डोसा बैटर कैसे बनाएं
डोसा बैटर को सही तरीके से बनाने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें।
Dosa Batter: दक्षिण भारतीय भोजन के बारे में सोचें, और हमारे प्रिय डोसा की बात ना हो ऐसा हो नही सकता है। यह उन व्यंजनों में से एक है जो देश भर में सभी लोग पंसद करते है। हमे यह कैफे, रेस्तरां और यहां तक कि स्ट्रीट वेंडर्स के पास भी आसानी से मिल जाता है। लेकिन जब घर पर इस स्वादिष्ट व्यंजन को बनाने की बात आती है, तो हममें से ज्यादातर लोगों को मुश्किल होती है।
भले ही बैटर में रोजमर्रा की सामग्री होती है, लेकिन डोसा को सही तरीके से बनाना हम में से कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। खासकर उनके लिए जो पहली बार डोसा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डोसा बनाते समय एक कदम गलत हुआ तो पूरा डोसा खराब हो सकता है। तो कैसे पता करें कि आपका डोसा बैटर एकदम परफेक्ट है या नहीं? तो चलिए जानते है इस लेख के माध्यम से डोसा बैटर को सही तरीके से बनाने के टिप्स के बारे में, जिसकी मदद से आपका डोसा बेटर एकदम परफेक्ट बनेगा।
परफेक्ट डोसा बैटर बनाने के लिए यहां 7 टिप्स दिए गए हैं।
ठीक से भिगोना

चावल और दाल को छोटे बर्तन की जगह बड़े बर्तन में रखकर भिगोएं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक छोटे कटोरे में भिगोने से इन अनाजों द्वारा पानी को सोखने करने के लिए आवश्यक जगह नहीं मिल पाती है।
बैटर लेने का सही तरीका

ऐसा कई बार होता है जब डोसे की बाहरी परत मोटी या बहुत पतली रह जाती है। यह मुख्य रूप से बैटर और उसकी स्थिरता पर निर्भर करता है। इसलिए सही प्रकार का बैटर बनाना बहुत जरूरी होता है। बैटर के फरमेंटेशन हो जाने के बाद एक करछुल लें और इसे कंटेनर के बीच से मथना शुरू करें। ऐसा इसलिए क्योंकि चावल और दाल का पेस्ट अक्सर पैन के नीचे में बैठ जाता है।
बैटर सही से तैयार करें

क्रिस्पी डोसा का राज बैटर में छुपा होता है। हां, अगर आपको बैटर सही मिला है, तो आधा काम तो आपका पूरा हो चुका है क्योंकि सामग्री को सही अनुपात में मिलाना ही सही डोसा बनाने का राज है। बैटर बनाने से पहले ½ कप उड़द दाल और 2 कप चावल को अलग-अलग 3-4 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें। अब बैटर बनाने से ठीक पहले एक ब्लेंडर लें और इन सामग्रियों को साफ पानी से धो लें। धोने का बाद एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहें बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा मोटा। अगर बैटर मोटा हो गया है तो जरूरत के अनुसार पानी के साथ मिलाकर इसे हल्का पतला कर सकते हैं।
फरमेंटेशन

आप बैटर को जितना फरमेंट करेंगे उतना ही अच्छा डोसा बनेगा। डोसे के बैटर को आपको कम से कम रात भर या 10-12 घंटे फरमेंट होने में लगता है। गर्मियों के दौरान आपको बैटर को फरमेंट होने से 5 से 6 घंटे का समय लगता है। डोसे के बैटर को पीसने के बाद अच्छे से फरमेंट होना जरूरी है। अगर बैटर ठीक तरीके से फरमेंट ना हो तो डोसा खराब हो सकता है।
बैटर को कभी भी फ्रिज में न रखें
यह अजीब लग सकता है। लेकिन अगर आप ताजा बने बैटर को फ्रिज के अंदर रखते हैं। तो डोसे के बैटर को फरमेंट होने में अधिक समय लगता है क्योंकि ठंडे तापमान में बैटर को फरमेंट करने में अधिक समय लगता है। सामान्य कमरे के तापमान में फरमेंट करना बेहतर होता है।
पकाने के टिप्स

बैटर को गरम तवे पर डालने से पहले तवे को पहले गर्म कर लें। फिर उस पर थोड़ा ठंडे पानी की छिटे डाल दें। इसके बाद तवे पर तेल लगाएं। तेल गर्म होने के बाद डोसे के बैटर तवे पर डालें। इस तरह, तवा काफी ऑयली हो जाएगा ताकि बैटर उसमें चिपकेंगा नही। अगर आपका डोसा फिर भी तवे पर चिपक रहा है तो आधा कटा प्याज को तवे पर पहले घिसें। उसके बाद बैटर को डालें। ऐसा करने से डोसा तवे पर चिपकता नहीं है।