प्रेग्नेंसी ही नहीं, ये 3 बातें भी होती हैं पीरियड्स में देरी की वजह: Periods Delay Reason
Periods Delay Reason

पीरियड्स हो गए हैं लेट,नहीं हैं प्रेग्नेंट,जाने क्या क्या हो सकती हैं वजह

कई बार कुछ कारणों की वजह से आपकी साइकिल गड़बड़ हो सकती है। थोड़ा इन्तजार करें, जल्दबाज़ी में परेशान हो कर किसी भी घरेलु उपाय के बारे में ना सोचें।

Periods Delay Reason: किसी भी विवाहित महिला के लिए पीरियड्स मिस हो जाना, देर से आना इसके लिए सबसे पहले प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाया जाता है। सामान्य तौर पर किसी भी महिला की पीरियड साइकिल 28 दिनों की होती है, लेकिन हर महिला में इसकी अवधी कम या ज्यादा भी पायी जाती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी, आजकल महिलाओं सबसे ज्यादा समस्या पीरियड देर से आने की है। ऐसे में हर महिला को कम से कम दो से तीन दिन का इन्तजार करना चाहिए, आपकी पीरियड साइकिल कितनी भी नियमित हो, कई बार कुछ कारणों की वजह से आपकी साइकिल गड़बड़ हो सकती है। थोड़ा इन्तजार करें, जल्दबाज़ी में परेशान हो कर किसी भी घरेलु उपाय के बारे में ना सोचें। लम्बे समय तक ये परेशानी बनी रहती है इसके लिए आप अपनी डॉक्टर से जा कर मिलें।

आइये जानते हैं पीरियड्स देरी से आने के क्या क्या कारण हो सकते हैं।

Periods Delay Reason
Health condition

कई महिलाएं नियमित रूप से कुछ दवाओं का सेवन करती हैं। इन दवाओं की वजह से उनको पीरियड्स देरी से आने शुरू हो जाते हैं। खासकर जो दवाएं आपके पेट सम्बन्धी रोगों से जुडी होती हैं उनमे ये परेशानी आती है। अपच, एसिडिटी आदि के लिए ली जाने वाली दवाएं हमारे पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करती हैं, इस वजह से पीरियड्स देर से आते हैं। जो महिलाये डिप्रेशन और स्ट्रेस के लिए दवा लेती हैं उनमें भी यही परेशानी देखने को मिलती है। इस तरह की कोई भी दवा लेने से पहले आप अपने डॉक्टर से इसके साइड इफेक्ट्स जरूर पूछें ताकि बेवजह स्ट्रेस ले कर आपका स्वास्थ ख़राब ना हो।

Weight gain or weight loss
Weight gain or weight loss

जब कभी हमारा वजन धीरे धीरे घटने या बढ़ने लगता है। हम धीरे धीरे होने वाले इस बदलाव को महसूस नहीं कर पाते हैं। वजन बढ़ने या घटने की वजह से भी हमारी पीरियड साइकिल डिस्टर्ब होती है। कभी कभी हमें पीरियड जल्दी आ जाते हैं और कभी काफी समय तक कोई आसार ही नज़र नहीं आते। जब कभी आप अपने शरीर में इस तरह का बदलाव महसूस करें तुरंत ही अपने डॉक्टर से जा कर इस बारे में बात करें। समय पर इसका भी इलाज संभव है। अपनी जीवनशैली में थोड़ा सुधार लाने से भी आपको वजन की परेशानी से जल्द ही राहत मिलेगी।

PCOD/PCOS
PCOD/PCOS

महिलाओं की सबसे आम समस्या है PCOS। इसमें एण्ड्रोजन का लेवल काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। जिसकी वजह से ओवरी में छोटी छोटी सिस्ट बनने लगती हैं, जिसकी वजह से ओव्यूलेट करना मुश्किल होने लगता है। चेहरे पर पिम्पल्स हो जाना, ओवरी में दर्द बने रहना, वजन बढ़ने लगना, कंसीव करने में परेशानी होना, इररेगुलर पीरियड्स ये सभी PCOS में हर महिला अनुभव करती है। लम्बे समय तक ये परेशानी बने रहने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा का इन्फेक्शन, डायबिटीज और दिल की बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

Be careful
Be careful

पीरियड्स मिस हो जाना अगर आप भी बहुत लापरवाही से ले रहीं है तो आज ही सावधान हो जाइये। इस तरह की लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानियां कड़ी कर सकती हैं। समय पर इनका इलाज करवाइये और स्वस्थ जीवन की तरफ कदम बढाइये।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...