज्यादा नमक और चीनी से करें परहेज
प्रेगनेंसी में ज्यादा नमक और चीनी का सेवन आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपकी बॉडी में हार्मोन तेजी से बदलाव में होते है इस दौरान ज्यादा नमक खाने से आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है तो वहीं ज्यादा चीनी के सेवन से आपको डायबिटीज की भी समस्या हो सकती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान बहुत ज्यादा नमक और बहुत ज्यादा चीनी के सेवन से बचना चाहिए।
अनपसचुरेटेड डेरी प्रोडक्ट का सेवन न करें।
बच्चों के लिए कैल्शियम बहुत जरुरी है इसलिए उनकों दूध पीने की सलाह दी जाती है लेकिन माँ बनने वाली महिलाओं को हमेशा ही कच्चे दूध का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कच्चे दूध में लिस्टेरिया नामक बैक्टीरिया होता है जो गर्भपात का कारण बन सकता है।
पपीता और अनानास का सेवन न करें

जब भी आपको पता चल जाएँ कि आप कंसीव कर चूंके है तो आपको उसी दिन से पपीता और अनानास का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। पपीता और अनानास दोनों ही गर्म तासीर के होते है और उनमें ऐसे गुण पायें जाते है जो गर्भपात करने का काम करते है।
