आयुर्वेद के मुताबिक इन चीजों का रात में करना चाहिए सेवन: Ayurveda Dinner Tips
Ayurveda Dinner Tips

Ayurveda Dinner Tips: फलों और कुछ स्नैक्स का सेवन करना हमारी सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन किस फल को किस समय खाना चाहिए यह भी आप को पता होना चाहिए नहीं तो आपको उस फल के पूरे लाभ प्राप्त नहीं होंगे और कई बार तो आपको इस चीज के दुष्परिणाम भी भुगतने पड़ सकते हैं। कुछ फलों को रात में खाने से मना किया जाता है। लेकिन कुछ फलों को रात में खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं आयुर्वेद के मुताबिक ऐसे कौन से हैं फूड आइटम जिनको रात में खाने से मिल सकते हैं आप को शारीरिक लाभ।

Also read: शरीर में वात, पित्त और कफ की भूमिका: Ayurveda Dosha

जो फूड आइटम काफा दोष को बढ़ाते हैं

  1. आयुर्वेद के मुताबिक आपको हमेशा रात में उन चीजों को खाने से बचना चाहिए जो आपके काफ़ा दोष को असंतुलित कर देते हैं जैसे जंक फूड या फिर तेलीय चीजें। इसके अलावा आपको पचने में जो चीजें भारी हों उनका सेवन भी नहीं करना चाहिए जैसे दही, आइस क्रीम आदि।
  2. कई बार हमें देर रात को भूख लगती है और इसे हम इमोशनल ईटिंग भी बोल सकते हैं। इस समय वैसे तो हर चीज बाहर की खाने का मन करता है Ayurveda के मुताबिक लेकिन इससे आपकी सेहत पर उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।
  3. आपको रात में उन चीजों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच सकें। जैसे अगर आप रात में दही का सेवन करते हैं तो आप इसकी जगह छाछ पी सकते हैं। आयुर्वेद (Ayurveda) के मुताबिक रात में चावल की जगह रोटी खाने को प्राथमिकता दें।
  4. आयुर्वेद (Ayurveda)के मुताबिक बहुत ज्यादा मात्रा में किसी चीज का सेवन न करें और सीमित मात्रा में ही किसी भी चीज़ को खाएं। अपने रात के खाने में दाल, हरी सब्जी, करी पत्ता और छोटी सी मात्रा में अदरक को जरूर मिला लें।
    नमक से शरीर में वाटर रिटेंशन बढ़ती है।
  5. इसलिए आप को कोशिश करनी चाहिए की रात में नमक का सेवन कम से कम ही करें। वहीं मसालों का सेवन करने से आपके शरीर में गर्मी बढ़ती है,Ayurveda के मुताबिक इसलिए रात के समय में आप मसालों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।
  6. चीनी का सेवन करना भी कम कर दें और चाहें तो चीनी की बजाए आप शहद को अपनी डाइट में एड कर सकते हैं।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...