प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में न करें ये गलतियां, सकता है मां और बच्चे को नुकसान: Mistakes to Avoid in First Trimester
अगर आप भी प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही से गुजर रही है, तो आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
Mistakes to Avoid in First Trimester: प्रेग्नेंसी या गर्भवास्था हर महिला के लिए बेहद खूबसूरत समय होता है। जब भी कोई महिला कंसीव करती है, तो उसके लिए ये पल सबसे अच्छा होता है। गर्भवास्था के दौरान हर महिला अपने आने वाले बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा उत्सुक रहती है। लेकिन इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव आते है, जिसकी वजह से तनाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। हर महिला के लिए प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही काफी ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में महिलाओं को प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। अकसर लोगों को कहते हुए सुना होंगा की गर्भवास्था के दौरान किसी भी तरह का भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। इसके अलावा तनाव और स्ट्रेस भी नही लेना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले है, जो प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में करने से बचना चाहिए, तो चलिए जानते है।
Also read: डिलीवरी के बाद पहले 40 दिनों में क्या करें और क्या न करें: Post Delivery Care
हैवी एक्सरसाइज करने से बचें

प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में हैवी एक्सरसाइज नही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली तिमाही में हैवा एक्सरसाइज करने से परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। इससे गर्भपात होने का भी खतरा बढ़ सकता है। इसलिए गर्भवास्था की पहली तिमाही में हल्की एक्सरसाइज ही करें। इससे आपको किसी भी प्रकार की परेशानी भी नही होंगी और आप स्वस्थ भी रहेंगी।
तनाव या चिंता में न रहें
डॉक्टर कहते है प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मां को तनाव या स्ट्रेस से दूर रहना चाहिए। इस दौरान तनाव लेने से मां और बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। गर्भवस्था के दौरान हर महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते है, जिसकी वजह से आपको कभी- कभी तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में महिलाओं को तनाव लेने से बचना चाहिए। तनाव लेने से मां और शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
ज्यादा वजन उठाने से बचें

प्रेग्नेंसी में भारी वजन वाला सामान उठाने के लिए मना ही किया जाता है। लेकिन पहली तिमाही में इस बात खास ख्याल रखना चाहिए की ज्यादा वजन वाली चीजें ना उठाएं। ज्यादा वजन वाला सामान उठाने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी अपनी गर्भवास्था की पहली तिमाही में है, तो आपको भी ज्यादा वजन वाला सामान नही उठाना है और बार – बार झुकने से भी बचना है। ध्याव रहें घर के काम करते समय पानी की बाल्टी को भी उठाने से बचना चाहिए।
एल्कोहल और स्मोकिंग से दूर रहें
गर्भवास्था में एल्कोहल और स्मोकिंग करना बहुत ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान एल्कोहल और स्मोकिंग कर रहे है, तो ये आपके लिए आगे जाकर परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए गर्भवास्था की पहली तिमाही के दौरान एल्कोहल और स्मोकिंग का सेवन नही करना चाहिए, क्योकिं ये आपके होने वाले बच्चे के स्वास्थ के लिए भी अच्छा नही है।
पूरी नींद लें

प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। गर्भवास्था में नींद की कमी होने पर स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती है। इस दौरान ज्यादातर महिलाओं को थकान महसूस होत है। ऐसे में पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है।
